वाशिंगटन
करीब तीन वर्षों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के खत्म होने के आसार बढ़ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को यूक्रेन द्वारा रूस के साथ युद्धविराम पर सहमति जताने का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि पुतिन भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान दोनों पक्षों पर हो रही भारी संख्या में सैनिकों और नागरिकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध अब खत्म होना चाहिए और युद्धविराम बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, "यूक्रेन ने युद्धविराम पर सहमति दे दी है। थोड़ी देर पहले इसे मंजूरी मिली थी। अब हमें रूस से संपर्क करना है। उम्मीद है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन भी इस पर सहमत होंगे। शहरों में धमाके हो रहे हैं और लोग मारे जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि यह युद्ध खत्म हो। यह एक पूर्ण युद्धविराम होगा। यूक्रेन ने इस पर सहमति दे दी है और उम्मीद है कि रूस भी सहमत होगा। युद्धविराम बहुत महत्वपूर्ण है। यदि हम रूस को इस पर सहमत करवा सकें तो यह बहुत अच्छा होगा। यदि हम ऐसा नहीं कर पाते हैं तो हम इसके लिए प्रयास करते रहेंगे।"
आपको बता दें कि यूक्रेन ने अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार किया है, जिसमें 30 दिनों के युद्धविराम की बात की गई थी। जेलेंस्की ने रूस के साथ तुरंत बातचीत करने की भी सहमति दी थी। मंगलवार को यूक्रेनी अधिकारियों के साथ बैठक में ट्रंप के सलाहकारों ने और अधिक दबाव डाला और यूक्रेन ने युद्धविराम पर सहमति जताई।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, "आज हमने एक प्रस्ताव रखा जिसे यूक्रेन ने स्वीकार किया है। यह युद्धविराम और तत्काल वार्ता की शुरुआत करेगा।" रुबियो ने सोशल मीडिया पर कहा कि यूक्रेन का युद्धविराम के लिए तैयार होना स्थायी शांति के करीब एक कदम था।
जेलेंस्की को व्हाइट हाउस में फिर आमंत्रित किया गया: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब के जेद्दा में अमेरिका-यूक्रेन बैठक के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को व्हाइट हाउस में फिर से आमंत्रित किया गया है। जब ट्रंप से पत्रकारों ने पूछा कि क्या ज़ेलेंस्की को व्हाइट हाउस में वापस आमंत्रित किया जाएगा, तो उन्होंने कहा जरूर, बिल्कुल।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र