MY SECRET NEWS

साइकिल चलाना एक तरह की एरोबिक एक्सरसाइज, रहेंगे सेहतमंद

बचपन में ज्‍यादातर बच्‍चे साइक‍िल चलाते हैं। हालांक‍ि बड़े हाेने पर ये आदत छूट ही जाती है। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग इतने व्‍यस्‍त हो चुके हैं क‍ि उन्‍हें साइक‍िल चलाने की फुर्सत ही नहीं रहती है। लोग बाइक‍, स्‍कूटी या कार ही चलाते हैं। ऐसे में वे कई बीमारि‍यों का श‍िकार हो जाते हैं। कहा जाता है क‍ि सेहतमंद रहना है तो रोजाना सुबह वॉक, जॉग‍िंग या साइक‍िल जरूर चलाना चाहि‍ए। एक बार आप फिर से आप साइकिल चलाना शुरू कर दीजिए। हालांक‍ि आपको बस 10 म‍िनट का टाइम देना होगा। एक सप्ताह के अंदर ही आपको अपनी सेहत में कई बदलाव देखने को म‍िलेंगे। आज हम आपको रोजाना 10 म‍िनट साइ‍क‍िल चलाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से- हार्ट को रखे हेल्‍दी साइकिल चलाने से द‍िल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और इससे ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है। वेट लॉस में फायदेमंद अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो आपको साइक‍िल जरूर चलाना चाह‍िए। आप रोजाना 10 मिनट की साइकिलिंग करें। ये भी कारगर हो सकती है। इससे कैलोरी बर्न होती है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। स्‍ट्रेस दूर करे साइकिल चलाने से एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। ये तनाव और चिंता को कम करने में कारगर हो सकता है। दरअसल, सुबह की ताजी हवा में साइकिलिंग करने से मानसिक शांति मिलती है। आप द‍िनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं। फेफड़ों की क्षमता बढ़ाए जब आप साइकिलिंग करते हैं तो आपकी सांस लेने की क्षमता भी बढ़ती है। यह फेफड़ों को ज्यादा ऑक्सीजन लेने और शरीर में सही तरीके से पहुंचाने में मदद करता है। इम्युनि‍टी बूस्‍ट करे अगर आप रोजाना साइक‍िल चलाते हैं तो इससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। यह सर्दी, जुकाम और अन्य संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। पर्यावरण के लिए भी जरूरी आपको बता दें क‍ि साइकिल चलाने से प्रदूषण का स्‍तर भी कम होता है। अगर छोटी दूरी के लिए साइकिल से जाया जाए तो यह पर्यावरण संरक्षण में मदद कर सकता है। स्‍लीप क्‍वाल‍िटी भी सुधारे अगर आप अन‍िद्रा की समस्‍या से जूझ रहे हैं तो आपको रोज साइकिलिंग करना चाह‍िए। इससे नींद की क्‍वाल‍िटी बेहतर होती है। यह अनिद्रा की समस्या को दूर करने में सहायक होता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 4

किडनी को सेहतमंद रखना के लिए करें ये काम

खाने की चीजों में नमक का अहम रोल होता है। आप कुछ भी अच्‍छा क्‍यों न बना लें, अगर उसमें नमक न डाला जाए तो खाना बेस्‍वाद ही हो जाता है। नमक हमारे शरीर के ल‍िए भी जरूरी होता है। हालांक‍ि कई लोग इसे सीमि‍त मात्रा में ही खाना पसंद करते हैं। तो वहीं कुछ लोग ज्‍यादा नमक खाते हैं। ये बात आपको मालूम होनी चाह‍िए क‍ि क‍िसी भी चीज की अत‍ि होना, हमेशा नुकसानदाय‍क ही होता है। दरअसल, अगर आप खाने में ज्यादा नमक खाते ह‍ैं तो इससे आपकी सेहत पर नकारात्‍मक असर देखने काे म‍िल सकता है। ये हमारी क‍िडनी पर बुरा प्रभाव डालता है। अगर आप भी अभी तक इस बात से अनजान थे क‍ि ज्‍यादा नमक खाने से क‍िडनी खराब हो सकती है तो हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं। आपको बता दें क‍ि ज्यादा नमक खाने से किडनी पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ट‍िप्‍स देने जा रहे हैं ज‍िससे आप अपनी डाइट से नमक को कम कर सकते हैं। पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड से बचें ज्‍यादातर प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स, नमकीन, इंस्टेंट नूडल्स और पैक्ड स्नैक्स में बहुत ज्यादा नमक की मात्रा होती है। इन्हें कम करने से आपके शरीर में सोडियम की मात्रा घटेगी और किडनी को बढ़ा दबाव भी कम होगा। कुक‍िंग करें तो ज्‍यादा नमक न डालें अगर आप खुद कुक‍िंग करते हैं तो खाना बनाते समय कम नमक का ही इस्‍तेमाल करें। स्वाद के लिए नींबू, धनिया, हरी मिर्च या हल्के मसाले डाल सकते हैं। इससे खाने का स्वाद तो बढ़ेगा ही, ये सेहत के ल‍िहाज से भी सही रहेगा। बाहर के खाने से बचें होटल या रेस्टोरेंट का खाना स्वादिष्ट तो होता है, लेकिन इसमें नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। रोजाना बाहर खाने की आदत आपकी किडनी के लिए खतरा बन सकती है। ऐसे में आप हमेशा घर का बना खाना ही खाएं। नमक का वि‍कल्‍प तलाशें आप खाने में सफेद नमक की जगह सेंधा नमक या काला नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें सोडियम की मात्रा कम होती है और ये पाचन के लिए भी अच्छे होते हैं। घर का ताजा खाना खाएं आपकाे अपनी डाइट में हमेशा ताजे फल, सब्जियां, दाल और रोटी जैसी घरेलू चीजें ही शाम‍िल करनी चाह‍िए। इससे शरीर को सही पोषण मिलता है और नमक की मात्रा भी कंट्रोल होती है। ज्यादा पानी पिएं पानी ज्यादा पीने से शरीर में जमा हुआ अतिरिक्त नमक आसानी से बाहर निकल जाता है। इससे किडनी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। आप द‍िनभर में कम से कम चार लीटर पानी प‍िएं। अगर आपकाे पहले से ही क‍िडनी में कोई समस्‍या है तो डाॅक्‍टर की सलाह से पानी प‍िएं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 9

Xiaomi का अगला जनरेशन फ्लिप फोन चीन में होगा लॉन्च

नई दिल्ली चीनी टेक कंपनी Xiaomi का अगला जनरेशन फ्लिप फोन हाल ही में 3C डेटाबेस पर देखा गया है। यहां इस फोन का मॉडल नंबर 2505APX7BC और 2505APX7BG दिखाई दे रहा है। इसमें पहला मॉडल चीन के लिए है, जबकि दूसरा मॉडल Mix Flip 2 को ग्लोबल वर्जन माना जा रहा है। इस सर्टिफिकेशन में ज्यादा डिटेल्स तो सामने नहीं आईं, लेकिन यह जरूर बताया गया है कि Mix Flip 2 में MDY-15-EQ पावर ब्रिक दिया गया है, जो कि 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन को लेकर किया गया था दावा फरवरी 2025 में एक टिप्सटर ने Xiaomi के इस नए फ्लैगशिप फ्लिप फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स लीक की थीं। कहा गया कि Mix Flip 2 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा। साथ ही कंपनी इसके कवर डिस्प्ले में भी कुछ बड़े बदलाव ला सकती है। इस डिवाइस में IPX8 रेटिंग दी जा सकती है जो इसे वाटर-रेसिस्टेंट बनाएगी। इसके अलावा, इसमें 5,050mAh की बैटरी और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल हो सकता है। OLED डिस्प्ले के साथ मिलती है 120Hz रिफ्रेश रेट कैमरे की बात करें तो Mix Flip 2 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा। अन्य खास फीचर्स में 6.85 इंच का LTPO फोल्डेबल OLED डिस्प्ले शामिल है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसमें NFC सपोर्ट, स्लिम 7.6mm बॉडी, और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। हालांकि Xiaomi ने अभी तक Mix Flip 2 की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि यह 2025 की दूसरी तिमाही में बाजार में पेश किया जाएगा। फोल्ड को लेकर पहले आई थी रिपोर्ट पिछले साल शाओमी ने फोल्ड और फ्लिप को मार्केट में उतारा था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फोल्ड को कंपनी फिलहाल चीनी मार्केट तक ही सीमित रखने का प्लान बना रही है। जबकि फ्लिप के साथ ऐसा नहीं है। नए वैरिएंट्स के साथ फोन को ग्लोबल मार्केट में लाने पर भी विचार किया जा सकता है। हाल ही में Xiaomi की तरफ से 15 सीरीज को मार्केट में उतारा गया है। फोल्ड के बेस वैरिएंट की कीमत करीब 1 लाख रुपए से शुरू होती है। ये फोन 4 कलर वैरिएंट में आता है। अब ये देखना होगा कि नई सीरीज को लेकर कंपनी क्या प्लान बनाती है। साथ ही इन्हें कब लाया जा सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 9

Google ने रिलीज किया Android 16 का Beta 3.2 वर्जन

नई दिल्ली गूगल ने बीटा टेस्टर और डेवलपर्स के लिए Android 16 का बीटा 3.2 वर्जन लॉन्च किया है। इस वर्जन में कई बड़े सुधार किए गए हैं, जिससे फोन की पर्फॉर्मेंस बेहतर और बैट्री ड्रेन की शिकायत दूर होगी। इसके अलावा भी सिस्टम से जुड़े कई सुधार इस बीटा वर्जन में शामिल किए गए हैं। बता दें कि पिछले साल पिक्सल 9 लाइनअप के साथ गूगल ने Android वर्जन 15 लॉन्च किया था। उसके बाद से कंपनी ने Android 16 पर काम शुरू कर दिया था। Android 16 के बीटा वर्जन पिक्सल डिवाइस पर चलाए जा सकते हैं। हालांकि अगर आप पिक्सल यूजर हैं, तो Android 16 का स्टेबल वर्जन रिलीज होने तक इसे इंस्टॉल करने से बचें। क्या कुछ होगा नया? Android के पिछले वर्जन के बाद से टेस्टर्स ने पेश आ रही दिक्कतों को गूगल को रिपोर्ट किया था। उन्हीं से जुड़े सुधार इस वर्जन में किए गए हैं। यह आपको बिल्ड नंबर BP22.250221.015 के साथ मिलेगा और Google Play Service को 25.07.33 वर्जन पर अपडेट कर देगा। चेंजलॉग के अनुसार इस वर्जन में हैप्टिक्स से जुड़े सुधार किए गए हैं। यूजर्स ने रिपोर्ट किया था कि उन्हें UI में कई जगह हैप्टिक्स का फीडबैक सही नहीं मिल रहा था। इसके अलावा Pixel 6 और 6 pro में फोटो या वीडियो बनाते समय फ्लिकर की समस्या आ रही थी। उसे भी इस अपडेट में सही किया गया है। यानी अगर आप Pixel 6 और 6 pro यूजर हैं, तो आपके फोन की समस्या को जल्द दूर कर दिया जाएगा। मार्च का सिक्योरिटी पैच भी शामिल इस बीटा वर्जन में बताए गए सुधारों के अलावा मार्च महीने का सिक्योरिटी पैच भी शामिल किया गया है। जो भी यूजर इस बीटा वर्जन को इंस्टॉल करेंगे उनका फोन मार्च महीने के सिक्योरिटी पैच पर अपडेट हो जाएगा। यहां इस बात का ध्यान रखें कि Android के बीटा वर्जन में कई तरह के बग्स होना आम बाता है। ऐसे में आम यूजर्स के पास भले इसे कम्पैटिबल डिवाइस पर अपडेट करने का ऑप्शन हो लेकिन इसकी सलाह नहीं दी जाती है। बेहतर होगा कि अपने डिवाइस के लिए इसके स्टेबल वर्जन के आने का इंतज़ार करें। Android 16 साथ लाएगा कुछ कमाल के फीचर्स Android 16 के आने के बाद कुछ कमाल के फीचर्स आपके फोन का हिस्सा बन जाएंगे। जैसे कि फोन के लॉक होने पर भी आप अपने फोन को फिंगरप्रिंट से अनलॉक कर पाएंगे। स्क्रीन लॉक होने पर फिंगरप्रिंट लॉक इस्तेमाल करने का फीचर सैमसंग डिवाइसेज पर पहले ही उपलब्ध है लेकिन Android 16 आ जाने के बाद यह सभी के लिए उपलब्ध होगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 2

जीवन में सफलता पानी है तो सही दिशा में करें प्रयास

लाइफ में सक्सेज तो सभी चाहते हैं। लेकिन सफलता उसे ही मिलती है जो मेहनत करता है। हालांकि इसके साथ मेहनत किस दिशा में और कितनी की जा रही है, ये बात भी निर्भर करती है। अगर आप अपने करियर, फैमिली या किसी भी चीज में सफलता चाहते हैं तो इन तीन चीजों को जरूर याद रखें। तभी सक्सेज मिलने में आसानी होगी। जानें क्या हैं वो तीन चीजें, जिसे करने के लिए हर सफल इंसान कहता है। आत्मविश्वास किसी भी काम को करने के लिए आत्मविश्वास का होना सबसे ज्यादा जरूरी है। जब आप खुद पर भरोसा करेंगे कि ये काम आप कर सकते हैं। फिर वो चाहे आसान हो या कठिन पूरा जरूर होता है। स्पष्टता लाइफ में किस इंसान के साथ जिंदगी बितानी है या फिर किस दिशा में करियर बनाना है। आपकी सोच और माइंड बिल्कुल क्लियर होना चाहिए। तभी आप सफल हो सकते हैं। जब आपका माइंड बिल्कुल क्लियर होगा उसमे दुविधा की स्थिति नहीं होगी तभी आप सही दिशा में मेहनत कर पाएंगे और खुद में आत्मविश्वास भी महसूस करेंगे। निरंतरता यानी कंस्सिटेंसी 'करत-करत अभ्यास ते, जड़मत होत सुजान' इस दोहे का अर्थ है कि लगातार अभ्यास करने से मूर्ख भी बुद्धिमान हो जाता है। जब आप किसी काम को लगातार करते हैं, बिना रुके करते हैं। तो एक ना एक दिन सफलता आपको जरूर मिलती है। इसलिए अपने काम में निरंतरता बनाकर रखें। बिना रुके सही दिशा में और पूरे आत्मविश्वास के साथ किया गया काम आपको सफलता जरूर दिलाता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 5

iPhone की बैटरी क्यों हो जाती है इतनी जल्दी ख़त्म, करें ये स‍ेटिंग्‍स ऑन

नई दिल्ली अगर आप भी अपने iPhone के आइडल बैटरी ड्रेन से परेशान हैं, तो आप सही खबर पढ़ रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं जिससे आपके iPhone का आइडल बैटरी ड्रेन न के बराबर रह जाएगा। इस ट्रिक के बारे में जानने से पहले बताते हैं कि आइडल बैटरी ड्रेन होता क्या है? मान लीजिए कि रात को सोते समय आपके फोन की बैटरी 100% चार्ज थी और सुबह उठने पर वह 95% रह जाती है, तो यहां 5% के बैटरी ड्रेन को आइडल बैटरी ड्रेन माना जाएगा। कहने का मतलब है कि जब आप लंबे समय तक फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे होते उस समय ड्रॉप होने वाली बैटरी को आइडल बैटरी ड्रेन कहते हैं। तो चलिए जानते हैं उस ट्रिक के बारे में जिससे आपकी यह समस्या बिल्कुल ठीक हो जाएगी। Shortcuts ऐप डाउनलोड या अपडेट करें हम जिस ट्रिक के बारे में आपको बता रहे हैं उसके लिए पहले अपने iPhone में Apple का Shortcuts ऐप का होना जरूरी है। वैसे तो यह ऐप हर iPhone में प्री इंस्टॉल्ड आता है लेकिन अगर किसी वजह से यह आपके iPhone में न हो, तो ऐप स्टोर से इसे डाउनलोड और अपडेट कर लें। इसके बाद Shortcuts ऐप को खोलें। नया ऑटोमेशन बनाएं इसके बाद Automations के ऑप्शन पर जाएं और New Automation पर टैप करें। बता दें कि इस फीचर की मदद से आप अपने iPhone में कुछ सेटिंग्स को ऑटोमैटिक तरीके से चालू करवा सकते हैं। सिर्फ कुछ कंडीशन सेट करके और लगभग कुछ भी अपने iPhone से ऑटोमैटिक तरीके से करवा सकते हैं। टाइम सेट करें इसके बाद कई ऑप्शन्स की एक लिस्ट आपको दिखाई देगी। उसमें से Time of Day पर टैप करें। हर रात के लिए इस ऑप्शन को चुनें इसके बाद आपको वह समय सेट करना है जिस वक्त आप अमूमन सो जाते हैं। हमने यहां 12.30 बजे का समय चुना है। साथ ही Daily के ऑप्शन पर भी टैप कर दें। इसका मतलब है कि यह ऑटोमेशन हर रात 12.30 बजे चलेगा। ऑप्शन को चालू करना न भूलें यहीं पर आपको थोड़ा नीचे Run Immediately का ऑप्शन चुनना होगा। ऐसा करने से आपके iPhone को ऑटोमेशन को चलाने के लिए आपकी मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। रात 12.30 बजे यह खुद-ब-खुद चल जाएगा। ब्लैंक ऑटोमेशन को चुनें इसके बाद ग्रे रंग के New Blank Automation को चुनें। इसका मतलब है कि रात 12.30 बजे के लिए आप एक नया ऑटोमेशन बनाना चाहते हैं। बैटरी खाने वाली सेटिंग्स को ऐड करें अगले स्टेप में सर्च बार में Wifi, Bluetooth, Mobile data और Low Power Mode को सर्च करके ऐ़ड करते जाएंं। बताए गए तरीके से सेटिंग्स को सेट करें अब आपको Wifi, Bluetooth, Mobile Plan के लिए Off और Low Power Mode के लिए On को सेट करना है। अब हर रात बचाएं बैटरी ड्रेन अंत में आपका ऑटोमेशन तैयार होकर कुछ इस तरह का दिखेगा। अब हर रात 12.30 बजे आपके iPhone का wifi, bluetooth और mobile data खुद ऑफ हो जाएगा। इससे आपके फोन के बैकग्राउंड में चलने वाले प्रोसेस रुक जाएंगे। इससे रात को जब आप सो रहे होंगे तो एक तरह से आपका फोन भी आराम करेगा। बैट्री बेकार खर्च नहीं होगी और Low Power Mode के On होने से आइडल बैट्री ड्रेन और कम हो जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 6

कंधे के दर्द काे दूर करने के ल‍िए अपनाएं ये तरीके

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। न समय पर खाना हो पाता है और न ही सोना। लोग ऑफ‍िस में घंटों बैठकर काम करते हैं। इससे उन्‍हें कई तरह की समस्‍याएं हो सकती हैं। ऐसे में हमें थकान घेरे रहती है। जोड़ाें में दर्द होने लगता है। इनमें से एक आम समस्‍या है, और वो है कंधों का दर्द होना। आज के समय में ज्‍यादातर लोग कंधों के दर्द से परेशान हैं। यह दर्द हल्का भी हो सकता है और कभी-कभी इतना तेज कि रोजमर्रा के कामों को करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी कंधों के दर्द से परेशान हैं तो हम आपको इसके पीछे का कारण बताने जा रहे हैं। इस लेख में हम ये भी जानेंगे क‍ि इस भयंकर दर्द से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से- गलत मुद्रा में बैठना अगर आप लंबे समय तक झुककर बैठते हैं या फ‍िर गलत तरीके से सोते हैं तो इससे कंधे की मांसपेशियों पर तनाव पड़ता है। यही कारण है क‍ि कंधों में दर्द शुरू हो जाता है। भारी सामान उठाना अगर आप जरूरत से ज्‍यादा भारी सामान उठाते हैं तो इससे भी कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है, जिससे दर्द हो सकता है। आपको भारी सामान उठाते समय ध्‍यान देने की जरूरत है। फ्रोजन शोल्डर जब कंधे के जोड़ के आसपास के कनेक्टिव टिश्यू (जो एक अंग को दूसरे अंग से जोड़ने का काम करते हैं) ठोस, संक्रमित और जाम हो जाते हैं, तो इससे भी कंधों को मूव करने में दर्द होने लगता है। इसे फ्रोजन शोल्डर के नाम से जाना जाता है। गठिया बढ़ती उम्र के साथ-साथ गठिया की समस्या हो सकती है, जिससे जोड़ों में सूजन और दर्द होता है। ऐसे में कंधों में दर्द होने का आम कारण गठ‍िया भी हो सकता है। कंधे के दर्द से ऐसे पाएं राहत     गर्म और ठंडी सिकाई करें। दरअसल, बर्फ की सिकाई से सूजन कम होती है और दर्द में राहत मिलती है। वहीं गर्म पानी की सिकाई से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।     हल्के कंधे घुमाने वाले व्यायाम करने से जकड़न कम होती है। नियमित रूप से योग और स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।     सरसों या नारियल के तेल से मालिश करने से भी मसल्‍स को आराम मिलता है। हालांक‍ि मसाज के लिए किसी एक्‍सपर्ट की मदद लें।     कंप्यूटर पर काम करते समय पीठ और गर्दन को सीधा रखें।     अगर दर्द लगातार बना रहता है, तो डॉक्टर से संपर्क करें।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 5