नई दिल्ली
रोहित शर्मा के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने मुंबई और भारतीय टीम के उनके साथी अजिंक्य रहाणे को भी चौंका दिया। रोहित ने जब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की तब रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में खेल रहे थे। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी कि रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
नाइट राइडर्स के कप्तान ने ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपर किंग्स से दो विकेट की हार के बाद मीडिया से कहा, ‘ओह, क्या ऐसा है? मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्होंने टेस्ट प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया है। मुझे (संन्यास के बारे में) नहीं पता था।’
उन्होंने कहा, ‘मैं वास्तव में हैरान हूं। मुझे नहीं पता था कि उन्होंने टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया है। लेकिन मैं बस उन्हें शुभकामनाएं देना चाहता हूं। उन्होंने वास्तव में टेस्ट बल्लेबाज के रूप में अपने खेल में काफी सुधार किया था। उन्होंने हमेशा स्वच्छंद होकर खेलने को प्राथमिकता दी।’

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











