समर्थन देने पहुंचे सैकड़ों किसान, छत्तीसगढ़-मानपुर में धान खरीदी में देरी के कारण अनशन पर बैठा युवक
मानपुर। मानपुर ब्लॉक स्थित भर्रीटोला धान खरीदी केंद्र में पिछले 12 दिसंबर से धान खरीदी बंद होने के कारण किसान भारी परेशानी झेल रहे हैं. किसानों की इस समस्या को लेकर भर्रीटोला निवासी देवानंद कौशिक ने 22 दिसंबर से भूख हड़ताल शुरू कर दी है. उन्होंने गांधीवादी तरीके से शासन-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ते हुए मांग की है कि किसानों के हित में तुरंत धान खरीदी शुरू की जाए. युवक देवानंद कौशिक स्थानीय धान खरीदी केंद्र परिसर में रविवार से भूख हड़ताल पर बैठा है. युवक ने ऐलान किया है कि जब तक भर्रीटोला समिति में धान खरीदी आरंभ नहीं होती तब तक वह भूख हड़ताल में पर बैठे रहेगा. युवक देवानंद कौशिक के भूख हड़ताल में बैठने की जानकारी पाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से किसान हड़ताल स्थल में पहुंचकर न केवल देवानंद से मिल रहे हैं बल्कि इस हड़ताल में उसे अपना समर्थन भी दे रहे हैं. भूख हड़ताल के पहले दिन ही आस-पास के गांवों के कई किसानों ने मौके पर पहुंचकर भूख हड़ताल पर बैठे युवक देवानंद का समर्थन करते हुए तत्काल धान खरीदी आरंभ करने की मांग दोहराई है. वहीं हड़ताली युवक समेत क्षेत्रवासी किसानों ने तर्क दिया है कि धान समय पर नहीं बेच पाने से किसानों को विभिन्न समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. दूसरी ओर भर्रीटोला सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक ने धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव न होने तथा केंद्र जगह की कमी को धान खरीदी बंद किए जाने का कारण बताते हुए बिना धान का उठाव किए धान खरीदी आरंभ करने में असमर्थता जताई है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र mysecretnews.com recent visitors 37