रायपुर
सेवा को समर्पित पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के 50 साल के सार्वजनिक जीवन का सम्मान करने के लिए शुक्रवार को नवा रायपुर में लोक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। इस भव्य समारोह में शिरकत करने देशभर से ब्राह्मण समाज की नामी हस्तियां रायपुर पहुंच रहीं हैं। गुरुवार को विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा भी इसी सिलसिले में रायपुर पहुंचे।
प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने विप्र फाउंडेशन द्वारा देशभर में किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में बताया। देवपुरी में सत्यनारायण सेवाश्रम के जरिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी सेवा की इस मुहिम को रफ्तार देने की बात कही। ओझा ने बताया, जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई के लिए हम 2 लाख का लोन देते हैं। पढ़ाई पूरी कर नौकरी पाने के बाद बच्चे किस्तों में पैसे लौटाते हैं। इसी तरह जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी पर 21 हजार रुपए शगुन के तौर पर देते हैं। खास बात ये है कि हमारी योजनाएं केवल ब्राह्मणों के लिए नहीं, सर्व समाज के लिए हैं। अरूणाचल प्रदेश में अभी हम भगवान परशुराम की 51 फीट ऊंची भव्य मूर्ति भी बनवा रहे हैं। अब रायपुर के देवपुरी में सत्यनारायण सेवाश्रम के जरिए छत्तीसगढ़ में समाजसेवा का विस्तार करेंगे। यह सेवाश्रम पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के 50 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित है। जिस तरह उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज में शिक्षा, रोजगार को बढ़ावा देने में समर्पित किया, यह सेवाश्रम भी उन्हीं के आदर्शों पर संचालित होगा। यहां हॉस्टल होगा, जिसमें सभी समाज के प्रतिभावान बच्चों को एडमिशन मिलेगा। इसके अलावा भी समाजसेवा से जुड़ी कई गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र