माह के अंत में वातावरण से नमी कम होने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती
भोपाल मानसून की वापसी का सिलसिला शुरू हो चुका है। मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा है, लेकिन वातावरण में नमी बरकरार रहने के कारण जहां दिन में उमस बनी हुई है, वहीं आंशिक बादल बने रहने के कारण रात में भी तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हो रही है। तीसरे सप्ताह तक हल्की ठंड मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज अक्टूबर के तीसरे सप्ताह तक बना रह सकता है। माह के अंत में वातावरण से नमी कम होने के साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है। दिन में बढ़ी उमस मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अक्टूबर माह में मानसून की वापसी शुरू होने लगती है। वातावरण में नमी बनी रहने के कारण दिन में जहां उमस बनी रहती है, वहीं रात के तापमान में भी विशेष गिरावट नहीं होती है। तापमान में गिरावट इस माह उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ आने लगते हैं। उनके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा भी होती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने से रात के तापमान में गिरावट होने लगती हैं। माह के अंत तक वातावरण में गुलाबी ठंड महसूस होने लगती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 28