बच्चों ने रामायण का किया सजीव मंचन, राजस्थान-केकड़ी के स्कूलों में मनाया दीपोत्सव
केकड़ी. केकड़ी के सापंदा रोड स्थित दिगम्बर जैन समाज के श्री सुधासागर दिगंबर जैन विद्या विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल में शनिवार को बच्चों ने दीपावली का पर्व श्रद्धा व भक्ति से ओतप्रोत विविध प्रस्तुतियों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा प्ले ग्रुप से आठवीं तक के 105 विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न दृश्यों का सजीव मंचन कर सभी को भावविभोर कर दिया। स्कूलों में रविवार से दीपावली की छुट्टियां शुरू हो गई हैं। अवकाश शुरू होने पूर्व शनिवार को श्री सुधासागर स्कूल में बच्चों ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित के आधार पर एक से बढ़कर एक ऐसी प्रस्तुतियां दीं कि सब दंग रह गए। रामायणकालीन वेशभूषा में सज-धजकर आये नन्हे-मुन्हे बच्चों ने कुशल अभिनय के साथ रामायण का प्रसंगों का मंचन प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक अजय जैन ने श्रीराम दरबार की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कक्षा प्ले ग्रुप से आठवीं तक के 105 विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न दृश्यों का सजीव मंचन कर सभी को भावविभोर कर दिया। इसमें कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों ने श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, लव, कुश, शबरी, हनुमान, वानर सेना, जटायु, रावण आदि रामायण के विविध पात्रों की सजीव झांकी प्रस्तुत की। तत्पश्चात एचकेजी के विद्यार्थियों ने रामायण का संक्षिप्त मनोरम मंचन किया। कक्षा तीन से कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने रामायण की संगीतमय चौपाइयां प्रस्तुति कीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए, बुरी आदतों को छोड़कर सुखी और सफल जीवन की बुनियाद मजबूत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनन्द सोनी, निदेशक अजय जैन और प्रधानाचार्य एस एन खण्डेलवाल ने दीपावली पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आजाद शर्मा और शिक्षिका सोनल जैन ने किया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 15