MY SECRET NEWS

कल्पना सोरेन ने मतदाताओं से कल्याणकारी कार्य जारी रखने को लेकर सोरेन सरकार को फिर से चुनने की अपील की

रामगढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता कल्पना सोरेन ने राज्य में हजारों सरकारी स्कूलों को बंद करने के लिए पूर्ववर्ती ‘‘डबल इंजन'' भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कल्पना ने रामगढ़ जिले के गोला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिसमें मईया सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना और सर्वजन पेंशन जैसी योजनाओं का कार्यान्वयन शामिल है। कल्पना ने इन योजनाओं के बारे में कहा कि इनसे राज्य में आदिवासियों, दलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाये गए हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने इस बात पर जोर दिया कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार ने कृषि ऋण माफ किया, 40 लाख लोगों को सर्वजन पेंशन का लाभ प्रदान किया और 25 लाख परिवारों के लिए आवास सुनिश्चित किया। उन्होंने मतदाताओं से झारखंड के लोगों के लिए कल्याणकारी कार्य जारी रखने को लेकर सोरेन सरकार को फिर से चुनने की अपील की।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 26

कल्पना सोरेन ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- जिन्हें झारखंडी भाषा भी नहीं आती है, वे झारखंड के भाग्य विधाता बनना चाहते हैं

गुमला गांडेय विधायक कल्पना सोरेन सम्मान यात्रा के क्रम में सोमवार को गुमला जिले के सिसई में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में कल्पना सोरेन ने हिमंत बिस्वा सरमा और शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला। बिना नाम लिए कल्पना सोरेन ने कहा कि बाहर से आए नेता, जिन्हें झारखंडी भाषा भी नहीं आती है, वे झारखंड के भाग्य विधाता बनना चाहते हैं। जब उनकी इच्छा पूरी नहीं होती, तब वे अच्छे काम करने वालों को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा कि जब 2016 में झारखण्ड में बीजेपी की सरकार थी तो बीजेपी ने राज्य के अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों की बहाली बन्द कर दी। उन्होंने सरना धर्म कोड के सम्बंध मे कहा कि हमारी सरकार ने सरना धर्म कोड का प्रस्ताव पास कर दिया है पर भाजपा वाले नहीं चाहते कि सरना धर्म कोड लागू हो। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले पीआईएल मास्टर गैंग हो गए है, जो झारखंड की सभी योजनाओं मे रोड़े अटकाते हैं चाहे वह हमारी नियोजन नीति हो,पिछड़ों के लिए आरक्षण हो, आरक्षण नीति हो या मइया सम्मान योजना हो। भाजपा वालों को कुछ पसंद नहीं आता। उन्होंने झारखंड की कुड़ुख भाषा को आठवीं अनुसूची मे शामिल कराने तक संघर्ष करने की बात कहते हुए कहा कि उनकी अबुआ सरकार झारखंड की संस्कृति एवं पहचान को हर हाल में बचा कर रखेगी। खनिज राजस्व के सम्बंध मे कल्पना सोरेन ने कहा कि संपदा हमारी ख़ज़ाना हमरी और भाजपा हमारी खजाने से दूसरे राज्यों का विकास करना चाहती है, हमें हमारी रायल्टी का पैसा भी नहीं दिया जा रहा है। मनरेगा योजना में झारखंड के हिस्से की हज़ारों करोड़ रुपये केंद्र के पास बकाया है। गोगो दीदी योजना पर मंत्री दीपिका पांडेय का हमला कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि विपक्ष चुनाव को देखकर गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवा रही है जो चुनाव के बाद कचरे मे फेंका जाएगा। इंडी गठबंधन सरकार झारखंड मे विशेषकर गुमला जिला में मोटे अनाज को प्रोत्साहित कर रही हैं, किसानो का लोन माफ कर रही है। मिलेट किसानों को सरकार प्रोत्साहन राशि के रूप मे 50 करोड़ उपलब्ध करा रही हैं। महिला बाल विकास मंत्री बेबी देवी ने कहा कि राज्य सरकार वृद्धावस्था पेंशन एवं मइया सम्मान योजना लेकर आई है झारखंड मे पहली बार हुआ है। हेमंत सरकार फिर से सत्ता में आई तो, मइया सम्मान की राशि बढ़ाई जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 63