MY SECRET NEWS

खेत में सिंचाई करते समय बोरवेल से लगा करंट, राजस्थान-केकड़ी में किसान की मौत

केकड़ी. बिजली किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। इससे किसानों को कृषि कार्यों में काफी आसानी रहती है, लेकिन यही बिजली, उपकरणों के समुचित रखरखाव के अभाव में तकनीकी गड़बड़ी से जानलेवा भी बन जाती है। ऐसा ही एक हादसा केकड़ी जिले के ग्राम सूरजपुरा में सोमवार को सामने आया। इन दिनों खेतों में फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है, जिससे किसान लोग अपने खेतों में फसलों की सार संभाल आदि कृषि कार्यों में लगे हुए हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को सूरजपुरा निवासी संपत सिंह पुत्र किशन सिंह भी फसल की देख रेख के लिए अपने खेत पर गया था। इस दौरान फसल को पानी देने के लिए उसने अपने खेत में स्थित बोरवेल को स्टार्ट करने की कोशिश की तभी स्टार्टर का बटन दबाते समय उसमें फाल्ट होने से उसे करंट लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि वह छिटककर दूर जा गिरा और अचेत हो गया। आस पास के खेतों में काम कर रहे लोगों को पता चलने पर वे दौड़ कर मौके पर पहुंचे। बाद में संपत सिंह को गंभीर हालत में केकड़ी के जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई और मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज किया हैं। हादसे से परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 29