चित्तौड़गढ़.
चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच यह हादसा हुआ। निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में आने वाली भावलिया गांव की पुलिया के पास अज्ञात भारी वाहन ने एक बाइक को कुचल दिया। इस बाइक पर सवार तीन पुरुष, एक महिला तथा दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक मासूम उछलकर दूर जा गिरी, जिसकी जान बच गई लेकिन यह घायल हुई है। बाइक सवार शंभूपुरा थाना क्षेत्र के एक ही परिवार के सदस्य हैं और रात को निम्बाहेड़ा की ओर जा रहे थे।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद निम्बाहेड़ा सदर थानाधिकारी संजय शर्मा मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों से इस हादसे के बारे में जानकारी ली। ट्रेलर या कंटेनर जैसे किसी भारी वाहन के इस बाइक सवार परिवार को कुचलना की बात सामने आई है। इसके बाद प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी करवाई है। मृतकों की शिनाख्त मृतकों की पहचान शंभूपुरा थाना क्षेत्र में केसरपुरा निवासी सुरेश व इसके परिवार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना उच्च अधिकारियों को भी दी गई है। इस पर निम्बाहेड़ा उपखंड अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव निम्बाहेड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए गए हैं, जिनका बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। इधर देर रात जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी निम्बाहेड़ा चिकित्सालय पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र