MY SECRET NEWS

ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने के लिए शिवपुरी सेलिंग पहुंचे तो उन पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला

शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने इससे बचा लिया, लेकिन कई समर्थक और पुलिसकर्मी इसमें घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री सिंधिया शनिवार को शिवपुरी के दौरे पर थे। यहां पर वह दोपहर में ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने के लिए शिवपुरी सेलिंग पहुंचे थे। वहां जैसे ही सिंधिया झील पर पहुंचे तो मधुमक्खियों का एक झुंड अचानक से भड़क गया। उन्होंने तुरंत वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। समर्थक और पुलिसकर्मी हुए घायल हालांकि, सिंधिया को उनके सुरक्षाकर्मी किसी तरह बचाकर ले आए, लेकिन कुछ समर्थक और पुलिसकर्मी इसके शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि सिंधिया जब मशीन का शुभारंभ करने क्लब के प्लेटफॉर्म पर पहुंचे तो वहां मौजूद पंडित ने धूपबत्ती जला दी। धुएं के कारण भड़कीं मधुमक्खियां धुएं के कारण सेलिंग क्लब पर लगे मधुमक्खी के छत्ते में बैठीं मक्खियां भड़क गईं और उन्होंने हमला शुरू कर दिया। केंद्रीय मंत्री के बालों में जैसे ही मधुमक्खी घुसी, उनके सुरक्षाकर्मी सक्रिय हो गए और मंत्री को किसी तरह सुरक्षित बचाकर कार तक लेकर आए। हालांकि मधुमक्खी ने कई नेताओं, समर्थकों और पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बनाया। कुछ लोग उपचार के लिए अस्पताल तक भी पहुंचे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

अरविंद केजरीवाल ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा ‘लिक्विड’ फेकर किया हमला, आरोपी को हिरासत में लिया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा निकाल रहे थे, इस दौरान उन पर एक व्यक्ति ने लिक्विड फेंकने की कोशिश की है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने लिक्विड फेंकने वाले को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने केजरीवाल कर हमला किया है। AAP संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले पर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा नेता सभी राज्यों में रैलियां करते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता है। अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं, भाजपा ने नांगलोई में उन पर हमला किया। छतरपुर में उन पर हमला हुआ। दिल्ली में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और केंद्र सरकार और गृह मंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43

जल जीवन मिशन ने बहाई खुशहाली, ग्रामवासियों ने कहा- अब पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता

कवर्धा,   "छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के छोटे से गांव ज्ञानपुर की यह कहानी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह न केवल जल संकट से मुक्ति की मिसाल है, बल्कि यह बताती है कि सही योजना और दृढ़ इच्छाशक्ति से समाज की बड़ी समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।" कबीरधाम जिले के विकासखंड कवर्धा स्थित ग्राम ज्ञानपुर ने "हर घर जल" के सपने को साकार कर जल संकट से हमेशा के लिए मुक्ति पा ली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को गाँव तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया, जिसका नतीजा आज ग्रामीणों के जीवन में दिख रहा है। ग्राम ज्ञानपुर, जिसकी जनसंख्या 1108 है और जहाँ 196 परिवार निवास करते हैं, लंबे समय से जल संकट की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। गर्मी के दिनों में बोर सूख जाने से ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था। यह समस्या न केवल समय और ऊर्जा की बर्बादी करती थी, बल्कि स्वास्थ्य और स्वच्छता पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती थी। इस समस्या का स्थायी समाधान आज जल जीवन मिशन से हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाने के लक्ष्य को प्राथमिकता दी। उनके निर्देश पर ज्ञानपुर में जल जीवन मिशन के तहत 96.59 लाख रुपए की लागत से व्यापक परियोजना शुरू की गई। जिसके तहत ज्ञानपुर में 50,000 लीटर क्षमता का उच्चस्तरीय जलागार बनाया गया। 2,600 मीटर पाइपलाइन बिछाई गई। सभी 196 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिया गया और प्रतिदिन सुबह और शाम दो-दो घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। ग्रामवासियों का अनुभव और उत्साह इस परियोजना ने ग्रामवासियों के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाया है। गाँव की बुजुर्ग महिला सुशीला देवी ने बताया कि पहले पानी के लिए दूर जाना पड़ता था। गर्मी के दिनों में तो हालत और भी खराब हो जाती थी। लेकिन अब नल में पानी देखकर दिल को सुकून मिलता है। मुख्यमंत्री जी का यह प्रयास हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं। युवा किसान रमेश कुमार का कहना है कि, "अब हमें सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए पानी आसानी से मिल जाता है। समय की बचत होने से हम खेती और अन्य कामों पर ध्यान दे पा रहे हैं। स्थानीय सहभागिता से बनी आत्मनिर्भरता योजना के संचालन और रखरखाव के लिए ग्राम पंचायत ने 75 रुपए प्रति परिवार मासिक शुल्क निर्धारित किया है। ग्रामीण इसे सहर्ष अदा कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पानी की नियमित और गुणवत्ता युक्त आपूर्ति मिल रही है। हर घर जल: मुख्यमंत्री को ग्रामवासियों का धन्यवाद ग्रामवासियों ने "हर घर जल" का सपना साकार करने के लिए केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जल जीवन मिशन का हृदय से आभार व्यक्त किया है। गाँव के सरपंच ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हमारे गाँव की सबसे बड़ी समस्या का समाधान कर दिया। आज गाँव के हर घर में पानी पहुँच रहा है। हम उनके प्रति कृतज्ञ हैं।" Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

श्रावस्ती में तेज रफ्तार XUV ने टैम्पो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

श्रावस्ती श्रावस्ती में शनिवार सुबह सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बौद्ध परिपथ पर मोहनीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार महेंद्रा एक्सीयूवी वाहन ने आगे जा रहे टैम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के बगल बने नाले को पार करते हुए करीब 10 फीट गहरे खड्डे में गिर गए। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बहराइच की ओर से महेंद्रा एक्सीयूवी वाहन में सवार लोग बलरामपुर की ओर जा रहे थे। सड़क पर आगे टैम्पो वाहन जा रहा था। तेज रफ्तार एक्सीयूवी ने अनियंत्रित होकर टैम्पो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहन सड़क से दूर गहरे खड्डे में गिर गए। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती इस पर सवार इकौना के पांडेयपुरवा निवासी सूबेदार, शिवराम, लल्लन, बहराइच जिले के धरसवां निवासी नागेश्वर प्रसाद, मुरलीधर, पयागपुर के वीरपुर सेनवाहे निवासी शाकिरा बानो, रफीक, बस्ती जिले के नौव्वा गांव निवासी चालक विजय चौधरी, सोहराब व इकौना के बरईपुर निवासी ननके यादव, गिलौला के मोहम्मदपुर निवासी अध्योध्या प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए।   दो घायलों की रास्ते में हो गई मौत वाहनाें के टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए। मौके पर पहुंचे तो देखा कि लल्लन, रफीक, ननके की मौत हो चुकी थी। अयोध्या प्रसाद व मुरलीधर की सांस चल रही थी। इन दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही इनकी भी मौत हो गई। चार लोगों को इकौना में कराया गया भर्ती उधर, छह घायलों में से दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। चार घायलों को इकौना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसपी घनश्याम चौरसिया ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। सीएमओ डॉ. एपी सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के हालत की जानकारी ली। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 40

हैदराबाद से मृणाल ठाकुर को है प्यार, खुल्लम खुल्ला किया इकरार

मुंबई,  अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस का दिल जीतने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों हैदराबाद में हैं। उन्होंने माना है कि उन्हें यहां बिताए पलों से प्यार है। अभिनेत्री मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई यह तस्वीीर किसी फिल्म  के सेट की लग रही है। तस्वीकर पर अभिनेत्री ने “लाइफ इन हैदराबाद” जिओटैग के साथ कैप्शन दिया प्यार। अभिनेत्री ने इस पोस्टि में यह नहीं बताया कि वह हैदराबाद में क्यों  हैं। क्या् वह यहां किसी फिल्मत की शूटिंग करने आई हैं या फिर घूमने फिरने। अन्य सितारों की तरह मृणाल भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अपनी पसंद ना पसंद का इजहार अकसर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंनने हॉलीवुड स्टार डेमी मूर को उनके 62वें जन्मदिन पर बधाई दी थी और उनकी 2018 की फिल्म “लव सोनिया” से एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म की शूटिंग का एक कोलाज शेयर किया था। जिसमें मृणाल स्क्रिप्ट पढ़ रही थीं और मूर ध्यान से निर्देशक की बातें सुन रही थीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अभी-अभी ये बेशकीमती तस्वीरें मिलीं। जन्मदिन की बधाई खूबसूरत डेमी मूर।” “लव सोनिया” फिल्म तबरेज नूरानी द्वारा निर्देशित और डेविड वोमार्क द्वारा निर्मित है। जिसमें मृणाल ने टाइटल किरदार निभाया था। फिल्म में उनके अलावा रिया सिसोदिया, फ्रीडा पिंटो, डेमी मूर, मनोज बाजपेयी, ऋचा चड्ढा, अनुपम खेर, आदिल हुसैन, राजकुमार राव और साई ताम्हणकर भी थे। पिछले महीने मृणाल उत्तराखंड में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, जिसमें अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी उनके को-स्टारर है। मृणाल अगली बार बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन के साथ “सन ऑफ सरदार” में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। उनके पास वरुण धवन के साथ डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म और “पूजा मेरी जान” भी है। 32 वर्षीय अभिनेत्री ने 2012 में टेलीविजन शो ‘मुझसे कुछ कहती है..ये खामोशियां’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने ‘अर्जुन’, ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे शो में काम किया है और वह ‘नच बलिए 7’ में भी नजर आई थीं। मृणाल शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, जिम सर्भ, शशांक अरोड़ा, कल्कि कोचलिन, शिवानी रघुवंशी और मोना सिंह अभिनीत वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में भी नजर आई थी। उन्होंने ‘सुपर 30’, ‘बाटला हाउस’, ‘धमाका’, ‘सीता रामम’, ‘हाय नन्ना’, ‘जर्सी’, ‘पिप्पा’ और ‘द फैमिली स्टार’ जैसी कई फि‍ल्मों में अभिनय किया है। हाल ही में उन्होंने प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण अभिनीत साइंस-फिक्शन थ्रिलर ‘कल्कि 2898 एडी’ में दिव्या की भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया था और वैजयंती मूवीज ने इसका निर्माण किया था।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 37

चक्रवात फेंगल के दौरान तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी, चेन्नई में सड़कें जलमग्न

चेन्नई चक्रवात फेंगल आज यानी 30 नवंबर की शाम 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुडुचेरी के पास कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु व पुडुचेरी के तटों को पार करेगा। इस बीच तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है। खराब मौसम की वजह से चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को शनिवार शाम सात बजे तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। उधर, इंडिगो एयरलाइंस ने चेन्नई आने वाली सभी उड़ानों को डायवर्ट कर दिया है। भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु के नौ जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। समुद्र तटों पर बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशासन ने पुडुचेरी तट पर सुरक्षा भी बढ़ा दी है। पुडुचेरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलैवानन ने क्षेत्र में समुद्र तटों और तटीय सड़कों का दौरा किया। तमिलनाडु में लोगों को चेन्नई में मरीना बीच, पट्टिनापक्कम और एडवर्ड इलियट बीच समेत समुद्र तटों पर न जाने की सलाह दी गई है। पुडुचेरी में पर्यटन स्थलों को चक्रवात फेंगल के कारण एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। पुडुचेरी में तटीय क्षेत्रों मे 300 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। आईएमडी के अनुसार शनिवार सुबह पुडुचेरी में मध्यम बारिश हुई। तमिलनाडु के विलुप्पुरम के मरकानम में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। चेन्नई के बेसेंट नगर इलाके में पेड़ उखड़ गए हैं। चेन्नई में सड़कें जलमग्न चेन्नई में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। कई इलाकों में लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। न्यू वाशरमैनपेट, जेमिनी फ्लाईओवर और माउंट रोड इलाके में टखने तक जलभराव है। तूफान की वजह से तटीय इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की वजह से मौसम बदल चुका है। चेन्नई में शुक्रवार की रात से आज सुबह तक लगातार भारी से मध्यम बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में चक्रवात 'फेंगल' पहले पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और आज शाम तक उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार करने की उम्मीद है। कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी आईएमडी ने कहा कि मौसम विभाग चेन्नई, श्रीहरिकोटा और चेन्नई के डॉपलर मौसम रडार के अलावा उपग्रह अवलोकनों से चक्रवात फेंगल पर लगातार नजर रख रहा है। आईएमडी के अनुसार चक्रवात आज शाम उत्तरी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों से टकराएगा और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों समेत दक्षिणी राज्यों के विभिन्न हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46

विदेशी छात्रों और कर्मचारियों को 20 जनवरी से पहले शीतकालीन अवकाश से लौटने की सलाह दी, ट्रंप के शपथ लेने से पहले आदेश जारी

वाशिंगटन अमेरिका के उच्च शिक्षण संस्थानों ने विदेशी छात्रों और कर्मचारियों को 20 जनवरी से पहले शीतकालीन अवकाश से लौटने की सलाह दी है। इस दिन डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। ट्रंप ने पहले ही किया है एलान मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (एमआइटी) सहित अन्य विश्वविद्यालयों की ओर से यह सलाह ट्रंप प्रशासन की ओर से अवैध अप्रवासियों के बड़े पैमाने पर निर्वासन की चर्चा के कारण सामने आई है। अनुमान है कि देश में एक करोड़ से अधिक अवैध आप्रवासी हैं। भारतीयों को सबसे ज्यादा नुकसान इंटरनेशनल एजुकेशनल एक्सचेंज पर ओपन डोर्स रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में 11 लाख अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं। इनमें 330,000 के साथ सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की है। हायर एड इमिग्रेशन पोर्टल का अनुमान है कि वर्तमान में 400,000 से अधिक ऐसे छात्र वर्तमान में अमेरिकी उच्च शिक्षा में नामांकित हैं, जो बिना उचित दस्तावेज के यहां रह रहे हैं। वैध एफ वीजा वाले नहीं होंगे प्रभावित एमआइटी की ओर से कहा गया कि जिनके पास वैध एफ वीजा है, उनके ट्रंप प्रशासन द्वारा किसी भी वीजा प्रतिबंध से प्रभावित होने की संभावना नहीं है। साथ ही बिना दस्तावेज वाले छात्रों के विदेश यात्रा की संभावना नहीं है। 2017 के ट्रंप प्रशासन के अनुभव को देखते हुए यह सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। ट्रंप प्रशासन ने 27 जनवरी 2017 को एक कार्यकारी आदेश जारी कर सात बहुसंख्यक मुस्लिम देशों के अप्रवासियों और गैर-आप्रवासी यात्रियों को 90 दिनों के लिए अमेरिका में प्रवेश से रोक दिया गया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30