भोपाल
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने एम.जी.एम. विद्यालय से खजूरी वायपास मार्ग निर्माण में हो रहे विलंब पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण के दौरान कोई कठिनाई अथवा समस्या हो तो उन्हें अवगत कराएं। सड़क निर्माण में देरी नहीं करें। लापरवाही नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जे.के. रोड निर्माण का पूरा कार्य मार्च 2025 अंत तक पूरा करना सुनिश्चित करें। जे.के. रोड का लोकार्पण अप्रेल 2025 के प्रथम सप्ताह में होगा। पिपलानी से खजूरी कलां वायपास निर्माण के कार्य को 30 अप्रैल 2025 तक पूरा किया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही आनंद नगर से यातायात नगर की सड़क के निर्माण को भी इसी वर्ष वर्षाकाल के पहले पूरा किया जाए। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने मंत्रालय में गोविन्दपुरा क्षेत्र की निर्माणाधीन सड़कों की प्रगति की समीक्षा की।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने आशिमा मॉल से वावड़िया कला नवीन ब्रिज निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही एक माह में पूरी करने के लिए कहा। गोविन्दपुरा क्षेत्र में एम.जी.एम. विद्यालय से खजूरी बायपास सड़क निर्माण में विलंब होने पर राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सहायक यंत्री राजेन्द्र चौधरी से कार्य का प्रभार वापिस लेने के निर्देश मुख्य अभियंता संजय मस्के को दिए। उन्होंने महात्मा गाँधी सी.एम. राइज स्कूल की निर्माण ऐजेन्सी को जून अंत तक क्लास रूम निर्माण का कार्य पूरा करने और विद्यालय में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता संजय मस्के, एसडीएम एल.के. खरे, पार्षद व्ही शक्ति राव, श्रीमती शिरोमणी शर्मा, श्रीमती मधु शिवनानी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण यंत्री अवनिंद्र सिंह कार्यपालन यंत्री की जावेद शकील, आर.एस. परते एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र