सलामी देकर अर्पित की श्रद्धांजलि, राजस्थान-जोधपुर में परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह को नमन
जोधपुर. 1962 के भारत-चीन युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह का सोमवार को बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जोधपुर के पावटा चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यहां नागरिकों, प्रशासन सेवा के सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और विद्यार्थियों ने परमवीर मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और पुष्प चक्र अर्पित कर उनके शौर्य को सलाम किया। इस अवसर पर मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री की टुकड़ी ने पाइप बैंड के साथ मातमी और सलामी धुन के बीच शस्त्र उल्टे कर सलामी दी। चौपासनी विद्यालय के छात्रों ने केसरिया साफा पहनकर मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जोधपुर कर्नल दलीप सिंह खंगारोत ने बताया कि परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान कुमाऊं रेजिमेंट की 13वीं बटालियन के साथ चुशूल सेक्टर में तैनात थे। उनकी कमान के तहत सी कंपनी रेजांग ला में एक पोस्ट पर तैनात थी। 18 नवंबर 1962 की सुबह चीनी सेना ने हमला कर दिया। कई असफल हमलों के बाद चीनी सेना ने पीछे से हमला किया। भारतीयों ने आखिरी तक लड़ा, लेकिन अंततः चीनी सेना हावी हो गई। युद्ध के दौरान मेजर शैतान सिंह लगातार पोस्टों के बीच सामंजस्य और पुनर्गठन बनाए रखते हुए जवानों का हौसला बढ़ाते रहे। चूंकि वह एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट पर बिना किसी सुरक्षा के जा रहे थे, इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए और वीर गति को प्राप्त हो गए। उनके इन वीरता भरे देशप्रेम को सम्मानित करते हुए भारत सरकार ने वर्ष 1963 में उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 89