मेष राशि- मन परेशान रहेगा। मन में निराशा व असंतोष के भाव हो सकते हैं। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।
वृषभ राशि- वाणी में मधुरता तो रहेगी, परंतु मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत पर ध्यान दें।
मिथुन राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में भी संतुलित रहें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
सिंह राशि- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।
कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।
तुला राशि- मन में शांति व प्रसन्नता तो रहेगी। फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि– मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। कारोबार का विस्तार होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा।
धनु राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। संयत रहें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे।
मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत भी हो सकता है। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का साथ रहेगा।
कुंभ राशि- मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी के प्रभाव से कारोबार बढ़ेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
मीन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र