इस्लामाबाद
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में सांप्रदायिक झड़पों में मरने वालों की संख्या 100 से अधिक हो गई है। यह जानकारी अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को मीडिया को दी। समाचार के अनुसार, गुरुवार को कुर्रम जिल में वाहनों के एक काफिल पर हुए हमले के बाद हिंसा भड़क उठी। जिले के घनी आबादी वाले बागान शहर में लगभग 200 वाहनों के काफिले पर भारी गोलीबारी की गई। बताया जा रहा है कि काफिले में अधिकतर शिया यात्री थे। हमले में कम से कम 43 लोग मारे गए थे और 16 अन्य घायल हो गए थे।
यह काफिला पेशावर और पाराचिनार शहर के बीच यात्रियों को ले जा रहा था, जो कि अफगानिस्तान सीमा के निकट कुर्रम जिले में है, जहां सांप्रदायिक हिंसा और भूमि विवादों का इतिहास रहा है। इस हमले के बाद दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक हिंसा शुरू हो गई जिसके कारण सोमवार तक मरने वालों की संख्या 88 हो गई थी।
इस बीच प्रांतीय सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिले का दौरा किया और दोनों संप्रदायों के बीच युद्ध विराम पर सहमति बनी। हालांकि, युद्ध विराम के दौरान भी छिटपुट झड़प जारी रहीं, जिससे मरने वालों की संख्या अब 100 से अधिक हो गई है।
जिले के डिप्टी कमिश्नर जावेद उल्लाह महसूद ने मीडिया को बताया कि सरकारी प्रतिनिधिमंडल द्वारा युद्ध विराम सुनिश्चित करने में असफल रहने के बाद, पड़ोसी जिलों के जनजातीय समुदाय के बुजुर्गों का एक प्रतिमंडल गुरुवार को कुर्रम का दौरा करेंगे। इस दौरान 'जिरगा' या जनजातीय अदालत का आयोजन किया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बुजुर्ग दोनों पक्षों को शत्रुता समाप्त करने के लिए नए सिरे से मध्यस्थता शुरू करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र