मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावित परिवारों को स्वीकृत की आर्थिक सहायता
रायसेन, टीकमगढ़ और राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में हुई दुर्घटना में 14 नागरिकों का असामयिक निधन
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के रायसेन, टीकमगढ़ और चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) में हुई दुर्घटनाओं में प्रदेश के नागरिकों के असामयिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए एवं गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि वे दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन सड़क दुर्घटनाओं में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना है। संबंधित जिलों के प्रशासनिक अमले को प्रभावित परिवारों की सहायता के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा क्षेत्र में रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिससे कार में सवार सात में से चार नागरिकों का निधन हो गया। दुर्घटना में मृत सभी लोग उज्जैन के निवासी थे, जो धार्मिकि यात्रा के लिए सांवलिया सेठ मंदिर जा रहे थे।
इसी तरह टीकमगढ़ जिले में रविवार को एक एसयूवी और दो मोटरसाइकिल की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक अन्य युवक की भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
तीसरी दुर्घटना रायसेन जिले में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह हुई, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। यहां एक टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) पहले पुलिया से टकराई, इसके बाद 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दूल्हा-दुल्हन समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। ये सभी शादी समारोह से इंदौर लौट रहे थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र