सुकमा.
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पामलूर गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया।
उन्होंने बताया कि जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में नक्सलियों के कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को रविवार को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।
मुठभेड़ में मारा गया नक्सली
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दल को क्षेत्र के डब्बाकोंटा, एंटापाड़ बुर्कलंका, पामलूर, व सिंघनमड़गू की ओर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सोमवार शाम को पामलूर के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। फिलहाल इलाके की सर्चिंग की जा रही है।
शव और हथियार बरामद
पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से एक नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में शुक्रवार को 31 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।
नक्सल विरोधी नीति की हुई थी तारीफ
सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल प्रभावित राज्यों के सीएम के साथ बैठक की थी। इस बैठक में 6 राज्यों के मुख्यमंत्री और डीजीपी शामिल थे। बैठक के दौरान अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की तारीफ की थी। उन्होंने दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर हुए ऑपरेशन की भी जानकारी ली थी। बता दें कि शुक्रवार को जवानों ने अभी तक के सबसे बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था। जिसमें 31 नक्सली ढेर हो गए थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र