MY SECRET NEWS

आप पार्टी ने दिल्ली के मटिया महल से शोएब इकबाल की जगह उनके बेटे आले मोहम्मद को टिकट दिया

नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दिल्ली के मटिया महल विधानसभा सीट से अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। इस सीट से शोएब इकबाल की जगह उनके बेटे आले मोहम्मद को टिकट दिया है। आले मोहम्मद आप के चांदनी महल वार्ड से पार्षद हैं। पार्टी ने इससे पहले मेहरौली सीट से अपने प्रत्याशी बदला था। नरेंद्र यादव की जगह महेंद्र चौधरी को टिकट दिया था। कौन हैं आले मोहम्मद मटिया महल सीट से नए उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल फिलहाल वार्ड नंबर 76 से आप के पार्षद हैं। वह 2023 में एमसीडी के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। उनके पिता शोएब इकलाब 6 बार के विधायक रह चुके हैं और पार्टी ने उन्हें इस बार भी टिकट दिया था, लेकिन अब उनके बेटे को यहां से मौका मिला है। आले मोहम्मद 2012 से ही लगातार एमसीडी के पार्षद चुने जा रहे हैं। 2022 में एमसीडी चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले पार्षद भी आले इकबाल ही थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 20