MY SECRET NEWS

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, शिकायत पर 2 नामजद व कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू

सोहना   गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में शनिवार खूनी संघर्ष में हुआ। झगड़े में जमकर कुल्हाड़ी व चाकू चले, जिसके चलते इस में दो युवकों को चाकू व कुल्हाड़ी से गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें एक युवक को दिल्ली और दूसरे को गंभीर हालत में गुरुग्राम में भर्ती किया गया है पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 2 नामजद व कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार जखोपुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसका लड़का संजय गांव में एक दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जखोपुर निवासी आतिश दुकान पर आया व उसने संजय से कहा कि वह उसे देखकर जांघों को फटकारता है। जिस पर दोनों में आपसी बहस हो गई। इस दौरान आतिश ने अपने भाइयों में दोस्तों को मौके पर बुला लिया, जो सभी लाठी डंडों से लैस थे। आतिश के पास कुल्हाड़ी थी, वह उसके भाई के पास चाकू था। उन्होंने आकर संजय पर वार शुरू कर दिया। इसी दौरान संजय के भाई विक्रम कृष्णा व उसकी मां व विक्रम की पत्नी पूनम उन्हें बचाने के लिए आए, तो उन्होंने उन पर भी वार कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले भी आतिश और संजय का झगड़ा हुआ था। झगड़े में संजय विक्रम व कृष्ण को गंभीर चोटें आई है। वही विक्रम की पत्नी पूनम व उसकी मां व उसके पिता धर्मपाल को भी चोट लगी है जिन्हें सोहना के नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अजय वीर सिंह भड़ाना ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायत लेकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29