MY SECRET NEWS

करवा चौथ पर पहनना है शादी का लहंगा तो इन बातों रखें ध्यान

करवा चौथ का दिन हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। ये दिन पति-पत्नी के प्यार का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन का इंतजार हर सुहागिन महिला सालभर करती है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखती हैं। ये त्योहार हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 20 अक्तूबर को पड़ेगी, ऐसे में करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं खूब सजती और संवरती हैं। वैसे तो महिलाएं इसके लिए नई-नई साड़ी पहनती हैं, लेकिन बहुत सी महिलाएं और नई दुल्हनें इस दिन शादी का लहंगा पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं जो करवा चौथ के दिन शादी का लहंगा पहनना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। तभी आपका लुक प्यारा दिखेगा। फिटिंग का रखें ध्यान शादी के बाद महिलाओं के शरीर में काफी बदलाव होते हैं। ऐसे में हो सकता है कि शादी के समय और अब की आपकी बॉडी में अंतर हो। इसलिए लहंगे की फिटिंग की जांच लें। अगर फिटिंग में कोई बदलाव करना है, तो समय रहते टेलर से इसे ठीक करवा लें, ताकि आपका लुक परफेक्ट दिखे। कराएं सफाई कई बार ऐसा होता है कि रखे-रखे लहंगे की पॉलिश उतर जाती है और वो अजीब दिखने लगता है। ऐसे में उसे प्रोफेशनल तरीके से सही करवाएं। शादी के बाद से अगर लहंगा अलमारी में रखा है, तो उसे निकालकर अच्छी तरह से धूप में रखें ताकि उसमें से नमी या गंध निकल जाए। अलग तरह से करें कैरी अपने लहंगे को साधारण तरह से कैरी करने की वजह आप उसका लुक बदल सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो टॉप स्टाइल का ब्लाउज कैरी करें। ये आपको स्कर्ट टॉप जैसा लुक देगा। अलग हो ज्वेलरी शादी के समय जो ज्वेलरी आपने पहनी थी, वो करवा चौथ पर बहुत हैवी लग सकती है। ऐसे में आप अपने लहंगे के साथ हल्की और एलिगेंट ज्वेलरी चुन सकती हैं ताकि आपका लुक ग्रेसफुल और सॉफ्ट दिखे। हेयर स्टाइल हो सही अपने आउटफिट को खूबसूरत बनाने के लिए हेयर और मेकअप भी सही तरीके से करें। करवा चौथ पर ज्यादा भारी मेकअप से बचें और नेचुरल और सटल लुक चुनें। आप बालों में गजरा या हल्की एक्सेसरीज का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये चीजें हैं जरूरी अपने लहंगा लुक को शादी का चूड़ा, बिंदी और सिंदूर जैसी चीजें इस्तेमाल करके कंप्लीट करें। इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए आप अपने शादी के लहंगे को करवा चौथ के मौके पर पहन सकती हैं। इन्हीं की वजह से आप शादी के लहंगे में दोबारा दुल्हन के जैसी लग सकती हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 44

दिवाली गिफ्ट के लिए बेस्ट स्मार्टवॉच: स्पेसिफिकेशन जानें

दिवाली का त्यौहार नजदीक है, और इस अवसर पर अपनों को उपहार देने का चलन वर्षों से चला आ रहा है। इस साल अगर आप कुछ खास और आधुनिक गिफ्ट देने की सोच रहे हैं, तो स्मार्टवॉच एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न केवल स्टाइलिश है, बल्कि स्वास्थ्य और फिटनेस को ट्रैक करने के साथ ही कई स्मार्ट फीचर्स भी प्रदान करती है। आइए, जानते हैं दिवाली पर उपहार देने के लिए कुछ बेहतरीन स्मार्टवॉच के बारे में: Apple Watch Series 9: अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है और आप अपने प्रियजनों को प्रीमियम गिफ्ट देना चाहते हैं, तो Apple Watch Series 9 एक शानदार विकल्प है। यह फिटनेस ट्रैकिंग, ECG, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग और स्मार्ट नोटिफिकेशन जैसी कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। Samsung Galaxy Watch 6: Samsung Galaxy Watch 6, Android यूजर्स के लिए एक बेहतरीन स्मार्टवॉच है। इसकी शानदार बैटरी लाइफ, स्लीक डिजाइन और स्वास्थ्य ट्रैकिंग फीचर्स इसे दिवाली के लिए एक आकर्षक उपहार बनाते हैं। इसमें स्लीप ट्रैकिंग, फिटनेस ट्रैकिंग और हार्ट रेट मॉनिटर जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। Noise ColorFit Ultra 3: Noise ब्रांड की यह स्मार्टवॉच बजट में एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें AMOLED डिस्प्ले, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स हैं। यह दिवाली पर एक आकर्षक और उपयोगी गिफ्ट हो सकता है। boAt Wave Pro: boAt Wave Pro उन लोगों के लिए सही विकल्प है जो कम बजट में एक स्मार्टवॉच चाहते हैं। यह वाटरप्रूफ, फिटनेस ट्रैकर, हार्ट रेट मॉनिटर और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आती है। इसकी स्टाइलिश डिज़ाइन इसे एक परफेक्ट दिवाली गिफ्ट बनाती है। Fitbit Versa 4 Fitbit Versa 4 फिटनेस प्रेमियों के लिए एक आदर्श उपहार है। इसमें एक्टिविटी ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, और GPS जैसी फीचर्स मौजूद हैं। इसके साथ ही यह स्मार्ट नोटिफिकेशन और म्यूजिक कंट्रोल की सुविधाएं भी देता है, जो इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

चेहरे और त्वचा की देखभाल के लिए आज़माएं बेस्ट सीरम

Amazon Great Indian Festival Sale 2024 की डील से आप टॉप फेस सीरम ले सकती हैं। अगर आप डलनेस, डार्क स्पॉट्स, रिंकल्स, फाइन लाइन्स और अन्य प्रॉब्लम को कम करना चाहती हैं, तो फेस सीरम आपके लिए काफी बढ़िया उपाय हो सकता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही Best Serum For Face लाए हैं, इसके इस्तेमाल से आपको इन परेशानी से छुटकारा मिलने के साथ ही ब्राइट, रेडिएंट और काफी क्लीन स्किन टोन भी मिल सकता है। Biggest Sale On Amazon की ये डील बचत के लिए काफी बढ़िया मानी जाती है। इस सेल में आपको फेस सीरम पर 30% तक का धाकड़ डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। अच्छे फेस सीरम के लिए आप इस खास लिस्ट को भी चेक कर सकती हैं। SkinInspired Aqua Pump 10% Niacinamide Face Serum: इस Niacinamide Face Serum को हाई परफॉर्मेंस वाले एक्टिव को मिलाकर बनाया गया है, जिसमें 2% अल्फा अर्बुटिन, 10% नियासिनामाइड, 1% सीसा और 0.6% जिंक PCA को इस्तेमाल किया गया है, जिससे आपको काफी बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं। यह सीरम स्किन के हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के साथ ही एजिंग साइन घटाने में भी काफी मदद करती है। यह स्किन के एक्ने को भी खत्म कर सकती है। LuxaDerme Korean Ultra Brightening Face Serum: अगर आप कोरियन जैसा ग्लो पाना चाहती हैं, तो इस Brightening Face Serum का इस्तेमाल आपके लिए काफी बढ़िया हो सकता है। यह UV डैमेज से भी प्रोटेक्शन पाने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। इस फेस सीरम को स्किन ब्राइटनेस के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह डार्क स्पॉट्स रिमूव इवेन टोन भी दे सकती है। इसमें 91% तक नेचुरल इंग्रेडिएंट्स को शामिल किया गया है, जो आपको बेहद अच्छे रिजल्ट दे सकती है। CETAPHIL Bright Healthy Radiance Brightening |Glow Serum: हेल्दी रेडियंस ब्राइटनिंग के लिए आप इस Face Glow Serum को ट्राय कर सकती हैं। यह फेस सीरम लगभग सभी स्किन टाइप के लिए सूटेबल हो सकती है। यह फेस सीरम महिलाओं के साथ ही पुरुषों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इस फेस सीरम से डार्क स्पॉट्स कम होने के साथ ही डलनेस की प्रॉब्लम भी बेहद कम हो सकती है। इस फेस सीरम को यूजर्स ने भी काफी पसंद किया है। Alpha Mortal Advanced Face Serum with Niacinamide: त्वचा से हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने के लिए आप इस Face Serum with Niacinamide का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह फेस सीरम डार्क स्पॉट्स कम करके स्किन को ब्राइटेन टोन देने में मदद करती है। यह नियासिनामाइड, लीकोरिस एक्सट्रैक्ट, ग्लूटाथिओन और कोजिक एसिड की खूबियों के साथ आ रहा है, जिससे आपकी त्वचा हेल्दी और काफी ब्राइट भी हो सकती है। यह 30ml के पैक में आ रही है। Blue Nectar 24k Gold Serum for Glowing Skin | Kumkumadi Oil Serum: इस टॉप ब्रैंडेड 24k Gold Serum for Glowing Skin को यूजर्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी ब्राइट और फ्लोलेस ग्लो पाना चाहती हैं, तो यह फेस सीरम आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस फेस सीरम में 24K गोल्ड के गुण भी हैं, जो आपको सोने जैसी चमकती हुई त्वचा दे सकती है। इस फेस सीरम में 24 हर्ब्स को मिलाया गया है। Amazon Sale से आप इस फेस सीरम को 88 रुपये की EMI पर भी ले सकती हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 55

अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल: 30000 रुपये के अंदर बेस्ट लैपटॉप पर शानदार ऑफर्स लाइव

Laptop Under 30000 को बच्चों की पढ़ाई से लेकर ऑफिस वर्क तक के लिए बेस्ट माना जाता है। यह सभी टॉप रेटेड वो लैपटॉप हैं, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। Amazon Great Indian Festival Sale 2024 में इन पर 51% तक का जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। थिन और लाइटवेट इन लैपटॉप में फास्ट प्रोसेसर के साथ हैवी रैम और स्टोरेज दिया गया है, जो आपके हर काम को आसान बना देंगे। इन सभी लैपटॉप में कई घंटे तक चलने वाली बैटरी दी गई है और ये ड्यूरेबिलिटी के मामले में काफी शानदार हैं। एडवांस्ड फीचर्स वाले इन Laptop में आपको बेहतरीन ग्राफिक्स कार्ड के साथ एचडी वेबकैम मिल जाएगा। यह सभी लैपटॉप एक साल की वारंटी के साथ आ रहे हैं। सेल के दौरान इन्हें खरीदते समय आप नो कॉस्ट ईएमआई और कई बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर आप अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। ZEBRONICS PRO Series Z NBC 4S, Intel Core 12th Gen i5 512GB SSD Laptop: यह 12th जेनरेशन की इंटेल कोर I5 प्रोसेसर वाला लैपटॉप है, जिसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले मिल जाता है। Amazon Sale में यह लैपटॉप 51% तक के डिस्काउंट पर मिल रहा है, जिसे आप खरीदकर आधे से भी ज्यादा की बचत कर सकते हैं। इस ZEBRONICS Laptop में विंडो 11 का होम ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। यह लैपटॉप 38.5 वाट की लार्ज बैट्री कैपेसिटी में आता है, जो फुल चार्ज होने के बाद में लान्ग लास्टिंग बैकअप देगी। ब्लू कलर का यह लैपटॉप आप मल्टीटास्क वर्क के लिए ले सकते हैं। Acer [Smartchoice Aspire Lite AMD Ryzen 3 5300U Premium Thin and Light Laptop: यह प्रीमियम थिन और लाइटवेट डिजाइन वाला Acer Laptop है। इसमें स्टील ग्रे कलर मिल रहा है। यह लैपटॉप अगर आप Amazon Sale Date से खरीदते हैं, तो इसे खरीदते समय 23000 तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। यह लैपटॉप लाइटवेट डिजाइन वाला है और इसमें ड्यूल माइक्रोफोन, नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ दिया है। इसमें 8GB रैम और 512 जीबी का स्टोरेज मिल जाता है, जिससे आप आसानी से फाइल्स को सेव करके रख सकते हैं। Lenovo IdeaPad 1 AMD Ryzen 3 7320U 15.6" HD Thin and Light Laptop: Sale On Amazon में किफायती कीमत में मिलने वाले इस लैपटॉप का चुनाव करना अच्छा विकल्प हो सकता है। इस लैपटॉप में फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो प्रोफेशनल वर्क के लिए बेस्ट रहेगा। एडवांस्ड फीचर्स के साथ आने वाला यह लैपटॉप फोटोशॉप, कोडिंग और एडिटिंग जैसे काम भी कर सकता है। लाइटवेट वजन की वजह से इस लैपटॉप को आप कैरी करके कहीं भी ले जा सकते हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले इस Lenovo Laptop में आपको हाई स्पीड प्रोसेसिंग मिलेगी। Dell Inspiron 3535, AMD Ryzen 3 7320U Processor: यह कार्बन ब्लैक कलर में आने वाला Dell Inspiron Laptop है, जिसमें फुल एचडी डिस्प्ले और हाई स्पीड प्रोसेसर दिया है। यह लैपटॉप प्रीलोडेड विंडो 11 के होम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। नेरो बॉर्डर डिजाइन वाला यह लैपटॉप टाइपिंग करने में भी कंफर्टेबल रहेगा। इसमें दमदार बैटरी मिलती है, जो कई घंटे का नॉनस्टॉप बैकअप देगी। Great Indian Sale 2024 से इस लैपटॉप को आप 30 हजार से कम की कीमत में खरीद सकते हैं। Acer Aspire Lite 12th Gen Intel Core i3-1215U Premium Metal Laptop: Biggest Sale on Amazon में 47% के डिस्काउंट में आने वाला यह लैपटॉप यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें इंटेल कोर i3 प्रोसेसर दिया है, जिससे आप सभी काम को आसानी से कर सकते हैं। क्रिस्टल क्लियर कॉन्फ्रेंसिंग कॉल के लिए इस लैपटॉप में एचडी कैमरा दिया है। यह लैपटॉप इंटीग्रेटेड ग्राफिक कार्ड के साथ आता है। परफॉर्मेंस और ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी यह Acer Laptop काफी जबरदस्त है। इनमें वर्क करके आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 50

सुबह के समय चिया सीड्स खाने के अद्भुत फायदे

क्या मॉर्निंग में चिया सीड्स खाने चाहिए? हेल्दी डाइट के अंदर चिया सीड्स को शामिल होना चाहिए। इनका सेवन पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इन्हें मॉर्निंग डाइट में खा सकते हैं। ऐसा करने से सुबह-सुबह आपको जरूरी एनर्जी, पोषण और जान मिलेगी। जो पूरे दिन शरीर की जरूरतें पूरी करेंगे। हैदराबाद स्थित Gleneagles Aware Hospital की चीफ डाइटिशियन Dr. Birali Swetha ने चिया सीड्स के फायदे और संभावित नुकसान बताए हैं। चिया सीड्स के अंदर पोषण चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा -3 फैटी एसिड, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि होते हैं। सुबह के वक्त ये सारे न्यूट्रिएंट्स मिल जाने से शरीर में इनकी कमी नहीं होती। डायजेशन बढ़ता है चिया सीड्स के अंदर हाई फाइबर होता है, जो इंटेस्टाइनल हेल्थ के लिए अच्छा होता है। कब्ज की समस्या में भी यह राहत देता है। पूरे दिन रहेगी एनर्जी चिया सीड्स धीरे पचते हैं, इस वजह से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही आपको लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहती है और बेवजह भूख भी नहीं लगती। हार्ट हेल्थ चिया बीज के अंदर ओमेगा -3 फैटी एसिड मौजूद होता है। यह इंफ्लामेशन कम करता है और दिल का कामकाज सुधारता है। इसकी मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। बोन हेल्थ चिया सीड्स के अंदर कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है। यह दोनों मिनरल हड्डियों के लिए आवश्यक होते हैं, इसलिए हड्डियां कमजोर होने का खतरा टल जाता है। चिया सीड्स के संभावित नुकसान चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए इनका ज्यादा सेवन डायजेस्टिव इश्यू भी कर सकता है। साथ ही यह एलर्जी का कारण बन सकते हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

स्मार्टफोन बैक कवर की सुरक्षा के टिप्स: अपनाएं ये आसान उपाय

आजकल स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं, और हम उन्हें सुरक्षित रखने के लिए बैक कवर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन समय के साथ बैक कवर पर धूल, गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जिससे कवर का रंग फीका पड़ने लगता है। बैक कवर को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए कुछ आसान टिप्स अपनाए जा सकते हैं: 1. साबुन और पानी से सफाई: सिलिकॉन या रबर के बैक कवर को साबुन और गुनगुने पानी से आसानी से साफ किया जा सकता है। एक मुलायम कपड़े या स्पॉन्ज का इस्तेमाल करें, जिससे कवर पर जमी गंदगी धीरे-धीरे हट जाए। इसके बाद कवर को सूखने दें। 2. टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें: अगर बैक कवर पर जिद्दी दाग या धब्बे हैं, तो थोड़ी सी मात्रा में सफेद टूथपेस्ट लगाएं और एक मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे रगड़ें। टूथपेस्ट से बैक कवर की गंदगी निकल जाएगी और कवर नया जैसा दिखेगा। 3. बेकिंग सोडा और पानी का मिश्रण: प्लास्टिक और सिलिकॉन कवर की सफाई के लिए बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को कवर पर लगाएं और मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से रगड़ें। इससे कवर की गहराई में जमी गंदगी भी साफ हो जाएगी। 4. एंटी-बैक्टीरियल वाइप्स: बैक कवर पर बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, इसलिए समय-समय पर एंटी-बैक्टीरियल वाइप्स का उपयोग करें। यह न केवल सफाई करेगा, बल्कि कवर को कीटाणु-मुक्त भी रखेगा। 5. एल्कोहल का इस्तेमाल: कुछ गंदगी या ऑयली धब्बों को साफ करने के लिए रबिंग एल्कोहल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। एक कॉटन बॉल पर थोड़ी मात्रा में एल्कोहल लेकर कवर को साफ करें, लेकिन ध्यान रहे कि इसे बहुत अधिक न रगड़ें। 6. नियमित सफाई: बैक कवर को साफ रखने के लिए इसे नियमित रूप से साफ करना जरूरी है। महीने में एक बार इन तरीकों का उपयोग करके सफाई करें ताकि कवर लंबे समय तक अच्छा दिखे और गंदगी न जमा हो। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

फेंग शुई के ये खास टिप्स आपका जीवन साथी के साथ बनाएंगे रिश्ता मजबूत

माना जाता है कि जीवन में फेंग शुई टिप्स अपनाने से हमारे आसपास की नकारात्मकता दूर हो जाती है। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि होती है। अगर आपके वैवाहिक जीवन में लड़ाई-झगड़े या मनमुटाव जैसी स्थिति बनी रहती है, तो इसके लिए भी आप कुछ फेंग शुई टिप्स अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे खास फेंग शुई टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने से आप अपने शादीशुदा जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। साथ ही वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते है। इस तरह करें घर की सजावट अगर आपके और आपके जीवन साथी के बीच न चाहते हुए भी बार-बार लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, तो इसके लिए आप ये खास फेंग शुई टिप्स अपना सकते हैं। फेंग शुई में गुलाबी रंग को प्यार बढ़ाने वाला रंग माना जाता है। इसलिए अगर आप अपने जीवन साथी के साथ प्रेम बढ़ाना चाहते हैं तौ जितना हो सके अपने बेडरूम में गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें। दीवारों के लिए आप हल्के गुलाबी रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप बेडरूम में गुलाबी रंग के पर्दे, बेडशीट, फूल और कंबल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन बातों का रखें खास ध्यान पति-पत्नी के बीच संबंध ठीक रहें इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ चीजों का खास ख्याल रखें। दरअसल, गंदगी से नकारात्मकता फैलाती है, जो आपके और आपके जीवन साथी के बीच लड़ाई-झगड़े का कारण भी बन सकती है। इसलिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फेंग शुई के अनुसार, घर में चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखें, खासकर आपको बेडरूम का ध्यान जरूर रखना चाहिए। फेंग शुई के मुताबिक, घर का प्रवेश द्वार पर भी साफ-सुथरा रखना चाहिए, क्योंकि यही रास्ता है जहां से सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश करती है। घर में रखें ये पौधे फेंग शुई के अनुसार, घर में लिली का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से सकारात्मकता बनी रहती है और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। इसके अलावा आप बांस, मनी प्लांट और जेड प्लांट आदि को भी घर में लगा सकते हैं। इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51