MY SECRET NEWS

बिस्टान नगर परिषद विवाद: कर्मचारी और पार्षद के बीच कहासुनी बनी कानूनी कार्रवाई

बिस्टान नगर परिषद विवाद: कर्मचारी और पार्षद के बीच कहासुनी बनी कानूनी कार्रवाई

Bistan Municipal Council dispute: An altercation between an employee and a councillor led to legal action. खरगोन। जिले की Bistan Municipal Council dispute में शुक्रवार को हुए विवाद ने न सिर्फ नगर परिषद कार्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का माहौल गर्मा दिया। यहां एक महिला कर्मचारी और पार्षद के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा। इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद घटना ने और तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद की महिला कर्मचारी भूरि पिता नारायण और पार्षद राजेश प्रजापत के बीच किसी काम को लेकर बहस हुई। देखते-देखते बहस तीखी तकरार में बदल गई। महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि पार्षद ने उसके साथ अभद्रता करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। महिला का कहना है कि यह व्यवहार न केवल उसकी कार्यक्षमता को प्रभावित करता है बल्कि महिला सम्मान पर भी चोट पहुंचाता है। Bistan Municipal Council dispute घटना के बाद महिला कर्मचारी सीधे थाने पहुंचीं और पूरी बात पुलिस को बताई। बिस्टान थाने में महिला की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इस पूरे घटनाक्रम के चलते नगर परिषद कार्यालय सहित थाने में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में कर्मचारी भी थाने पहुंचे और महिला कर्मचारी के समर्थन में खड़े हुए। कर्मचारियों का कहना है कि शासकीय कार्य में जनप्रतिनिधियों का हस्तक्षेप लगातार बढ़ रहा है, जिससे कार्य करने में दिक्कत आती है। Bistan Municipal Council dispute वहीं, स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। एक ओर लोग महिला कर्मचारी के समर्थन में हैं, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि विवाद को इतना बढ़ाना ठीक नहीं था और इसे कार्यालय स्तर पर ही सुलझा लिया जाना चाहिए था। हालांकि, अब मामला कानूनी रूप ले चुका है और पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र की निगाहें इस प्रकरण पर टिकी हुई हैं। पुलिस विवेचना के बाद ही साफ हो पाएगा कि हकीकत क्या थी और किसकी गलती से विवाद ने इतना बड़ा रूप लिया। यह घटना न केवल शासकीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है, बल्कि जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों के बीच आपसी तालमेल की कमी को भी उजागर करती है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले का क्या परिणाम निकलता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37