MY SECRET NEWS

मतदान दल रवाना, राजस्थान-टोंक की देवली-उनियारा सीट के 3 लाख मतदाता डालेंगे वोट

टोंक. 11 नवंबर की शाम 6 बजते ही चुनावी शोर पूरी तरह से थम गया। अब प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर जाकर दर पर वोट की अपील कर रहे हैं। जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है, जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर सौम्या झा ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। आज मतदान दलों को इस संबंध में पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया है। 13 नवंबर को होने वाले मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान दलों को दिए जाने वाले तृतीय प्रशिक्षण एवं मतदान केंद्रों पर रवानगी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। देवली-उनियारा के मतदान दलों को तृतीय प्रशिक्षण के उपरांत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। तृतीय प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम व मतदान से संबंधित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। 13 नवंबर को 307 पोलिंग बूथों पर मतदान कराने के लिए 1472 मतदान कर्मियों को नियुक्त किया गया है। यहां करीब 3 लाख 2 हजार 743 मतदाता अपने मताधिकार उपयोग करेंगे, जिनमें 1 लाख 55 हजार 958 पुरुष, 1 लाख 46 हजार 784 महिला एवं एक ट्रांसजेंडर मतदाता अपना वोट डालेंगे। देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 10 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही युवा, महिला एवं इको फ्रेंडली 8-8 एवं एक दिव्यांग मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। वेब कास्टिंग के लिए 169 मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है। एरिया व सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे निगरानी विधानसभा उपचुनाव-2024 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए 45 माइक्रो ऑब्जर्वर, 30 सेक्टर अधिकारी एवं 7 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 169 पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर, सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रहेगी। जिले के चिन्हित 90 क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीएपीएफ की टीम के साथ-साथ पर्याप्त पुलिस जाप्ते की व्यवस्था भी की गई है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 41

‘चाहे पापा जी को बुला लो, धारा 370 की अब बहाली नहीं’, राजस्थान-टोंक-देवली में बरसे मुख्यमंत्री भजनलाल

टोंक/देवली. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देवली में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेस धर्म और जाति के नाम पर भड़काने की राजनीति करती है। इनको केवल वोट चाहिए। इनको देश और प्रदेश के विकास से कोई लेनादेना नहीं है। ये इस वक्त अपनी हार के डर से बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है तथा हम अपने कार्यकाल के मात्र 10 माह के अंदर ही संकल्प पत्र में किए गए लगभग 50 प्रतिशत वादे पूरे कर चुके हैं। विकास का यह तो ट्रेलर था, पूरी पिक्चर बाकी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि धारा 370 देश के लिए कलंक थी। यह बहुत दुर्भाग्य का विषय है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी उन लोगों के साथ खड़ी है, जो धारा 370 को वापस बहाल करना चाहते हैं। राहुल गांधी कितना भी जोर लगा लें, चाहे उनके पापाजी को भी ले आएं, जम्मू-कश्मीर में अब धारा 370 कभी बहाल नहीं हो सकती। राजस्थान में कांग्रेस के नेता चाहे जितना भी गुमराह करने की कोशिश कर लें, लेकिन यहां की जनता सब जानती है। वे कांग्रेस के भ्रष्टाचारियों का साथ नहीं देगी। दिन में मिलेगी बिजली मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के दर्द को समझती है। रात के समय बिजली आने से कंपकपाती हुई सर्दी में किसानों को काम करना पड़ता है। इसी को समझते हुए हमारी सरकार किसानों को दिन में बिजली देने के लक्ष्य के साथ निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरणों से किसानों के बच्चों के सपनों को बड़ा आघात पहुंचा है। कांग्रेस कार्यकाल में हुई भर्ती परीक्षाओं के 19 में से 17 पेपर लीक हुए। हमने इस पर कार्रवाई करते हुए 200 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा है तथा आगे भी किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में रिक्त पदों के बावजूद भर्ती क्यों नहीं निकाली मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आते ही सरकारी नौकरी में युवाओं के लिए लगातार भर्तियां निकाली है। हमारा लक्ष्य है कि इस वर्ष एक लाख तथा अगले पांच सालों में सरकारी क्षेत्रों में चाल लाख तथा निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे, लेकिन क्या ये रिक्त पद कांग्रेस के समय नहीं थे। कांग्रेस की शुरू से ही युवाओं को नौकरी देने की मंशा नहीं थी। इसलिए उन्होंने अपने कार्यकाल में रिक्त पद होने के बावजूद भर्तियां नहीं निकाली, जबकि हमनें भर्तियों के साथ परीक्षा का कैलेंडर भी निकाल दिया है। मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई गाथा लिख रहा मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अभूतपूर्व नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। डबल इंजन की सरकार से प्रदेश में भी हर वर्ग को राहत दी जा रही है। डीजल-पेट्रोल सस्ते करने से लेकर सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी या 450 में रसोई गैस सिलिंडर, हर क्षेत्र में हमारी सरकार विकास की नई गाथा लिख रही है। ईआरसीपी को लटकाने और भटकाने का काम किया शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने आते ही राजस्थान के लिए बिजली-पानी जैसे अति महत्वपूर्ण आवश्यकता को समझा तथा दो महीने में ईआरसीपी के लिए एमओयू किया, जबकि कांग्रेस ने ईआरसीपी को लटकाने और भटकाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अब सरकार ईआरसीपी का शिलान्यास भी करने वाली है। इस परियोजना से पूरे टोंक जिले को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2 लाख 24 हजार करोड़ के एमओयू हुए हैं। साथ ही आगामी राइजिंग राजस्थान समिट से युवाओं के लिए विभिन्न उद्योगों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने आमजन से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर को भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेजने की अपील की। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री  कन्हैया लाल चौधरी, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, विधायक रामसहाय वर्मा सहित अन्य विधायकगण, वरिष्ठ पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 92

परिजनों ने तोड़फोड़ और किया हंगामा, राजस्थान-टोंक में जलती बोलेरो के पास मिला युवक का शव

टोंक. टोंक में मालपुरा डिग्गी रोड पर हाड़ीकला गांव के पास मुख्य मार्ग पर एक जलती हुई बोलेरो के साथ जलते हुए युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जलती हुई बोलेरो के पास झुलसी हुई अवस्था में मिले युवक को परिजन सआदत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी सआदत अस्पताल पहुंची। लेकिन इसी दौरान युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा कर दिया। हंगामा और तोड़फोड़ की घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजन पुलिस से भी उलझते हुए नज़र आए। घटना की जानकारी मिलते ही टोंक पुलिस के सर्किल ऑफिसर राजेश विद्यार्थी शहर कोतवाल भंवर लाल वैष्णव पुरानी टोंक थाना अधिकारी उदयवीर सिंह मय पुलिस ज़ाब्ते के सआदत अस्पताल पहुंचे। साथ ही मृतक के परिजनों से बातचीत कर समझाइश की और मामले में जांच की बात कही। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 48

परिक्रमा लगाकर की सुख-समृद्धि की कामना, राजस्थान-टोंक में महिलाओं ने धूमधाम से की गोवर्धन पूजा

टोंक. राजस्थान में टोंक शहर सहित जिले भर में आज यानी शनिवार को गोवर्धन पूजा पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। आसपास के क्षेत्रों में भी गोवर्धन पूजा बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। महिलाएं सज-धजकर गोवर्धन की पूजा की। बता दें कि गोवर्धन गाय के गोबर से बनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए और उनके प्रकोप से बचाने के लिए अपने गांव को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था। गोवर्धन पूजा पर्व को लेकर महिलाएं गोबर से गोवर्धन जी बनाकर पूजा अर्चना कर परिक्रमा लगाकर सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाले पर्व गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार दीवाली के एक दिन बाद मनाया जाता है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा शनिवार दो नवंबर को मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा को इंद्रदेव पर भगवान श्रीकृष्ण के विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा पर लोग अपने घर में साबुत अनाज से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की आकृति तैयार करते हैं और उनकी पूजा करते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को लगाए जाने वाले भोग अन्नकूट में तरह तरह की सब्जियां, कढ़ी-चावल, खीर, मिठाइयां, रबड़ी, पेड़े, पुआ, मक्खन, मिश्री और पूरी जैसी चीजें शामिल होती हैं। गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का महत्व पौराणिक कथाओं के अनुसार, गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण के इंद्रदेव के क्रोध से ब्रजवासियों की रक्षा की याद में मनाया जाता है। इस दिन प्रभु ने देवराज इंद्र के अभिमान को पूरी तरह से समाप्त कर दिया था और गोवर्धन पर्वत के नीचे समूचे वृंदावनवासियों को शरण देकर उनकी भारी बारिश से रक्षा की थी। लोगों तक यह सीख भी मिली कि प्रकृति से मिलने वाली हर चीजें महत्वपूर्ण हैं। भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी कृतज्ञता जताने के लिए लोग गोवर्धन पूजा के दिन उन्हें 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं, उस भोग को अन्नकूट कहा जाता है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65

गंभीर हालत में जयपुर रेफर, राजस्थान-टोंक में लेपर्ड ने पांच लोगों पर किया हमला

टोंक. टोंक जिले के घाड़ थाना क्षेत्र के ठीकरिया कला गांव में बीती देर शाम को खेत पर काम कर रहे पति-पत्नी समेत पांच जनों पर लेपर्ड ने हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद लोगों में चींख पुकार मच गई। घटना के बाद घायलों को परिजन दूनी और टोंक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए है। वहीं गंभीर घायल महिला को जयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी सहित कई भाजपा नेता सआदत अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं। वहीं मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने लेपर्ड के अटैक के बाद उदयपुर की घटना को याद करते हुए कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि हमारे यहां भी आदमखोर हो जाए। लेपर्ड को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और जल्द से जल्द लेपर्ड को काबू करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद लेपर्ड पास ही गन्ने के खेत में छुप गया। उधर इसकी सूचना मिलने के बाद घाड़ थाना पुलिस, देवली एसडीएम, दूनी तहसीलदार भी पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। ताज्जुब की बात तो यह है कि घटना के करीब तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके लेपर्ड को पकड़ने के लिए पहुंची है। कब किया हमला ठीकरिया कला निवासी बद्रीलाल गुर्जर ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव के पीछे की ओर करीब पचास मीटर दूर खेत पर ज्वार काटी जा रही थी। उसी दौरान लेपर्ड ने हमला कर दिया। कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत में भैंस चरा रही प्रियंका व गांव के ही हेमराज धाकड़ पर उसने हमला कर दिया। फिर वह जानवर आगे के खेत पर मक्का काट रहे पति मुकेश पुरी और उसकी पत्नी मैना पर पंजे से हमला कर दिया। उसके बाद खेत के पास से पैदल गुजर रहे बूंदी जिले के सीताराम धाकड़ पर भी हमला कर दिया। मामले को लेकर डीएफओ मरियम शाहीन ने बताया कि साढ़े पांच बजे इसकी सूचना मिली थी। उसके बाद 100 बड़े कैमरे समेत अन्य जरूरी सामान लेकर 15 जनों की टीम रवाना कर दी थी। घटनास्थल थोड़ा दूर है, इसलिए पहुंचने में थोड़ा देरी हो गई होगी। प्रारंभिक तौर पर पैंथर ही लग रहा है। सुबह मैं भी ड्रोन लेकर जाऊंगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

राजस्थान-टोंक के डिग्गी लक्खी मेले में दंडवत करते आए श्रद्धालु, बारिश में कम नहीं हुआ जोश

टोंक/अजमेर. ऐतिहासिक डिग्गी कल्याण जी भगवान (श्री जी) के लक्खी मेले का गुरुवार देर शाम शाही ध्वज निशान चढ़ाने के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी समेत अन्य प्रमुख श्रद्धालुओं ने धोक लगाई। इस पाँच दिवसीय मेले में लगभग दस लाख श्रद्धालुओं ने डिग्गी कल्याण जी महाराज के दर्शन किए। डिग्गी कस्बे में स्थित प्राचीन डिग्गी कल्याण जी महाराज के मंदिर में हर साल 11 से 15 अगस्त तक यह लक्खी मेला आयोजित होता है। इसमें प्रदेश सहित देशभर से श्रद्धालु पैदल, दण्डवत करते हुए श्री कल्याण जी के दर्शन के लिए आते हैं। सबसे बड़ी पदयात्रा जयपुर से आती है, जिसे शाही ध्वज निशान चढ़ाने के साथ मेले का आधिकारिक समापन किया जाता है। इस बार 59वीं लक्खी पदयात्रा गुरुवार शाम डिग्गी पहुँची। मंदिर से लगभग एक किलोमीटर पहले जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने केसरिया ध्वज को अपने हाथों में लेकर जुलूस का नेतृत्व किया। पदयात्रा के डिग्गी मंदिर पहुँचने के बाद गंगोत्री से लाए गए जल से श्री कल्याण जी महाराज का अभिषेक किया गया। इसके बाद शाही ध्वज निशान चढ़ाया गया और आरती की गई। जलदाय मंत्री ने कल्याण जी के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। पदयात्रा संघ के अध्यक्ष और संचालक श्रीजी शर्मा ने बताया कि पदयात्रा में लाखों श्रद्धालु पैदल और दंडवत करते हुए आते हैं और श्री कल्याण जी महाराज के दर्शन कर अपने जीवन में मंगल और खुशहाली की कामना करते हैं। इस दौरान पदयात्रा संचालक श्रीजी शर्मा, डिग्गी नायब तहसीलदार सूरज सिंह बैरवा, सरपंच प्रतिनिधि हकीम भाई, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश चौधरी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  इस मौके पर साध्वी वैभव श्रीजी, पूजा छाबड़ा, मनोज टाक, एएसपी रामकुमार कस्वा, डीएसपी महेंद्र कुमार मीणा और डिग्गी थाना प्रभारी कप्तान सिंह भी मौजूद रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 106

कृषि विभाग के पर्यवेक्षकों ने पेश की रिपोर्ट, राजस्थान-टोंक में जलभराव से 50 हजार हेक्टेयर फसल खराब

टोंक/जयपुर. टोंक जिले में बारिश से हुए जलभराव के कारण 50 हजार हैक्टेयर फसलों को नुकसान हुआ है, जिसमें लगभग 30 प्रतिशत खराबा सामने आया है। सबसे ज्यादा खराबा मालपुरा, निवाई और पीपलू क्षेत्र में हुआ। फसल खराबे का जायजा लेने कल जयपुर से कृषि विभाग के अधिकारी खेतों में गए और खराबे की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों ने फसलों में कीट के प्रकोप को लेकर भी कृषि पर्यवेक्षक की सलाह से दवाई छिड़कने के लिए कहा। गौरतलब है कि पिछले दिनों जिले में हुई अतिवृष्टि के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। अभी भी खेतों में पानी भरा हुआ है। इसी को लेकर कृषि विभाग ने कृषि पर्यवेक्षकों को सर्वे करने का निर्देश दिया था। पर्यवेक्षकों की टीम ने यह सर्वे पूरा कर रिपोर्ट कृषि विभाग के जॉइंट डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह सोलंकी को सौंप दी। रिपोर्ट में 50 हजार हैक्टेयर में फसल खराबा सामने आया है। कृषि अधिकारी कजोड़मल गुर्जर ने बताया कि कृषि विभाग टोंक एवं कृषि विज्ञान केंद्र वनस्थली के वैज्ञानिकों की टीम ने मंगलवार को दूनी क्षेत्र में दूनी, संथली, बंधली, गांधी ग्राम आदि गांवों का दौरा कर फसलों का निरीक्षण किया एवं अतिवृष्टि से हुए जलभराव की निकासी करने का सुझाव दिया। कृषि विज्ञान केंद्र वनस्थली के इंचार्ज एवं कृषि वैज्ञानिक बंशीधर चौधरी ने बताया कि उड़द की फसल में पीत शिरा मोजेक रोग का प्रकोप दिखा है, जिसके लिए डायमिथोएट 30 ई सी का एक लीटर प्रति हैक्टैयर की दर से छिड़काव करने की सलाह दी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46