मऊ
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बस चालकों की कमी को दूर करने के लिए सीधी भर्ती करने जा रहा है। निगम द्वारा चालकों को प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है। एक माह में 5000 किलोमीटर तक बस चलाने पर चालकों को 3000 हजार रुपये प्रोत्शाहन राशि भी दी जाएगी। इसके तहत जनपद में कुल 105 चालकों की भर्ती की जाएगी। मऊ डिपो में 50 तो दोहरीघाट डिपो में 55 चालकों की भर्ती की जानी है। भर्ती के लिए चालक का दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
परिवहन निगम ने युवाओं को दिया सुनहरा मौका
परिवहन निगम ने जनपद के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया है। बस चालकों की भर्ती होने के पश्चात चालक की कमी दूर होने के साथ ही डिपो की सभी बसें पूरी क्षमता के साथ चलेंगी तथा अतिरिक्त बसें भी बढाई जा सकती है। इससे जनपद से आस-पास के जनपदों सहित लखनऊ, कानपुर व दिल्ली रूट पर यात्रियों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। मऊ डिपो में आगामी दो मई व दोहरीघाट डिपों में छह मई को चालों की भर्ती की जाएगी। जनपद के युवा इन तिथियों पर डिपो में पहुंच कर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र