MY SECRET NEWS

143 प्रकरण में 9425.77 क्विंटल धान जब्त, छत्तीसगढ़-महासमुंद में अवैध परिवहन व भण्डारण पर कार्रवाई

महासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन व भण्डारण पर प्रभावी कार्रवाई सतत जारी है। ऐसे मामलों में संबंधित वाहन, धान और तस्करी में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, धान के अवैध कारोबार में शामिल व्यापारियों पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है। निर्देशानुसार बिना उचित दस्तावेजों और अनुमति के धान परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और ऐसे परिवहन को तुरंत जब्त किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 जनवरी को अवैध धान परिवहन के 2 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 415 बोरा (166 क्विंटल) धान जप्त किया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग द्वारा जिले में अभी तक खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अवैध धान परिवहन के विरुद्ध 6 जनवरी तक कुल 143 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई हैं। जिसमें 03 प्रकरण अंतर्राज्यीय तथा 140 प्रकरण राज्यीय है। कार्रवाई में 23765 बोरा धान (9425.77 क्विंटल) जप्त किया गया है। इस दौरान अवैध धान परिवहन में संलिप्त 14 वाहनों को भी जप्त किया गया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

2 दिनों में 80 क्विंटल अवैध धान जब्त, छत्तीसगढ़-सारंगढ़-बिलाईगढ़ में मंडी समिति की कार्रवाई

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में लगातार अवैध धान जब्त किया जा रहा है। आज शुक्रवार को 55 क्विंटल अवैध धान भंडारण जब्त किया गया है। वहीं गुरूवार को 30 क्विंटल अवैध धान भंडारण जब्त किया गया था। अवैध धान भंडारण और परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के द्वारा दिए गए निर्देश के पालन में कृषि उपज मंडी समिति भटगांव के अधिकारी और कर्मचारी द्वारा निरीक्षण के दौरान ग्राम गिरसा निवासी हेमलाल साहू के प्रतिष्ठान में 55 कट्टा ,वजन 22 क्विंटल अवैध भंडारण के रूप में पाया गया, जिसके विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत उक्त धान को जब्त करने की कार्यवही की गई। दूसरी ओर सारंगढ़ के मंडी सचिव राजेंद्र धुर्वे, कर्मचारी अर्जुन सिंह ठाकुर ने सारंगढ़ मंडी के पंजीकृत फर्म गोगाजी ट्रेडर्स ग्राम भोजपुर के दुकान के निरीक्षण में 75 बोरी (30 क्विंटल) अवैध धान भंडारण पाया गया, जो मंडी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लघंन होने के कारण जप्ती प्रकरण बनाया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 45

अवैध धान जमाखोरी पर आरोपी को भेजा जेल, छत्तीसगढ़-महासमुंद में 879 कट्टा धान जब्त

महासमुंद/पिथौरा. महासमुंद जिले में अवैध धान भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. राजस्व विभाग की टीम ने अंकोरी गांव में छापेमारी कर 879 कट्टा धान जब्त किया है. टीम ने धान से जुड़े दस्तावेज न दिखाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. कार्रवाई के बाद अधिकारियों के साथ बदसलूकी और धमकी देने के आरोप में आरोपी विशाल गजेंद्र को जेल भेजा गया. राज्य में धान खरीदी जारी है. ऐसे में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर पैनी नजर रखी जा रही है. जानकारी के अनुसार, बसना अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे के नेतृत्व में देर रात ग्राम अंकोरी में छापामार कार्रवाई की गई. इस दौरान विशाल गजेंद्र के घर से 479 कट्टा और जगदीश सिदार के घर से 400 कट्टा धान जब्त किया गया. अधिकारियों को सूचना मिली थी कि इन स्थानों पर बिना वैध दस्तावेजों के अवैध धान भंडारण किया गया है. राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर दस्तावेज मांगे, लेकिन पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके. इसके बाद मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धान जब्त किया गया. कार्रवाई के दौरान आरोपी विशाल गजेंद्र ने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी भी दी. इस पर अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया. महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले सरायपाली और पिथौरा में भी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रकों में अवैध रूप से ले जाई जा रही 1000 कट्टा धान जब्त की थी. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 60

225 बोरा अवैध धान की जब्त, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी

रायगढ़. छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ ही रायगढ़ जिले मे एक के बाद एक अवैध धान के मामले सामने आने लगे हैं। ताज़ा घटना क्रम उड़नदस्ता की टीम ने दो कोचियों के गोदाम में अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए 225 बोरा अवैध धान को जब्त किया है। उक्त मामला खरसिया विधानसभा क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले में धान खरीदी की शुरुआत होते ही विभागीय टीम धान मंडियो तक अवैध धान न पहुंच सके। इसके लिए निगरानी बनाते हुए जिले में अवैध धान का कारोबार करने वाले लोगों पर नजरें जमाए हुए है। जिसके परिणाम स्वरुप उड़नदस्ता की टीम कोचिंयो पर एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। इसी बीच राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता निगरानी को सूचना मिली थी कि रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देहजरी व डोमनारा में दो कोचियों के द्वारा गोदाम में अवैध रूप से धान भंडारण कर रखा गया है। इस सूचना के आधार पर पहले विभागीय टीम ने देहजरी के रहने वाले रमेश कुमार गर्ग के गोदाम में छापा मारा। जहां उन्हें जांच के दौरान 25 बोरा में 10 क्विंटल अवैध धान मिला। इसके बाद टीम ने खरसिया क्षेत्र के ही डोमनारा में रहने वाले भविक्षण साव के गोदाम में भी छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को यहां 200 बोरी में 80 क्विंटल अवैध धान मिला। धान के सम्बन्ध में पूछताछ के दौरान भविक्षण साव के द्वारा जवाब नहीं दे पाने के कारण उक्त धान को जब्त कर लिया गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 43