भोपाल
वन राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार ने माधव नेशनल पार्क शिवपुरी को टाइगर रिजर्व घोषित होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि माधव टाइगर रिजर्व बनने से न केवल वन्य-जीवों का संरक्षण होगा, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदायों के लिये भी लाभकारी होगा। राज्यमंत्री अहिरवार ने कहा कि राज्य सरकार वन्य-जीव संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रतिबद्ध है।
वन राज्यमंत्री अहिरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। प्रदेश सरकार का यह कदम आर्थिक समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र