भोपाल
इंडिगो एयरलाइंस एक साल बाद फिर से भोपाल से गोवा का हवाई संपर्क जोड़ने जा रही है। कंपनी ने एक दिसंबर से भोपाल-गोवा उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। इस रूट पर 180 सीटों वाला बोइंग विमान चलाया जाएगा। भोपाल से गोवा तक का सफर एक घंटा 50 मिनट में पूरा होगा।
गौरतलब है कि इंडिगो ने मई 2023 में पहली बार भोपाल से गोवा तक सीधी उड़ान शुरू की थी, लेकिन करीब छह माह बाद ही इसे बंद कर दिया गया। सीधी उड़ान बंद होने से यात्रियों को वाया मुंबई जाना पड़ रहा था। एक दिसंबर से गोवा का हवाई कनेक्शन फिर से जुड़ जाएगा।
प्रस्तावित उड़ान शनिवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी छह दिन चलेगी। इसका शेड्यूल भी पैसेंजर फ्रेंडली है। नई उड़ान गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट से संचालित होगी। कंपनी ने शुरुआती किराया पांच से साढ़े पांच हजार रुपये तय किया है। इंडिगो ने विंटर शेड्यूल में गोवा के अलावा कोलकाता उड़ान के लिए भी स्लॉट लिया था, लेकिन इसकी बुकिंग शुरू नहीं हुई है।
बता दें कि राजधानी के यात्रियों के लिए अब एक नई सुविधा शुरू होने वाली है। भोपाल से गोवा की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने जा रही है। ये फ्लाइट 4 दिसंबर से शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस भोपाल से गोवा के लिए उड़ान भरेगी। जानकारी के लिए बता दें कि इंडिगो ने कुछ समय पहले कोलकाता और गोवा के लिए अपनी उड़ान सेवा बंद कर दी थी। राजा भोज से दिन के 3:20 और गोवा से दिन के 1:00 पर उड़ान भरेगी। अगर डिस्टेंस की बात करें तो ये सफर सिर्फ 1.50 घंटे का होगा।
बेंगलुरु, हैदराबाद तक बढ़ेंगी उड़ानें
एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी भोपाल से उड़ानें शुरू करने की तैयारी की है। कंपनी बेंगलुरु एवं हैदराबाद उड़ान के साथ ही इसकी शुरुआत कर सकती है। कंपनी ने दिल्ली एवं मुंबई के लिए भी स्लॉट लिया है। यह उड़ानें शुरू हुईं तो यात्रियों को कम किराये में सीटें मिल सकती हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार एआई एक्सप्रेस को कार्यालय के लिए जगह आवंटित कर दी गई हैं।
उड़ान संख्या 6-ई 366 एवं 367 का प्रस्तावित शेड्यूल
गोवा से प्रस्थान : दोपहर 01.00 बजे
भोपाल आगमन : दोपहर 02.50 बजे
भोपाल से प्रस्थान : दोपहर 03.20 बजे
गोवा आगमन : शाम 05.10 बजे

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र