MY SECRET NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे संपदा -2.0 का शुभारंभ, 4 जिलों में सफल रहा संपदा 2.0 का पायलेट प्रोजेक्ट: उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पंजीयन विभाग की नवीन तकनीक पर विकसित सॉफ्टवेयर संपदा -2.0 के ई-पंजीयन एवं ई-स्टॉम्पिंग का शुभारंभ गुरुवार को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में दोपहर एक बजे करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विभागीय अधिकारियों से संपदा-2.0 की विशेषताओं पर चर्चा की। संपदा 2.0 का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पायलेट प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन एवं नोटिफिकेशन जारी होने से अब देश में मध्यप्रदेश दस्तावेजों के पंजीयन एवं ई-स्टॉम्पिंग के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित हुआ है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि अप्रैल-2024 में 4 जिले क्रमश: गुना, हरदा, डिण्डोरी एवं रतलाम में पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत ई-पंजीयन एवं ई-स्टॉम्पिंग को सफलतापूर्वक संचालित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से सॉफ्टवेयर पर दस्तावेजों के ई-पंजीयन एवं ई-स्टॉम्पिंग के लिये प्रदेश के समस्त जिलों में लागू किये जाने की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। उक्त सॉफ्टवेयर द्वारा सम्पत्तियों का अंतरण, लोन इत्यादि दस्तावेजों का पंजीयन पूर्ण रूप से डिजिटली ही किया जायेगा। अगर उस दस्तावेज पर लोन लिया गया होगा, तो उसकी जानकारी भी इसमें देखी जा सकेगी। साथ ही सम्पत्ति की पहचान कस्टोडियम डिपार्टमेंट से की जायेगी। पंजीयकों की पहचान ई-केवाईसी के माध्यम से पूर्ण की जायेगी। इसमें घर बैठे पंजीयन एवं ई-स्टॉम्पिंग की सुविधा भी होगी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 38

पौध-रोपण कर पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करें -उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का महत्वपूर्ण अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ पूरे देश में चल रहा है और उनकी मंशा अनुरूप हम सब पौध-रोपण कर पेड़ बनायें। इससे बड़ा कोई पुण्य का काम हो ही नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को हल्के में न लें और इस काम को औपचारिकता न निभायें, दिल से एक पेड़ मां के नाम अभियान को साकार कर प्रत्येक व्यक्ति पौधारोपण करे। जहां जगह मिले वहां पौधारोपण करें, ताकि इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अभियान में सबकी सहभागिता होना आवश्यक है। नागदा के महिदपुर रोड स्थित नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में वृहद पैमाने पर पौध-रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, क्षेत्रीय विधायक डॉ.तेजबहादुर सिंह चौहान, असंगठित कामगार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत, पूर्व विधायक श्री लालसिंह राणावत आदि की उपस्थिति में नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर बरगद, पीपल एवं नीम की त्रिवेणी का रोपण किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि भावनात्मक दृष्टि से हम सब मिलकर वृहद पैमाने पर पौधारोपण कर पेड़ बनने तक उनका संरक्षण अनिवार्य रूप से करें, तभी हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह पायेगा और हमारे जीवन के लिये ऑक्सीजन मिलती रहेगी। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि हम सबने कोरोनाकाल की भयावह बीमारी को नजदीकी से देखा है और परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि इस प्रकार के दिन पुन: अब नहीं आये। उस दौरान पीड़ित व्यक्ति इधर-उधर ऑक्सीजन की तलाश में भटकते थे। इस दृश्य को हम सबने देखा और सुना था। इसलिये पेड़ों को न काटे और अधिक से अधिक पौध-रोपण कर पेड़ बनाकर उन्हें संरक्षित किया जाये। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान पर पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराने का अभियान भी चलाया गया है। उन्होंने उपस्थित जन-समुदाय से आव्हान किया कि घर-घर तिरंगा लहरायें और तिरंगा यात्रा निकालें। तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान है और तिरंगा हम सबका है। क्षेत्रीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने इस अवसर पर कहा कि मां है तो मां के साथ और जिनकी मां न है तो वे मां की फोटो रखकर प्रत्येक व्यक्ति पौधा जरूर लगाये। साथ ही लगाये गये पौधे को संरक्षण कर उसे पेड़ बनायें। पर्यावरण का संरक्षण करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हमारी आने वाली पीढ़ी को ऑक्सीजन की कमी महसूस न हो। श्री फिरोजिया ने कहा कि विकास के साथ विनाश न हो, इस पर भी विशेष ध्यान देना होगा। अधिक से अधिक नीम, पीपल, बरगद के पौधारोपण के साथ-साथ फलदार पेड़ भी अनिवार्य रूप से लगायें। क्षेत्रीय विधायक डॉ.तेजबहादुर सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49