MY SECRET NEWS

विधायकों के आवासों पर आगजनी के मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया

इंफाल इंफाल घाटी में विधायकों के आवासों पर 16 नवंबर को हुई तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटना में शामिल होने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में दो और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने कहा कि वह इंफाल घाटी के विभिन्न इलाकों में 16 नवंबर को हुई आगजनी की घटनाओं के संबंध में प्राप्त सूचनाओं की जांच कर रही है तथा अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि विधायकों के आवासों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं की जांच जारी है। मणिपुर में उस दौरान हिंसा बढ़ गई जब सुरक्षाबलों और संदिग्ध कुकी-जो उग्रवादियों के बीच 11 नवंबर को हुई मुठभेड़ में 10 उग्रवादी मारे गए थे। इसके बाद से मेइती समुदाय के तीन बच्चे एवं तीन महिलाएं लापता हो गई थीं। 16 और 17 नवंबर को इन सभी के शव बरामद किए गए जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने इंफाल घाटी में हिंसक प्रदर्शन किया। भीड़ ने इंफाल घाटी के विभिन्न जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन विधायकों तथा कांग्रेस के एक विधायक के आवास को आग लगा दी थी जिसके बाद यहां अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया। पिछले साल मई से इंफाल घाटी के मेइती और पहाड़ियों पर रहने वाले कुकी-जो समुदाय के बीच जारी जातीय हिंसा में अब तक कम से कम 258 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 23