MY SECRET NEWS

दिल्ली के सीलमपुर में महिला को मारी गोली, पीड़िता की पहचान सदमा के रूप में हुई

नई दिल्ली उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके घर में घुसकर गोली मार दी गई। पीड़िता की पहचान सदमा के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला पारिवारिक विवाद का है। जिसमें महिला की जेठानी का हाथ बताया जा रहा है। इस घटना के बाद सीलमपुर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर मौजूद हाजिर रईस ने बताया कि हमें फोन आया कि यहां एक लड़की को गोली मार दी गई है। इसके बाद हम लोग मौके पर पहुंचे और चार हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की को पेट में गोली मारी गई थी। उसे जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है, अभी उसकी हालत कैसी है यह नहीं पता है। घायल महिला के जेठ मोहम्मद अमन ने बताया, “मेरी बीवी और मेरे बीच थोड़ी अनबन चल रही थी, लेकिन यह इतना बड़ा मामला नहीं था। मेरी मां से भी बात हो रही थी, लेकिन कोई बड़ी बात नहीं थी।” उन्होंने आगे बताया, “मेरी बीवी ने अपने मायके में फोन कर दिया और अपने भाइयों को बुला लिया। उनके तीन भाई आए और मेरे भाई जावेद से बात करने लगे। तभी उनके एक भाई ने मेरे भाई जावेद पर हमला कर दिया और बंदूक निकाल ली। इसी दौरान मेरे पिता आ गए और उन्होंने उनका हाथ नीचे कर दिया, लेकिन दूसरे भाई ने फिर से बंदूक उठाई और गोली चला दी।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 46