MY SECRET NEWS

कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने दावा किया, की मस्जिद में बाहरी लोग पढ़ रहे थे नमाज, विरोध में हनुमान चालीसा पाठ किया

वाराणसी उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के एक कॉलेज परिसर में बनी मस्जिद में कुछ विद्यार्थियों द्वारा नमाज किए जाने के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने पर उनके 7 सहपाठियों को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उदय प्रताप कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह ने दावा किया कि मंगलवार को 'बाहरी' लोग मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हो गए थे जिसके विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जानिए, क्या कहना है कॉलेज के छात्र नेता विवेकानंद सिंह का? मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अगर यहां के छात्र कॉलेज परिसर में मस्जिद या मंदिर में नमाज या पूजा करते हैं तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। मगर कॉलेज परिसर में बाहरी लोग नमाज पढ़ने के नाम भीड़ जमा कर रहे हैं, यह हमें मंजूर नहीं है। सिंह ने कहा कि इसके विरोध में हम छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया था। पुलिस प्रशासन ने हमें रोकने की कोशिश की लेकिन हमने अपना पाठ पूरा किया। जानिए, क्या कहना है कैंट क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना का? कैंट क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त विदुष सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को कुछ छात्र कॉलेज परिसर में मस्जिद के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें शांत कराकर वापस भेज दिया। पुलिस ने उनमें से 7 छात्रों को हिरासत में भी लिया जिन्हें शाम को छोड़ दिया गया। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने साल 2018 में उदय प्रताप कॉलेज को नोटिस जारी कर दावा किया था कि कॉलेज बोर्ड की संपत्ति है। नोटिस के जवाब में कॉलेज प्रशासन ने कहा था कि मस्जिद अवैध रूप से बनाई गई है और कॉलेज की संपत्ति ट्रस्ट की है जिसे न तो खरीदा और न ही बेचा जा सकता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71