MY SECRET NEWS

कुछ जगह झमाझम बारिश के मौसम विभाग ने दिए संकेत, छत्तीसगढ़ में कमजोर हुआ सिस्टम

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी भागों में बारिश की गतिविधि कम हो गई है। वही सरगुजा संभाग में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग  के अधिकांश जगहों को लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर श्री गंगानगर, दिल्ली, दीघा से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के सरगुजा संभाग में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट नहीं बताया कि इन दिनों छत्तीसगढ़ में मानसून सिस्टम कमजोर हो गया है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं सरगुजा संभाग में बारिश की गतिविधि जारी रहेगी। बीते दिनों रविवार की शाम राजधानी रायपुर में अच्छी बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। वहीं आज आकाश आंशिक मेघमय में रहने की संभावना है। शाम तक गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही बिलासपुर संभाग के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51