दो दिन का वेतन कटने पर पीए ने किया सुसाइड का प्रयास

लोकायुक्त की सचिव आईएएस की प्रताड़ना से था परेशान 

आईएएस ने कहा मिस्टर मकोड़े बहुत छुट्टी पर जाते हो, वेतन कटेगा 

 (My secret news)

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भले ही मंत्रालय में बैठकर कहें की अधिकारी, कर्मचारियों में आंनद बरस रहा है, लेकिन यह धरातल पर नहीं है। छोटे स्तर के कर्मचारी बड़े अधिकारियों से इतने परेशान हैं कि जान देने को भी तैयार हैं। रोज-रोज की प्रताड़ना उन पर सहन नहीं हो रही है। हालही में लोकायुक्त संगठन के उप लोकायुक्त के पीए ने रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि उनके साथी कर्मचारियों ने उसे बचा लिया। पीए ने इसके लिए महिला आईएएस अधिकारी पर आरोप लगाया है कि उनकी प्रताड़ना के चलते आत्महत्या का विचार बना लिया। फिलहाल पुलिस ने पीए के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया।

              रामचंद्र मकोड़े 

उप लोकायुक्त जस्टिस एसके पालों के पीए रामचंद्र मकोड़े लोकायुक्त संगठन मध्य प्रदेश भोपाल में कार्यरत हैं। पिछले 20 वर्षों से वे इस कार्यालय में काम कर रहे हैं। मकोड़े ने पुलिस को बताया कि चार और 27 नवंबर को आधे दिन की छुट्टी ली थी, लेकिन लोकायुक्त की सचिव आईएएस डॉ अरुणा गुप्ता ने पूरे दिन कि वेतन काट ली।

इसके अलावा मुझे कारण बताओ नोटिस भी दे दिया। इतनी सजा के बाद भी मैडम संतुष्ट नहीं हुई और मकोड़े को अपने केबिन में बुलाकर निलंबित करने तक की धमकी दी।

रोज रोज डाटती हैं मैडम 

मकोड़े का कहना है कि मैडम रोज कोई ना कोई गलती बता कर डांटती हैं। जिस कारण मैं डिप्रेशन में आ गया था। इसलिए सुसाइड करने का फैसला किया। मकोड़े अपने घर से ही सफेद रंग की रस्सी सुबह लाया था। जैसे ही वह पंखे पर फांसी के लिए लटकने की कोशिश करने लगा। उसे कर्मचारियों ने बचा लिया। पुलिस ने रामचंद मकोड़े पर आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मकोड़े की जेब से सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में भी वे सभी बातें लिखी है जो मकोड़े ने महिला अधिकारी को लेकर बताई। इस नोट के आधार पर पुलिस आगे कार्रवाई कर सकती है।

लेटेस्ट खबरें