MY SECRET NEWS

बुधवार 07 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज आप आर्थिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आपमें से कुछ लोगों को पेशेवर मोर्चे पर अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। बाहर घूमने जाने का योग है और यह आपको किसी विदेशी जगह पर ले जा सकता है। संपत्ति के मामले में कोई फैसला आपकी पसंद के मुताबिक होगा। आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। वृषभ राशि– आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कुछ लोगों को अच्छी और अच्छे वेतन वाली नौकरी मिलने की संभावना है। आप अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए नए प्रयासों में सफल होंगे। संपत्ति पर आकर्षक ऑफर मिलना संभव है। सामाजिक मोर्चे पर आप देखेंगे कि लोग आपकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। मिथुन राशि– आज आप कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुछ लोगों को पदोन्नति के साथ आय में उम्मीद से ज्यादा वृद्धि मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज कोई आर्थिक फैसला आपके बैंक बैलेंस को बढ़ा सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कर्क राशि- आज आप आर्थिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपको कार्यस्थल पर लंबित मुद्दों को निपटाने के लिए समय मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए राह आसान होने की संभावना है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जिस सहकर्मी पर आप भरोसा करते हैं वह काम के मोर्चे पर किसी समस्या से निपटने में आपकी मदद करेगा। समझदारी भरे निवेश अवसर का लाभ उठाने से निकट भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ मुलाकात संभव है। प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है, इसलिए इस पर नजर रखें। कन्या राशि- कार्यस्थल पर आपकी कोई परेशानी दूर हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए अच्छा दिन है। डाइट में बदलाव होने से आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे। व्यवसायी व्यक्ति मुनाफा बढ़ाने के नए तरीके खोजेंगे। आपका मानसिक तनाव दूर होगा। तुला राशि- व्यापारी आज नए कस्टमर बनाने में सफल रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज कोई करीबी व्यक्ति आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। जिस घर या संपत्ति पर आपकी लंबे समय से नजर थी, उसे आप खरीद सकेंगे। परिवार में आज कोई उत्साह हो सकता है, जिससे आप उत्साहित रहेंगे। वृश्चिक राशि– सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कुछ लोगों को संपत्ति लाभ हो सकता है। बिगड़ती आर्थिक स्थिति में जल्द ही सुधार के संकेत दिखेंगे। आप डाइट में कंट्रोल करने से आपकी सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धनु राशि- किसी बड़ी चीज में निवेश करने के लिए आपको आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति मिलने की संभावना है। आज कुछ लोग घर भी खरीद सकते हैं। आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पेशेवर मोर्चे पर आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मकर राशि– पेशेवर मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत और परिश्रम का फल मिलना निश्चित है। कुछ लोगों को परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आप मैनेजमेंट की गुड बुक में रहें। आपको आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के प्रयास करने चाहिए। कुछ लोगों के लिए संपत्ति विरासत में मिलने की संभावनाएं हैं। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। पेशेवर मोर्चे पर आपकी छवि अच्छी रहेगी। आज आप अपने खर्चों पर नजर रखें, वरना आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति के मोर्चे पर फैसला आपके पक्ष में रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। मीन राशि- मीन राशि के कुछ जातकों को आज मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आज आप बजट बनाकर चलें, वरना आगे चलकर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस बात की प्रबल संभावना है कि कोई मेहमान आपके दरवाजे पर आएगा और आपका दिन खुशनुमा बना देगा। आज ऑफिस में राजनीति से सतर्क रहें। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 68

विनेश फोगाट ने जगाई गोल्ड की उम्मीद, सेमीफाइनल में लोपेज को चटाई धूल

पेरिस. आज पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन है। स्टार हलवान विनेश फोगाट 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में एंट्री कर ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस लोपेज को मात दी। वह ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई है। उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने पहली बार ओलंपिक मेडल जीता है। वहीं, भारतीय हॉकी टीम भी सेमीफाइनल में एक्शन में है। भारत की जर्मनी से भिड़ंत जारी है। भारत यह मैच जीतकर फाइनल में एंट्री करना चाहेगा। भारत ने हॉकी में आखिरी बार गोल्ड 1980 में जीता था। पेरिस ओलंपिक में भारत ने अभी तक कुल तीन ब्रॉन्ज जीते हैं, जो निशानेबाजी में आए हैं। विनेश फोगाट का मेडल कंफर्म विनेश फोगाट ने पहला ओलंपिक मेडल कंफर्म कर लिया है। उन्होंने सेमीफाइनल में लोपेज को धूल चटाई।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 96

महिला आत्महत्या करने के लिए रेलवे लाइन पर लेट गई मालगाड़ी के कई डिब्बे महिला के ऊपर से गुजरे, खरोंच तक नहीं आई

शाजापुर पारिवारिक विवाद से नाराज एक महिला आत्महत्या करने के लिए रेलवे लाइन पर लेट गई। उसके ऊपर से माल गाड़ी के कई डिब्बे भी गुजरे किंतु महिला का बाल भी बांका नही हुआ। आश्चर्य चकित करने वाली यह घटना जिले बेरछा थाना क्षेत्र की है।अब इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। जिनमें पटरी के बीच में लेटी महिला दिखाई दे रही है। वहीं पटरियों पर से माल गाड़ी के डिब्बे धड़धड़ाते हुए गुजर रहे हैं। किंतु महिला को खरोंच तक नहीं आई। महिला के ऊपर से कई डिब्बे गुजरने के बाद मालगाड़ी के पहिए थमने के बाद रेलकर्मी माैके पर पहुंचकर पटरी के बीच लेटी महिला को बाहर बुलाने की कोशिश की लेकिन महिला बाहर नहीं आई। इस पर रेलकर्मी जबरदस्ती उसे पटरी से हटाकर दूर ले गए। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया।   घरेलू विवाद से थी नाराज बेरछा थाना प्रभारी अंकित मुकाती के अनुसार सुंदरसी निवासी 80 वर्षीय कंचन का घर पर बहू से विवाद हुआ। विवाद के बाद वह नाराज होकर आत्महत्या करने के इरादे से ग्राम रंथभंवर के पास रेल की पटरी के बीच लेट गई थी। महिला को पटरी पर लेटा देख मालगाड़ी के चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, किंतु तब तक कई डिब्बे महिला के ऊपर से गुजर गए। गमीनत रही कि महिला के शरीर का कोई भी हिस्सा गाड़ी के पहियों या अन्य किसी पुर्जे की चपेट में नहीं आया। जिससे महिला को कोई नुकसान नहीं हुआ और वह पूरी तरह सुरक्षित बच गई। जिसके बाद उसका बेटा ईश्वर सिंह अपने साथ ले गया। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

अपने धर्म के संबंध में बताकर जबरन नमाज पढ़वाता था आरोपी, विरोध करने पर धमकाकर किया दुष्कर्म, दिल्ली से गिरफ्तार

धार कन्या शिक्षा परिसर में अध्ययनरत छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। सायबर सेल की मदद से अपह्रत 13 साल की नाबालिग छात्रा को पुलिस ने एक सप्ताह में दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्रा को भगाकर ले गए लड़के को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित नाबालिग है। वह छात्रा का मतांतरण कराना चाहता था। अपने धर्म के संबंध में बताकर जबरन नमाज पढ़वाता था। छात्रा के विरोध करने पर उसे धमकाता था। आरोपित ने छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया। पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत 26 जुलाई को आलीराजपुर जिले के कनवाड़ा निवासी फरियादी पिता ने बाग थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री शासकीय कन्या परिसर स्कूल बाग में कक्षा 10वीं में पढाई करती थी। 25 जुलाई को वह कन्या परिसर बाग से कही चली गई हैं। वह न तो घर आई और न ही कन्या शिक्षा परिसर वापस पहुंचीं। नाबालिग की खोज के लिए पुलिस टीम का गठन अंदेशा व्यक्त किया गया कि कोई अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर उसे ले गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपह्रत छात्रा व अज्ञात आरोपित की तलाश के लिए एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में एएसपी इंद्रजीत बाकलवार एवं एसडीओपी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में निरीक्षक कैलाश चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई। एसआइ दिलीप खांडे, प्रधान आरक्षक सखाराम गोखले, आरक्षक उत्तम, महिला आरक्षक फूलवती को सायबर से मिली जानकारी अनुसार आरोपित की तलाश में दिल्ली रवाना किया गया। दिल्ली से छात्रा को बरामद किया गया। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार किया गया। सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती छात्रा ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर नाबालिग आरोपित दिल्ली निवासी (स्थानीय निवासी मुज्जफरपुर बिहार) से दोस्ती हुई। उसने शादी का झांसा दिया और बहला-फुसलाकर मुझे उसके घर दिल्ली ले गया। दिल्ली में वह सुबह-शाम धर्म के संबंध में बताकर नमाज पढ़वाता था। ऐसा नहीं करने पर धमकाकर उसके साथ कुकृत्य करता था। पुलिस छात्रा को दिल्ली से बाग लेकर पहुंची व उसके स्वजन के सुपुर्द किया। आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपित के नाबालिग होने की वजह से उसे झाबुआ बाल संप्रेषण गृह भेजा है। प्रमिला जमरे, एएसआइ राजेश चौहान, कैलाश गेहलोत, लोकेश शुक्ला, आरक्षक दुर्गेश, कैलाश एवं सायबर सेल के सहायक उप निरीक्षक भेरुसिहं देवडा व आरक्षक प्रशांत का योगदान रहा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 66

स्लीमनाबाद टनल का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें : उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्लीमनाबाद टनल निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने और आवश्यक सावधानियों का ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्र के नीचे टनल निर्माण करते हुए विशेष सावधानी बरती जाये। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्लीमनाबाद टनल निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई थी। बरगी व्यपवर्तन परियोजना से जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना एवं रीवा सहित आस-पास के जिलों के कृषकों को सिंचाई और ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। औद्योगिक इकाइयों को भी नहर प्रणाली के माध्यम से जल आपूर्ति होगी। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, प्रमुख सचिव वित्त श्री मनीष सिंह, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री संदीप यादव सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

उज्जैन में IT एक्सपर्ट की करतूत- बैंक एटीएम से करीब 23 लाख रुपये हुए चोरी, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की खाचरौद थाना पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम से करीब 23 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनका चोरी का तरीका असामान्य था। आरोपियों में से एक ने आईटी में एमएससी किया है। उसने अपने इसी तकनीकी ज्ञान का दुरुपयोग किया और एटीएम केबिन में लगी डिपाजिट मशीन में पासवर्ड डालकर केवल डेढ़ मिनट में रुपये चुरा लिए थे। एटीएम की तकनीक टीम से जुड़ा था आरोपी यह आरोपी एटीएम की तकनीकी टीम में भी शामिल है। उसने 26 जुलाई को एटीएम में नोट भरने के दौरान बैंक कर्मियों को पासवर्ड डालते देख लिया था। इसके बाद वह 28-29 जुलाई की मध्यरात्रि अपने साथी के साथ पहुंचा था। हेलमेट व रेनकोट पहनकर वह अंदर घुसा और सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर दिया। इसके बाद मात्र डेढ़ मिनट में उसने मशीन खोली और रुपये निकालकर दोस्त के साथ चंपत हो गया। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया- बैंक ऑफ इंडिया खाचरौद के शाखा प्रबंधक नीलकमल ने शिकायत की थी कि बैंक डिपाजिट मशीन के अंदर पासवर्ड वाला दरवाजा खोलकर अज्ञात चोर चार कैसेट एवं करीब 23 लाख रुपये चुरा ले गए। पुलिस जांच में पता चला कि 28-29 जुलाई की मध्य रात्रि करीब एक से दो बजे के बीच एक बाइक पर दो लोग आए थे। दोनों ने काले रंग का हेलमेट व रेनकोट पहन रखा था। एक बदमाश ई गैलरी के बाहर खड़ा होकर नजर रख रहा था, तो दूसरा अंदर चला गया। उसने ई गैलरी के सारे कैमरों को काले रंग से स्प्रे कर मशीन से 23 लाख रुपये चुराए तथा मशीन में लगी वे चार कैसेट ले गया, जिनमें रुपये रखे रहते हैं। पुलिस को इस बात की थी शंका इतनी तेजी से मशीन खोले जाने पर पुलिस को शंका हुई कि वारदात में कोई जानकार ही शामिल है। इस पर पुलिस ने मशीन से जुड़े सभी कर्मचारियों की जानकारी खंगाली, तो पता चला कि मशीन की तकनीकी टीम से जुड़ा रितुराज सिंह पंवार 26 जुलाई को बैंक अधिकारियों के साथ ई-गैलरी में आया था। संदेह होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कठोर पूछताछ में उसने अपने साथी शुभम पुत्र अर्जुन जोशी के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। दोनों ने चोरी किए गए रुपये नलखेड़ा (जिला आगर) में अपने रिश्तेदार के यहां रखना बताया। पुलिस ने रुपये व बाइक जब्त कर ली। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

गोमतीनगर से एक अश्लील घटना का वीडियो वायरल, प्रेमी जोड़े ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी, कार की छत खोलकर अश्लील हरकतें

लखनऊ लखनऊ के गोमतीनगर से एक अश्लील घटना सामने आई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक प्रेमी जोड़े ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। वायरल वीडियो में लखनऊ के 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री चौराहे के बीच एक प्रेमी जोड़ा कार की छत खोलकर अश्लील इशारे कर रहा है। वीडियो में प्रेमी जोड़ा कार की छत पर रोमांस करते हुए दिख रहा है। इस मामले में अभी तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई है। दरअसल, लखनऊ में बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया था। ताज होटल के पास सड़कों पर जलभराव था। सड़क पर हुए जलभराव में कुछ लोग मौज-मस्ती कर रहे थे। इन लोगों ने वहां से बाइक से गुजर रहे एक युवक और युवती से बदसलूकी की। हुड़दंगियों ने बाइक सवार युवक-युवती पर पानी की बौछार की और बाइक को पीछे से पकड़कर खींचने लगे। पानी की बौछार और बाइक को खींचने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया, इससे युवक और महिला बाइक से गिर गए। इस दौरान महिला को टच करने की भी कोशिश की गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटा दिया था। बाद में हुई कार्रवाई मेें कुछ लोग पकड़े भी गए। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 93