प्रदेश भाजपा कार्यालय में पैदा हो रहे मच्छर, कांग्रेस विधायक मसूद ने छेड़ी जंग

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पैदा हो रहे मच्छर, कांग्रेस विधायक मसूद ने छेड़ी जंग

मध्य विधानसभा में पनप रहे से डेंगू मच्छर को मारने चलाया कीटनाशक दवा का छिड़काव अभियान 

 (माय सीक्रेट न्यूज़ डॉट कॉम)

भोपाल। (विशेष संवाददाता)। कोरोना के बाद मध्यप्रदेश में डेंगू भी लोगों की जान पर हमलावर बना हुआ है। अभी तक यहां हजारों लोगों को डस चुका है। राजधानी भोपाल के मध्य विधानसभा को डेंगू मच्छर से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद आपने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों को जागरूक करने, नगर निगम को नींद से जगाने 25 सितंबर से अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वे कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कर रहे हैं। विधायक मसूद अपनी पीठ पर प्रेशर मशीन बांधकर मध्य विधानसभा के सभी गलियों में घूमकर स्वयं दवा का छिड़काव कर रहे हैं। यह नजारा लोगों को बहुत प्रभावित कर रहा है। उनके इस कार्य से लोग जागृत हो रहे हैं। 

भाजपा कार्यालय में कीटनाशक दवा का छिड़काव

विधायक आरिफ मसूद ने मध्य विधानसभा के विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान के पाॅचवे दिन वार्ड क्र. 34, 42 एवं 45 में डेंगू के खिलाफ सफाई अभियान किया। नगर निगम की बेरुखी के कारण सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। साप्ताहिक सफाई अभियान के तहत विधायक मसूद  29 सितंबर को अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रदेश भाजपा कार्यालय परिसर पहुंचे और वहां की नालियों बाउंड्री वाल तथा अन्य स्थान पर डेंगू मच्छर के पनप रहे लालबाग को नष्ट करने कीट नाशक दवा का छिड़काव किया। इसके अलावा उन्होंने गुरूद्वारा, चर्च, मंदिर, मस्जिद, जैन मंदिर आदि धार्मिक स्थलों पर भी मच्छर मार दवा का छिड़काव किया। 

डेंगू मच्छर को मारने में राज्य और निगम सरकार नाकाम : विधायक

विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। डेंगू की चपेट में कईं लोग आ रहे हैं। डेंगू जैसी बीमारी से निपटने में सरकार और नगर निगम नाकाम साबित हुई है। डेंगू के बचाव के लिए यह सफाई अभियान प्रारम्भ किया गया है। सफाई अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए मध्य विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में निरंतर मच्छर मारने के लिए कीट नाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

 2 अक्टूबर को होगा सम्मान

विधायक मसूद के निजी सचिव अब्दुल नफीस ने बताया कि 25 सितंबर से चल रहे अभियान का 30 सितंबर को समापन होगा। इसके 2 दिन बाद  गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को डेंगू से चल रही जंग में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। 30 सितम्बर को सफाई अभियान वार्ड क्र. 35 एवं 43 पुल पातरा से प्रारम्भ होकर बरखेड़ी चौकी, मस्जिद गोरियान रोड, बरखेड़ी फाटक चौराहा वालमीकी चैराहा, एकता चौक, जोगीपुरा, अहाता कल्ला शाह, कादर पठान होटल, बापू काॅलोनी, पेम्दीपुरा, जिंसी चौराहा, रविदास काॅलोनी, अफ़जल काॅलोनी, धर्मकाटा गजाला होटल पर चलाया गया। इसी के साथ ही डेंगू से जंग का अभियान समाप्त हो गया।

लेटेस्ट खबरें