MY SECRET NEWS

पुलिस ने समझा बुझाकर उतारा, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में मोबाइल टावर पर चढ़ा नशेड़ी

कोंडागांव। जिले के ग्राम चिवावंड में एक शराबी युवक की वजह से हड़कंप मच गया है। दरअसल, आज दोपहर साप्ताहिक बाजार के दौरान एक युवक शराब के नशे में धुत होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे नहीं आया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाईश दी, लेकिन युवक पर समझाईश का कोई भी असर नहीं दिखा रहा है। पुलिस ने जवानों को तैनात कर दिया है और उनका प्रयास जारी है। जानकारी के मुताबिक, मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक ग्राम भोगाड़ी का रहने वाला है। आज दोपहर वह चिवावंड के साप्ताहिक बाजार आया हुआ था, इस दौरान उसने शराब का सेवन किया और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद लोगों ने सोचा कि शाम तक नशा उतरते वह नीचे उतर आएगा, लेकिन जब युवक नीचे नहीं आया तो लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बता दें कि खबर लिखे जाने तक युवक को नीचे उतारने में सफलता नहीं मिली है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 21

महिलाओं से अभद्रता पर मारपीट से था आहत, राजस्थान-चित्तौड़गढ़ में नशेड़ी ने खुद का गला काटा

चित्तौड़गढ़. प्रारंभिक जांच में युवक के मारपीट से आहत होकर खुद का गला काटने की बात सामने आई है। वहीं यह नशे का आदी भी बताया है। रात को ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल इस मामले में कोई प्रकरण कोतवाली थाने में दर्ज नहीं हुआ है। युवक के बयान या रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में शिवाजी सर्कल पर यह मामला सामने आया। बुधवार रात करीब 9 गंभीर अवस्था में घायल युवक लोगों को मिला। इसके गले में चोट का निशान होकर काफी रक्त बह रहा था। लोगों ने इसको जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। यहां इसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया। मामले की जानकारी मिली तो कोतवाली थाना प्रभारी संजीव कुमार स्वामी मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे हैं। युवक ने खुद को घायल किया था। शहर में रेलवे स्टेशन के समीप रहने वाला शकील कोतवाली थाना क्षेत्र में मोक्षधाम की तरफ गया था। इसके बाद में घायल अवस्था में चिकित्सालय में लाया गया। युवक ने खुद के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने से आहत होकर कांच की बोतल से गला काट लिया। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद आगे उपचार के लिए इसको उदयपुर रेफर किया है। इस मामले में पुलिस उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ तेज कुमार पाठक ने बताया कि चिकित्सकों से इसके स्वास्थय को लेकर बात की है। इसके गले में ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इधर, कोतवाली थानाधिकारी संजीव स्वामी ने बताया कि पुलिस ने इसके मामले की जांच की है। युवक नशे का आदी होकर एक ठेले पर महिलाओं से अभद्रता की थी। इसके कारण यहां विवाद हुआ। थोड़ी देर बाद खुद का गला काट कर आया। पुलिस ने इसके विडियो बयान दर्ज किए हैं। यह पहले भी इस तरह का कदम उठा चुका है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41