जोधपुर.
जोधपुर के तनावड़ा स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद आग लगने की सूचना मिलने के बाद ही बासनी और शास्त्री नगर क्षेत्र से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। बासनी तनावड़ा संगरिया क्षेत्र की अलग-अलग फैक्टरी में इन दिनों आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है।
आज अल सुबह भी तनावड़ा की एक फैक्टरी में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बता दें कि नगर निगम की दमकल के कर्मचारियों की मेहनत के चलते समय रहते आग पर काबू पाया गया। लगातार एक के बाद एक गाड़ियां आग की भयावहता को देखते हुए पहुंचने लगी। फायर ऑफिसर हेमराज शर्मा प्रशांत सिंह चौहान ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का काम किया। फायर मैन जितेंद्र सिंह, रौनक, भोमाराम, विकास, गिरधारी, आसिफ, घनश्याम सिंह, अशोक जावा, आशीष कुमार और राम सिंह की मेहनत से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से लाखों रूपए के नुकसान की बात सामने आ रही है। मोबाइल पुलिस की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। तनावडा, बासनी, बोरानाड़ा और सांगरिया में स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्टरी में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें