MY SECRET NEWS

‘गुरू गोविन्द सिंह के जीवन से सीख लें युवा’, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुंचे गुरुद्वारा

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि युवा पीढ़ी को गुरू गोविन्द सिंह जी के जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने जिस तरह से सादगी, बलिदान एवं देश प्रेम का संदेश दिया। वह वर्तमान में युग में प्रासंगिक है और वर्तमान समय की सभी समस्याओं का हल है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सोमवार को श्री गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर सिख समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने पवित्र गुरुवाणी सुनी, मत्था टेका और लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि श्री गुरू गोविन्द सिंह सिक्खों के 10वे गुरू थे। उन्होंने अपने जीवन से त्याग, तपस्या और बलिदान की जो मिसाल पेश की वह इतिहास में सदैव याद की जाएगी। युवाओं को उनसे देश प्रेम के लिए सर्वस्व त्याग की सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर श्री नरेन्द्र सिंह छाबाड़ा, श्री तेजपाल सिंह साहनी, श्री सरबजीत छाबड़ा, श्री यशपाल बेदी सहित सिक्ख समाज के अनुयायी उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 28

अजमेर रोड हादसे के घायलों को देखा और परिजनों के लिए करवाई व्यवस्थाएं, राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पहुँचे एसएमएस अस्पताल

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को प्रातः एस.एम.एस अस्पताल पहुँचकर अजमेर रोड हादसे में हताहत और घायल हुए लोगों की जानकारी ली। श्री देवनानी ने एस.एम.एस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य श्री दीपक माहेश्वरी के साथ अस्पताल के विभिन्न वार्डों में उपचार ले रहे लोगों को देखा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सभी के ईलाज की उचित व्यवस्था के साथ ही परिजनों के लिए भोजन, पानी और रहने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिवंगतों की आत्म शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। जन कल्याण के लिए स्वस्ति वाचन— राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के अध्यक्ष पद पर एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शुक्रवार को विधानसभा में वेद और संस्कृत विद्यालयों के 51 छात्रों ने जन कल्याण के लिए स्वस्ति वाचन किया। श्री देवनानी ने राजस्थान प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए पूजा अर्चना की। विधानसभा के विशिष्ट सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा और श्री प्रमोद कुमार शर्मा के निर्देशन में हुए इस स्वस्ति वाचन में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के श्री गजानन्द शर्मा, श्री अवधेश शर्मा और श्री संतोष कुमार शर्मा सहित अध्यापक और छात्रगण मौजूद थे। नौकरी देने वाले बने युवा— राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को जयपुर शहर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के युवाओं ने शुक्रवार को विधानसभा पहुँचकर एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का जनदर्शन कार्यक्रम का लाभ युवाओं को अधिक से अधिक लेना चाहिए। इससे उन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की जानकारी सहज रूप से उपलब्ध होती है। श्री देवनानी ने कहा कि राष्ट्रीय विचारों को आगे बढाने की आवश्यकता है। युवा भारत और भारतीय संस्कृति को समझे। "न रुकूंगा न झुकूंगा और न थकूंगा" यह बात युवाओं को अपने जीवन में लानी होगी। श्री देवनानी ने कहा कि युवा नौकरी लेने वाले नहीं देने वाले बने। उन्होंने कहा कि समय बदल रहा है। देवनानी ने प्रकृति परिक्षण करवाया— राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को यहां विधानसभा में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा आयोजित देश के प्रकृति परिक्षण अभियान के तहत विधानसभा में आयोजित शिविर में पहुँचकर आयुर्वेद चिकित्सकों से अपना प्रकृति परिक्षण कराया। श्री देवनानी ने कहा कि आयुर्वेद संस्थान द्वारा आयोजित यह अभियान आम जन के लिए महत्वपूर्ण है। इससे व्यक्ति विशिष्ट परिस्थितियों में होने वाली व्याधियों से पूर्व में ही सचेत हो जाता है। देवनानी ने की प्रेस वार्ता— विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को विधानसभा में अध्यक्ष पद पर एक वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने पर मीडिया प्रतिनिधिगण से वार्ता की। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्ष में राजस्थान विधानसभा का सदन डिजिटल तकनीक से कार्य करेगा। सदन का स्वरूप गुलाबी रंग जैसा दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि राजनैतिक आख्यान संग्रहालय में 30 गैलेरियां है। संग्रहालय में महान राजनीतिज्ञों की जानकारी का समावेश किया गया है, जिनके योगदान के लिए यह राजस्थान सदैव ऋणी रहेगा। संग्रहालय के माध्यम से वे चिरस्मरणीय रहेंगे। संग्रहालय में रियासतों का विलय, राज्य का विकास, विधानसभा की जानकारी, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्षों के योगदान, उनके विकास में भागीदारी सहित राज्य को आकार देने में निर्वहन की गई भूमिका को अत्याधुनिक तकनीक और चलचित्रों के माध्यम से जीवंत किया गया है। विधानसभा जन-दर्शन कार्यक्रम के द्वारा संग्रहालय से सभी को जोडने का महत्वपूर्ण कार्य शुरु किया गया है। श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभा में संविधान क्लब, विधायक आवास परिसर में आधुनिक सुविधाएं सहित विधानसभा की संसदीय कार्य प्रणाली में अनेक नवाचार किए है। देवनानी ने कहा कि संग्रहालय में संविधान दिवस से संविधान दीर्घा का शुभारम्भ भी कर दिया गया है। यह प्रयास संविधान में शोधपरक दृष्टि का परिचायक है। इस संविधान दीर्घा में मूल संविधान के बाईस भागों के आरम्भ में दर्शायी गयी कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। संविधान दीर्घा का उद्देश्य आमजन और युवाओं में राष्ट्र और राष्ट्र के संविधान का बोध कराने के साथ ही संविधान, सांस्कृतिक और नैतिकता के प्रति जागरुकता लाना है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने की केन्द्रीय मंत्री वैष्णव से मुलाकात, राजस्थान-अजमेर में आई.टी पार्क जल्द ही होगा शुरु

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय सूचना प्रौ‌द्योगिकी विभाग के मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अजमेर में आई.टी पार्क को शीघ्र की शुरू करवाने का अनुरोध किया। श्री देवनानी को श्री वैष्णव ने पार्क के जल्दी शुरू करने का आश्वासन दिया। देवनानी ने कहा कि वर्तमान में अजमेर के युवाओं को आई.टी. के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने, स्टार्टअप स्थापित करने, रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जयपुर अथवा देश के अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ता है जबकि अजमेर जिला मुख्यालय पर इस क्षेत्र में अपार संभावनाएँ है। इन तथ्यों के आधार पर अजमेर शहरी क्षेत्र में राज्य सरकार दवारा बजट 2024 में आई.टी. पार्क के स्थापना की घोषणा की गई थी। पार्क के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा माकड़वाली गांव में भूमि का आवंटन कर दिया गया है। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर में आई.टी. पार्क की स्थापना की घोषणा से युवाओं एवं उनके परिवारों में एक उम्मीद की किरण बन गई है। तकनीकि से दक्ष अजमेर का युवा वर्ग अजमेर क्षेत्र में रहकर ही अजमेर वासियों की सेवा कर सकेंगे। आई.टी. पार्क की स्थापना होने से प्रदेश व प्रदेश के बाहर के युवा भी आई.टी. क्षेत्र में काम करने के लिए आ सकेंगे। इससे अजमेर की देश में नई पहचान बन सकेंगी। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने केन्द्रीय मंत्री श्री वैष्णव से आग्रह किया कि आई.टी. क्षेत्र की बड़े संस्‍थानों को अजमेर में आई.टी. पार्क के लिए निवेश हेतु केन्द्र सरकार द्वारा आवश्यक सहयोग मिलेगा तो राज्य सरकार ‌द्वारा की गई बजट घोषणा की शीघ्र क्रियान्विति संभव हो सकेगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 91

अजमेर के विकास और सड़क चौड़ीकरण को लेकर की चर्चा, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मंत्री सिंधिया से की भेंट

अजमेर/जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय दूरसंचार एवं डाक विभाग के मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर अजमेर शहर में आगरा गेट से महावीर सर्किल तक सड़क चौडीकरण में आ रही बाधाएं दूर करने का अनुरोध किया। सिंधिया ने इस समस्या के निराकरण के लिए आश्वस्त किया। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने श्री सिंधिया को बताया कि अजमेर शहर में महावीर सर्किल से आगरा गेट, गांधी चौराहा एवं स्टेशन रोड़ तक एलिवेटेड रोड़ का निर्माण होने के उपरांत इस क्षेत्र में तुलनात्मक रूप से तो यातायात का दबाव कम हुआ है, लेकिन आगरा रोड़ से महावीर सर्किल तक के मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। श्री देवनानी ने कहा कि महावीर सर्किल से आगरा गेट की तरफ जाते समय बीएसएनएल कार्यालय तथा डाक-तार विभाग कार्यालय की बाहरी चारदीवारी के कारण सड़क सकड़ी हो गयी है। इससे आमजन को यातायात में परेशानियों का सामना करना पड रहा है। श्री देवनानी ने कहा कि इस समस्या के समाधान हेतु बीएसएनएल कार्यालय की लगभग 105 मीटर व डाक-तार विभाग कार्यालय की लगभग 35 मीटर लम्बाई की दीवार को लगभग 10 फीट अन्दर की ओर किये जाने से मार्ग की चौड़ाई अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि इससे यातायात का दबाव कम हो सकेगा व नागरिकों को हो रही असुविधा भी दूर हो सकेगी और यातायात का संचालन सुगमता से हो सकेगा। श्री देवनानी ने बताया कि इस समस्या के समाधान हेतु अजमेर के जिला कलक्टर ने वरिष्ठ महाप्रबन्धक, भारत संचार निगम लि., अजमेर एवं वरिष्ठ अधीक्षक, डाक-तार विभाग, अजमेर को पत्र लिखकर चारदीवारी को अन्दर करवाये जाने हेतु अनुरोध किया है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस समस्या के निराकरण हेतु शीघ्र कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 35