भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने लक्ष्मणबाग गौशाला परिसर रीवा में कृष्णवट वृक्ष व भोजपत्र वृक्ष का रोपण किया। उन्होंने कहा कि इन वृक्षों में भगवान का वास होता है। इनका रोपण गौ-शाला के लिए सौभाग्यशाली है। शुक्ल ने कहा कि लक्ष्मणबाग गौशाला के प्रताप से ही बसामन मामा गौवंश वन्य विहार की स्थापना हुई तथा हिनौती में गौधाम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि लक्ष्मणबाग गौ-शाला से संबद्ध सभी जन-साधुवाद के पात्र हैं जो इसे प्रभावी व सिद्ध क्षेत्र बनाने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। इस गौ-शाला में प्रदेश के मुख्य-मंत्रियों, मनीषियों व संतों का आगमन हो चुका है। उन्होंने दोनों वृक्षों को उपलब्ध कराने के लिए बाला व्यंकटेश शास्त्री जी को साधुवाद दिया। उप मुख्यमंत्री ने गौ-पूजन कर गाय को गुड़ खिलाया। अध्यक्ष नगर निगम रीवा व्यंकटेश पाण्डेय सहित शहर के प्रबुद्ध-जन उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र