बर्तन धोना – हाथों का व्यायामबर्तन धोने से हाथ, कलाई और कंधों की अच्छी एक्सरसाइज़ होती है। यह एक लो-इम्पैक्ट फिजिकल एक्टिविटी है जो रोज़ाना करने से कैलोरीज़ बर्न होती हैं।
झाडू-पोंछा - पूरे शरीर की कसरत
झाडू और पोंछा लगाते समय शरीर झुकता है, घूमता है और मांसपेशियों पर खिंचाव आता है। यह लोअर बॉडी के लिए फायदेमंद है और एक कार्डियो वर्कआउट के समान काम करता है।
हाथ से कपड़े धोना - कोर मसल्स को मजबूतीकपड़े धोते समय हमारे हाथ, कंधे और पीठ की मांसपेशियाँ सक्रिय रहती हैं। यह घर बैठे शरीर को टोन करने का बेहतरीन तरीका है।
कपड़े सुखाना और तह करना एकाग्रता और फुर्तीकपड़े तह करते समय ध्यान, संतुलन और कोआर्डिनेशन की आवश्यकता होती है। साथ ही, यह छोटी लेकिन जरूरी मूवमेंट्स में मदद करता है।
घर की सफाई – एनर्जी बूस्टरफर्नीचर, खिड़कियां, पंखे या अलमारी की सफाई से शरीर के ऊपरी हिस्से की अच्छी कसरत होती है। साथ ही मानसिक संतुष्टि भी मिलती है।
बागवानी - तन-मन दोनों को सुकूनपौधों को पानी देना, मिट्टी खोदना और पौधारोपण करना एक प्राकृतिक फुल-बॉडी एक्सरसाइज़ है। यह दिल-दिमाग को सुकून देता है।
सीढ़ियां चढ़ना - सबसे सरल कार्डियोलिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। यह हार्ट रेट को नियंत्रित करता है और फैट बर्न करने में सहायक है।
घरेलू कामों को बोझ न समझें, बल्कि एक स्वस्थ जीवनशैली की कुंजी मानें!"