MY SECRET NEWS

चाकू लगने से एक की मौत, 10 लोग गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में रंजिश में भिड़े दो परिवार

बेमेतरा। बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कारेसरा गांव में शुक्रवार को दो परिवार के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस बवाल के दौरान शत्रुघ्न साहू की मौत हो गई। मामले मे शनिवार को पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सात पुरुष व तीन महिलाएं हैं। बेमेतरा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि गांव में दो परिवार के बीच पूर्व से आपसी रंजिश थी। शुक्रवार दोपहर को पुरानी बातों को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। इस दौरान एक पक्ष ने शत्रुघ्न साहू के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इससे शत्रुघ्न साहू की मौत हो गई। मामले में शनिवार को कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनका नाम टोप सिंह ऊर्फ तोप सिंह वर्मा उम्र 38, हीरालाल ऊर्फ हीरू वर्मा उम्र 36, रामायण वर्मा उम्र 24, भरत ऊर्फ भारत वर्मा उम्र 22, तीजू वर्मा 26 साल, सोमनाथ वर्मा उम्र19, कल्याण वर्मा उम्र 34, दुलौरीन वर्मा उम्र35 ये सभी निवासी कारेसरा व रानी ऊर्फ ठगेश्वरी वर्मा उम्र 19व जमना बाई उम्र 42 साल दोनों निवासी थाना आमानाका जिला रायपुर शामिल है। इन आरोपियों के खिलाफ थाना में धारा 296, 351 (2), 115(2), 103 (1), 191(3) बीएनएस दर्ज किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 24