MY SECRET NEWS

उपचुनाव के बीच कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले में TMC नेता की हत्या

कोलकाता पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव के बीच कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले में बड़ी घटना घटी है। जगदल इलाके में टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। टीएमसी नेता की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस थाने से 100 मीटर दूर हुई हत्या पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। मृतक की पहचान जगदल के वॉर्ड नंबर 12 से टीएमसी के पूर्व अध्यक्ष अशोक शा के रूप में हुई है। जगदल थाने से कुछ सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक चाय की दुकान के सामने खड़े अशोक पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। बदमाशों ने टीएमसी नेता पर बम भी फेंके थे। हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अशोक को निकटवर्ती भाटपाड़ा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हमले में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हत्या के बाद गुस्साए लोगों का प्रदर्शन बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त आलोक राजोरिया भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राजोरिया ने संवाददाताओं को बताया कि हमने जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों से पूछताछ शुरू हो चुकी है। हमें इस हत्या में अब तक कोई राजनीतिक संबंध नहीं मिला है। इस हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने जगदल थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। तृणमूल ने हत्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, भाजपा ने आरोपों को खारिज किया है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 30