MY SECRET NEWS

परिजनों ने जमकर किया हंगामा, राजस्थान-दौसा में टीका लगने से बच्ची की मौत

दौसा. दौसा के बांदीकुई में टीका लगाने से नवजात की मौत मामले में परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बता दें ये पूरी घटना दौसा के बांदीकुई की है। उधर, डॉ मुकेश गोयल ने बताया कि की 8 अगस्त को हमारे अस्पताल में दो डिलीवरी हुई थी, जिनको 9 अगस्त हेपेटाइटिस बी और बीसीजी का टीका लगाया गया था। टीका लगाने के कुछ देर बाद दोनों बच्चें बदहवास हो गए। जिनको जयपुर रेफर किया गया, जहां एक की मौत हो गई तथा दूसरा स्वस्थ है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वे लोग सिरम इंस्टीट्यूट के टीके काम में लेते हैं, हो सकता है कहीं ना कहीं कोई ना कोई कमी रह गई होगी। उधर बच्चों की मौत के बाद बीते दिन मृतक बच्ची के परिजनों ने बढियाल रोड पर जाम लगा दिया, जिसके चलते बसवा और बांदीकुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ समझाइश की और जाम खुलवाया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

डिग्गी कल्याण के लिए झंडा लेकर निकला था, राजस्थान-जयपुर में हाईटेंसन लाइन से छूने पर पदयात्री की मौत

जयपुर. कानोता थाना इलाके में झंडा लेकर डिग्गी जा रहे पदयात्री की करंट लगने लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा कानोता रोड पर हीरावाला के पास हुई। पदयात्री झंडा लेकर डिग्गी के लिए रवाना हुआ था लेकिन झंडा ग्यारह हजार केवी की लाइन से छू गया, जिससे झंडे में करंट आ गया। थाना अधिकारी गौतम डोटासरा ने बताया कि जमवारामगढ़ तहसील के बूज गांव निवासी 35 वर्षीय जगदीशप्रसाद सैनी शनिवार को डिग्गी जाने के लिए यात्रा का झंडा लेकर रवाना हुआ था। डोटासरा ने बताया कि जमवारामगढ़ तहसील के बूज गांव निवासी 35 वर्षीय जगदीशप्रसाद सैनी डिग्गी जाने के लिए यात्रा का झंडा लेकर रवाना हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे कानोता रोड पर हीरावाला के पास झंडा ऊपर से गुजर रही ग्यारह हजार केवी की लाइन से छू गया। करंट दौड़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने झंडे को तारों से दूर कर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 34

सकारात्मक कार्य के द्वारा युवाओं को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन

भोपाल. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त के परिप्रेक्ष्य में सकारात्मक कार्य के द्वारा युवाओं को सशक्त बनाने हेतु ‘इम्पैक्ट’ कार्यक्रम का आज ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस, भोपाल में आयोजन किया गया | कार्यक्रम मे सकारात्मक कार्य के द्वारा युवाओं को सशक्त बनाने पर उपस्थित विद्वानों द्वारा मंथन किया गया | कार्यक्रम मे शुभ प्रेरणाएं देते हुए ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस सेवाकेन्द्र की प्रभारी एवं क्षेत्रीय संयोजिका प्रशासक एवं मीडिया प्रभाग बी.के. डॉ. रीना दीदी ने कहा कि युवा के अंदर वो शक्ति है जो वो असंभव को भी संभव कर सकते है | उन्होंने सभी उपस्थित युवाओं को राजयोग की अनुभूति कराकर परमात्मा से संबंध जोड़ने की विधि से परिचित कराया साथ साथ दीदी ने उपस्थित सैकड़ो की संख्या में युवाओं को विशेष टिप्स दिए : जीवन में रिलैक्स रहें स्वयं को रिचार्ज करें रियल बनकर रहें स्वयं रिजूवनेट करते रहें। ब्रह्माकुमारीज के वरिष्ठ राजयोगी बी के डॉ. रावेन्द्र भाई ने ब्रह्माकुमारीज युवा प्रभाग के प्रोजेक्ट  ‘इम्पैक्ट’ के बारे में विस्तार से जानकारी दी | उन्होंने ‘इम्पैक्ट’ कार्यक्रम के बारे में निम्न जानकारियाँ दीं | कार्यक्रम का लक्ष्य /उद्देश्य : •    अच्छे विचारों को कर्म में लाना •    इरादों को कार्यान्वित करना •    सकारात्मक कार्यों के लिए अच्छा विकल्प चुनना •    युवा अपने जीवन को बदलने के लिए भीतर की शक्ति का उपयोग करें •    सकारात्मक कार्यों के अभ्यास से आत्मविश्वास में सुधार   विचारों को अमल में लाने के तरीके : •    एक नेक या पाजिटिव लक्ष्य या उद्देश्य •    सही इरादे, सही परिस्थितियाँ, आत्म नियंत्रण (भटकाव से बचने के लिए ) •    लक्ष्य की ओर पहला प्रयास करने की बहादुरी और साहस •    विफलता, जोखिम या बाधाओं के व्यक्तिगत डर पर काबू पाना   •    ईमानदारी के साथ अपने अंदर की आवाज को सुनना •    निरंतर आगे बढ़ते रहने का अपने आपसे दृढ़ निश्चय    इम्पैक्ट कार्यक्रम के फोकस क्षेत्र  : •    स्वयं •    समाज •    पर्यावरण •    स्वास्थ्य •    जीवन मूल्य              उद्योगपति, लाइफ कोच, मोटीवेशनल स्पीकर डॉ. राजीव अग्रवाल ने युवाओं के लिए अपने प्रभावशाली उद्बोधन में कहा कि समस्याओं से घबराना नहीं है समस्याओं से सीख कर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा की युवा अपनी शक्ति को पहचाने | वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार शरबानी बनर्जी जी ने कहा कि निर्णय लेने मे युवाओं को बहुत सावधानी बरतनी चाहिए | अभेद्य नामक संस्था के संस्थापक अमिताभ सोनी जी ने कहा कि युवाओ को अपने जीवन में सही मार्गदर्शन को अपनाने की जरूरत है। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश सुनील साहू जी, ने कहा कि यदि युवा अपने जीवन में आध्यात्मिक विचारों को लेकर चलता है तो जीवन में निश्चित है कि वह सफलता प्राप्त करेगा। –    सोहन दीक्षित जी, जर्नलिस्ट ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि युवाओं को अपने जीवन में की हुई गलतियों को न दोहराने का प्रयास करना चाहिए, सकारात्मक विचारों के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए। – बी के नमिता जी,आई टी प्रोफेशनल ने कहा की आज कंपटीशन के दौर में युवा बहुत कुछ अचीव करना चाहते हैं हम चाहे जिस भी फील्ड में अपना जीवन बना रहे हैं लेकिन उस एक ही फील्ड में अपने आप को पूरी तरह से झोंक देना चाहिए तो सफलता अपने आप हमारी झोली में आएगी। डॉ. श्रीनाथ अग्रवाल जी ने उपस्थित युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ब्रह्माकुमारीज मंडीदीप सेवाकेंद्र प्रभारी बी के मंजू दीदी ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया | कार्यक्रम का अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत उद्घाटन किया गया | कार्यक्रम मे युवाओं को प्रेरणा एवं उमंग देने वाले जागो जागो हे युवा जागो करना है कुछ तुमको तो नीद, चैन को त्यागो गीत पर नृत्य की प्रस्तुति देकर कुमारी श्री एवं कुमारी आराधना ने उपस्थित युवाओं को ऊर्जानवित  कर दिया | कार्यक्रम मे शुभ प्रेरणाएं देते हुए ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस की प्रभारी एवं क्षेत्रीय संयोजिका प्रशासक एवं मीडिया प्रभाग बी.के. डॉ. रीना दीदी ने कहा कि युवा के अंदर वो शक्ति है जो वो असंभव को भी संभव कर सकते है | उन्होंने सभी उपस्थित युवाओं को राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति कराकर परमात्मा से संबंध जोड़ने की विधि से परिचित कराया |              इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं का ब्रह्माकुमारीज विद्यालय के द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस के बी.के. सतीश भाई ने किया | कार्यक्रम के अंत में बी.के डॉ.रीना दीदी ने सभी युवाओं को नाशमुक्त रहने की प्रतिज्ञा भी कराई | कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारीज ब्लेसिंग हाउस के युवा प्रभाग के सदस्य बी.के. राहुल भाई ने किया | Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 32

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हादसे में 13 यात्री घायल, राजस्थान-दौसा में स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी

दौसा. दौसा जिले से गुजर रहे एक्सप्रेस हाईवे पर हादसे कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। ताजा मामला सुबह 4:00 बजे का है, जब स्टेयरिंग फेल होने से बस एक्सप्रेस हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 13 यात्रियों के घायल होने की खबर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार सुबह किशनगढ़-अजमेर से दिल्ली जा रही एक निजी वीडियो कोच बस स्टेयरिंग फेल हो जाने से पलट गई, इससे बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना के बाद कोलवा थाने से जाप्ता मौके पर पहुंचा और तमाम घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे। 13 घायलों के अलावा अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। बस पलटने से करीब आधे घंटे तक एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात बाधित भी रहा। बाद में बस को क्रेन द्वारा एक्सप्रेस हाईवे से हटाया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 42

कल राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का खेल मैदान भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुभारंभ करेंगे

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहृवान पर ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा दिनांक 12 अगस्त को राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा का सुभाष नगर खेल मैदान भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुभारंभ किया जावेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग करेंगें। इस भव्य तिरंगा यात्रा में लगभग 5000 खिलाड़ी और स्कूली बच्चों प्रतिभागिता करेंगें। तिरंगा यात्रा प्रातः 9 बजे से सुभाष चंद्र बोस मैदान से प्रारंभ होकर सुभाष नगर, अशोक विहार, परिहार चौराहा से होते हुये नेहरू चौराहा (न्यू अशोका गार्डन) पर समाप्त होगी। कार्यक्रम में पुलिस बैंड, साइकिल ग्रुप और स्केटर्स भी शामिल होंगें। ओलम्पियन श्री विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह होंगे विशिष्ट अतिथि राज्य स्तरीय भव्य तिरंगा यात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओलम्पियन श्री विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहभागिता करेंगें। ओलम्पियन ऐश्वर्य और ओलम्पियन विवेक सागर प्रदेश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार होंगे सम्मानित ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवार जनों को तिरंगा यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व सम्मानित किया जावेगा। राष्ट्र भक्ति की भावना के साथ सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जावेगी। प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक होंगे ‘‘हर घर तिरंगा अभियान के कार्यक्रम – खेल मंत्री श्री सारंग ‘‘हर घर तिरंगा अभियान को प्रदेश के कोने-कोने में ले जाने के लिए खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के सभी खेल अधिकारियों चर्चा की। उन्होंने प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों में ‘‘हर घर तिरंगा अभियान को पहुंचाने के लिए निर्देश दिये। मंत्री श्री सारंग ने बताया भोपाल में भी खेल और युवा कल्याण विभाग, म.प्र. द्वारा 02 कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरूआत दिनांक 12 अगस्त 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयेाजन सुभाष नगर खेल मैदान पर किया जावेगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को बडी झील पर तिरंगा लहराकर देश प्रेम की भावना को जागृत किया जावेगा। उन्होंने युवाओं और आम जन को इस अभियान से जोड़ने का आहृवान किया है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

नगर निगम के दावों की पोल खोली, बिहार-अलवर रातभर की बारिश से जलभराव

अलवर. कल देर रात से शुरू हुई बारिश का दौर आज सवेरे भी जारी रहा। शहर में कई स्थानों पर हुए जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते लोग घरों से नहीं निकले। शहर के बस स्टैंड रोड, चूड़ी मार्केट, घंटाघर, बिजली घर चौराहा, कालीमोरी फाटक सहित शहर के निचले इलाको में जलभराव हो गया। सबसे बुरे हालात बस स्टैंड व चूड़ी मार्केट के रहे, जहां दुकानों में करीब एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया। हालांकि इस बार भी नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर के नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर किए गए दावों की पोल खुलती हुई नजर आई। जगह-जगह पानी भरने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर लगातार बारिश के चलते कृष्ण कुंड क्षेत्र में झरने बहने लगे, जिसका लुफ्त उठाने बड़ी संख्या में शहरवासी किशन कुंड पहुंचे। पिकनिक स्पॉट के तौर पर किशन कुंड में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है लेकिन यहां पर सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं होने की वजह से हादसों का डर लगा रहता है। जिले में तालाब व सरोवर में हादसा होने के बाद भी यहां पर सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

मुकेश अंबानी सिर्फ देश ही नहीं बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर शख्स

नई दिल्ली रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी सिर्फ देश ही नहीं बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर शख्स हैं। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज दुनिया की प्रमुख कंपनियों में एक है। लेकिन जब बात सबसे अमीर कंपनियों की आती है तो रिलायंस इंडस्ट्रीज का नंबर काफी पीछे रह जाता है। दुनिया तो छोड़िए, रिलायंस इंडस्ट्रीज एशिया की भी सबसे अमीर कंपनी नहीं है। 6 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी एशिया की टॉप 5 अमीर कंपनियों में भी शामिल नहीं है। 1. TSMC एशिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में पहला नाम ताइवन की कंपनी का है। इस कंपनी का नाम ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड (TSMC) है। इस कंपनी का मार्केट कैप 646 बिलियन डॉलर (करीब 54 लाख करोड़ रुपये) है। 2. Tencent टेनसेंट होल्डिंग्स लिमिटेड एशिया की दूसरे सबसे अमीर कंपनी है। चीन की यह कंपनी गेमिंग सेक्टर में बिजनेस करती है। इक्विटी इन्वेस्टमेंट के हिसाब से यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इस कंपनी का मार्केट कैप 421 बिलियन डॉलर है। 3. Samsung एशिया सबसे अमीर कंपनियों में सैमसंग का नाम भी शामिल है। सबसे अमीर कंपनियों की लिस्ट में यह तीसरे स्थान पर है। साउथ कोरिया की यह कंपनी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे टीवी, फोन, लैपटॉप, स्पीकर्स आदि बनाती है। इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 354 बिलियन डॉलर है। 4. ICBC इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना एशिया की चौथे नंबर की सबसे बड़ी कंपनी है। इसकी स्थापना बीजिंग में 1984 में हुई थी। यह चीन का सबसे बड़ा बैंक है। इसमें चीनी सरकार की बड़ी हिस्सेदारी है। इस बैंक का मार्केट कैप 269 बिलियन डॉलर है। 5. Kweichow Moutai एशिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में यह 5वें नंबर पर है। चीन की यह कंपनी शराब के बिजनेस से जुड़ी है। इस कंपनी की स्थापना 1951 में हुई थी। इस कंपनी की शराब चीन के साथ दूसरे देशों में भी काफी फेमस है। इस कंपनी का मार्केट कैप 251 बिलियन डॉलर है। किस नंबर पर है रिलायंस इंडस्ट्रीज? मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज एशिया की टॉप 5 अमीर कंपनियों में शामिल नहीं है। यह कंपनी इस लिस्ट में 6वें स्थान पर है। इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 234 बिलियन डॉलर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत अभी 2946 रुपये है। पिछले एक साल में इसमें 15.66 फीसदी की ग्रोथ आई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49