MY SECRET NEWS

महिला होने से पुलिस नहीं करती थी संदेह, लेकिन UP और NCR के गैंगस्टरर्स तक पिस्टल पहुंचाती थी पिंकी

बुरहानपुर पाचोरी के सिकलीगरों द्वारा बनाई गई चार देसी पिस्टलों की तस्करी करते गिरफ्तार की गई उत्तर प्रदेश के शाहगंज की पिंकी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह यूपी के आगरा सहित कई शहरों की गुंडा गैंग तक ये पिस्टल पहुंचाती थी। इससे पहले भी वह दो से तीन बार पाचोरी से पिस्टलों की खेप ले जा चुकी है। पुलिस नहीं करती थी संदेह महिला होने के कारण उस पर पुलिस और मुखबिर संदेह नहीं करते थे। अपराधियों तक हथियार पहुंचाने के बदले उसे मोटी रकम मिलती थी। खकनार थाना पुलिस अब भी उसके सोशल मीडिया अकाउंट और कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है। फिलहाल पिंकी खंडवा जेल में बंद है, लेकिन जांच में मिल रही नई जानकारियों की पुष्टि के लिए पुलिस जल्द उसे रिमांड पर ले सकती है। खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने गुंडा गैंग से उसका कनेक्शन होने की बात स्वीकार की है, लेकिन प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मिले तथ्यों को साझा नहीं किया है। चार दिन पूर्व हुई थी गिरफ्तारी खकनार थाना पुलिस ने नौ नवंबर की शाम मुखबिर की सूचना पर 45 वर्षीय तस्कर पिंकी बाई को नायर फाटे के पास से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार वर्तमान में पिंकी ने आगरा शहर को अपना ठिकाना बना रखा था। बुरहानपुर से हथियार लेकर वह सीधे आगरा जाती थी। वहां से अन्य शहरों में हथियार पहुंचाती थी। इसके अलावा उसका मप्र के ग्वालियर शहर से भी कनेक्शन सामने आया है। पाचोरी की पिस्टलों की मांग अवैध रूप से पिस्टल बनाने और बेचने का गोरखधंधा यूं तो निमाड़ के बड़वानी, खंडवा, खरगोन सहित अन्य कई जिलों में चल रहा है, लेकिन अपराधियों के बीच बुरहानपुर के पाचोरी में बनी पिस्टलों की मांग सबसे ज्यादा है। इसका कारण यहां बनाई जाने वाली पिस्टलों की गुणवत्ता है। गोली चलाने पर इन पिस्टलों की न तो नाल फटती है और न ये गर्म होती हैं। देखने में ये ब्रांडेड जैसी नजर आती हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 109