छतरपुर
छतरपुर पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत फरार इनामी बदमाश वांछित अपराधी एवं स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी निरंतर की जा रही है।
थाना लवकुशनगर के वर्ष 2016 के मारपीट संबंधी प्रकरण में आरोपी अशोक अहिरवार निवासी अधियारीवारी थाना लवकुश नगर फरार चल रहा था, माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माह मई वर्ष 2024 में स्थाई वारंट जारी किया गया था।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने लंबित स्थाई वारंटी जो माह दिसंबर 2012 से पूर्व के हैं उन पर ₹7000, वर्ष 2013 से 2017 तक के ₹5000, वर्ष 2018 से वर्ष 2023 तक ₹2000, एवं 1 जनवरी 2024 से जारी स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी हेतु ₹1000 के इनाम की उद्घोषणा की है।
थाना लवकुश नगर पुलिस ने उक्त प्रकरण के फरार स्थाई वारंटी ₹1000 के इनामी अशोक अहिरवार निवासी अधियारीवारी थाना लवकुश नगर को गिरफ्तार किया। वारंटी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लवकुशनगर परसराम डावर ,प्र.आर. अनीश अहमद प्र.आर. बुद्ध सिंह,आर. विकास सिंह, आर. हिरदेश ,आर . बलराम, आर. मंगल , आर. चंदन की मुख्य भूमिका रही।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











