मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में क्रिकेट खेलते समय एक 15 साल का लड़का बेहोश हो गया और उसकी मौके पर मौत हुई
आगर मालवा मध्य प्रदेश के आगर मालवा में क्रिकेट खेलते समय 15 साल के लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने आगे बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में क्रिकेट खेलते समय एक 15 साल का लड़का बेहोश हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सुसनेर में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। बताया जा रहा है, बालक माखन सिंह क्रिकेट खेलते समय बेहोश हो गया। मृतक का किया जाएगा पोस्टमार्टम सुसनेर पुलिस थाना प्रभारी केशर राजपूत ने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 22