भोपाल
mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, MP Board 10th, 12th Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम (MP Board Result 2025 LIVE) मंगलवार को घोषित कर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास से परिणाम घोषित किया। अब स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे- www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, www.jagranjosh.com, https://www.fastresult.in, https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकते हैं।
सीएम ने जारी की टॉपर की मार्कशीट
परिणाम जारी करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दसवीं की टॉपर प्रज्ञा जायसवाल की मार्कशीट भी दिखाई, जिनको 500 में से 500 अंक हासिल हुए।
सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार सरकारी स्कूलों का परिणाम प्राइवेट से बेहतर रहा है।
12वीं में 169 ने मेरिट में पाया स्थान
12वीं में मेरिट सूची में 169 में से 90 छात्राओं ने स्थान बनाया है।
मेरिट सूची में 212 छात्र
दसवीं में 212 विद्यार्थियों मेरिट सूची में स्थान बनाया है, जिसमें 144 लड़कियां शामिल हैं।
लड़कियों ने मारी बाजी
हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों का परिणाम लड़कों से बेहतर रहा है।
12वीं का 76.22 प्रतिशत रहा
12वीं का पास परसेंटेज 76.22 प्रतिशत रहा है।
दसवीं का 74.48 प्रतिशत
दसवीं का पास परसेंटेज 74.48 प्रतिशत रहा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र