भावुक विदाई के साथ विसर्जन को चलीं यादव कॉलोनी की महारानी, नम आंखों से भक्तों ने दी विदाई

The ‘Queen’ of Yadav Colony headed for immersion amidst an emotional farewell; devotees bade her goodbye with teary eyes. विशेष संवाददाता : जितेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर। श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति, यादव कॉलोनी में शारदेय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित 33वें वर्ष का दुर्गोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस वर्ष प्रस्तुत ‘जिन्नातों की दुनिया – The Mysterious World’ झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। विसर्जन के दौरान यादव कॉलोनी की महारानी को विदाई देते समय श्रद्धालु भावुक नजर आए। ढोल-नगाड़ों, बैंड, आतिशबाजी और जयकारों के बीच भक्तों ने मां जगदम्बे को नम आंखों से विदाई दी। जिस शान और भव्यता से मां का आगमन हुआ था, उसी शान से उन्हें विदाई दी गई। श्रद्धालुओं ने ‘जय माता दी’ के जयघोष के साथ मां से अगले वर्ष पुनः पधारने तथा सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। समिति अध्यक्ष रंजीत पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य दुर्गोत्सव ने क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित किया। मां की विदाई के क्षण भक्तों के लिए भावुक और अविस्मरणीय रहे। recent visitors 10

मां नर्मदा परिवार ने दशहरा चल समारोह में वितरित किए प्रभु श्रीराम के प्रतीक चिन्ह

Maa Narmada Parivar distributed the symbols of Lord Shri Ram in the Dussehra procession. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव  जबलपुर। दशहरा पर्व के अवसर पर मां नर्मदा परिवार, गोरखपुर द्वारा दशहरा चल समारोह के उपलक्ष्य में प्रभु श्रीरामचंद्र जी की भव्य मूर्ति के स्वरूप वाले स्मृति चिन्ह (ट्रॉफी) वितरित किए गए। धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजन के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रतन यादव, सतीश यादव सहित गोरखपुर क्षेत्र के व्यापारियों एवं मित्रगणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। recent visitors 18

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय परिसर, जबलपुर में केंद्रीय जेल की जेल कैंटीन का शुभारंभ

Inauguration of Jail Canteen of Central Jail in Madhya Pradesh High Court Complex, Jabalpur विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव जबलपुर । केंद्रीय जेल जबलपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण जनोपयोगी पहल के अंतर्गत मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर परिसर में जेल कैंटीन की नई शाखा प्रारंभ की गई। इस कैंटीन को प्रारंभ कराने की दिशा में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर (MPHCBA) के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेन्द्र सिंह एवं एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों के प्रयासों और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय जेल जबलपुर द्वारा पूर्व में इंदिरा मार्केट में जेल कैंटीन की प्रथम शाखा स्थापित की गई थी। उक्त कैंटीन के सफल संचालन के पश्चात इसके विस्तार के रूप में अब मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय परिसर में नई शाखा प्रारंभ की गई है। नवस्थापित जेल कैंटीन में पोहा, जलेबी, समोसा, चाय सहित विभिन्न प्रकार की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इससे उच्च न्यायालय परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों, पक्षकारों एवं आम नागरिकों को सुविधाजनक स्थान पर उचित दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेन्द्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा उच्च न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं तथा अन्य आगंतुकों की सुविधाओं के विस्तार हेतु किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप इस कैंटीन को प्रारंभ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। यह पहल केंद्रीय जेल जबलपुर एवं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के आपसी समन्वय एवं सहयोग का उदाहरण है। इससे उच्च न्यायालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को भी लाभ मिलेगा। recent visitors 31

MP: हाईवे पर अवैध वसूली पर बवाल, ड्राइवर का मोबाइल छीनकर भागा कांस्टेबल, चक्काजाम के बाद सस्पेंड

MP: Uproar over illegal extortion on highway; constable snatches driver’s mobile phone and flees—suspended following a road blockade. ग्वालियर । हाइवे पर जिस परिवहन उड़नदस्ते की नियम कायदों को रोकने की जिम्मेदारी थी वही उड़नदस्ता खुद ट्रकों से वसूली के विवाद में है। मामला बुधवार का है जब डबरा में सिंध नदी से पहले ही हाइवे पर उड़नदस्ते के परिवहन आरक्षक ने ट्रक को रोका। शिकायत है कि आरक्षक ने ट्रक काे वसूली के लिए रोका था और इसके बाद ड्राइवर और आरक्षक में विवाद भी हुआ। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल छीन लिए थे और आरक्षक जब ड्राइवर का मोबाइल लेकर निकल गया तो ट्रक चालकों ने जाम लगा दिया। जाम लगने की खबर ग्वालियर के अधिकारियों से लेकर भोपाल तक पहुंच गई। अधिकारियों ने जानकारी ली और परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने परिवहन आरक्षक बालाजी गुर्जर को प्राथमिक तौर पर दोषी पाते हुए निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। मोबाइल छीना-झपटी के बाद चालकों ने लगाया जाम परिवहन आरक्षक की पहले भी शिकायतेंपरिवहन आरक्षक बालाजी गुर्जर की पहले भी कई शिकायतें अफसरों तक पहुंची हैं। उड़नदस्ते को किसी भी मार्ग पर चेकिंग का अधिकार है जिसको लेकर शिकायतें भी ट्रांसपोर्टर कर चुके हैं। मालवा कालेज तिराहा से शीतला माता मंदिर रोड पर जाने वाले मार्ग पर भी उड़नदस्ता की भूमिका पर सवाल खड़े हो चुके हैं। मामले की जांच कर रहे हैंडबरा में सिंध नदी से पहले उड़नदस्ता के आरक्षक की अवैध वसूली की शिकायत पर मुख्यालय स्तर कार्रवाई की गई है, ट्रक चालकों ने जाम भी लगाया और विवाद भी होना पता चला है। मामला दिखवा रहे हैं। विक्रमजीत सिंह कंग, आरटीओ, ग्वालियर recent visitors 10

सोनिया गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग’ के साथ शेयर किया पहला पोस्ट

Sonia Gandhi shared her first post, featuring her book ‘Belonging’ कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से जुड़ गईं। उन्होंने अपना पहला वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी आने वाली किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) की पहली झलक दिखाई गई है। सोनिया गांधी ने पहली पोस्ट में क्या लिखा?अपनी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट में, सोनिया गांधी ने किताब की पहली झलक शेयर करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘नमस्ते सभी को, आप सभी के साथ इस पल को साझा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है; पेश है मेरी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की पहली झलक।’ वहीं, वीडियो में सोनिया किताब के पन्ने पलटते हुए वह नजर आ रही हैं। इस बीच किताब में प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाला पेज खुलता है, जिसे देखकर सोनिया कहती हैं,’बहुत सारी तस्वीरें हैं, प्रियंका’। क्यों खास है इस किताब में?सोनिया गांधी ने आगे पोस्ट में लिखा, ‘यह प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपनापन खोजने की कहानी है। मैं इसे आपके साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं।’ यह संस्मरण सोनिया गांधी के सफर को बयां करता है। युद्ध के बाद इटली में उनके बचपन से लेकर, उनके उस रोमांस तक जो उन्हें भारत ले आया। उन व्यक्तिगत नुकसानों तक जिन्होंने उनके जीवन और उनके अपनाए हुए देश के साथ उनके रिश्ते को गहराई से प्रभावित किया। 79 वर्षीय कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, जो पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने का रिकॉर्ड रखती हैं। इस संस्मरण में इटली में अपने बचपन, कैम्ब्रिज में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ अपने रिश्ते, और अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा अपने पति राजीव गांधी की हत्या की घटनाओं को याद करती हैं। कब प्रकाशित होगी किताब?प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नॉफ ने 18 अगस्त को घोषणा की कि ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ 10 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। अल्फ्रेड ए. नॉफ, नॉफ डबलडे पब्लिशिंग ग्रुप का एक इम्प्रिंट (प्रकाशन ब्रांड) है, जो पेंगुइन रैंडम हाउस, एलएलसी का एक हिस्सा है। इसकी मूल कंपनी बर्टेल्समैन एजी है, जो एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया कंपनी है। इटली में जन्मीं सोनिया गांधी, इंग्लैंड के कैम्ब्रिज में 19 साल की छात्रा थीं, जब 1965 में उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। दोनों ने 25 फरवरी, 1968 को शादी कर ली। राहुल गांधी ने अपनी मां की किताब को लेकर क्या कहा?हाल ही में, अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी मां की किताब को लेकर खुशी जताई। कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि आपकी कहानी – ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ – आखिरकार उन लाखों लोगों तक पहुंचेगी जो आपसे प्यार करते हैं। मैं जानता हूं कि आप जैसी निजी स्वभाव वाली इंसान के लिए दुनिया को अपनी खूबसूरत कहानी बताना कितना मुश्किल रहा होगा। आज, उनके जन्मदिन पर, मैं देख सकता हूं कि पापा मुस्कुरा रहे हैं और गर्व के साथ अपनी खूबसूरत सोनिया को देख रहे हैं।’ recent visitors 15

राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव: कहीं तेज तो कहीं धीमी वोटिंग, रामगढ़ में 18% मतदान तो कुंभलगढ़ में 5.71% मतदान

Rajasthan Panchayat Elections Live: Voting brisk in some areas, sluggish in others; 18% turnout in Ramgarh, 5.71% in Kumbhalgarh. झालावाड़: भवानीमंडी में 15.46% मतदान, अकलेरा में सबसे कम 7.71%झालावाड़ जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 12.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार, भवानीमंडी में सबसे ज्यादा 15.46 प्रतिशत मतदान हुआ। डग में 14.85 प्रतिशत और मनोहरथाना में 13.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, अकलेरा में सुबह 10 बजे तक 7.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जो दिए गए आंकड़ों में सबसे कम है। नागौर: जिला परिषद के 21 वार्डों में सुबह 10 बजे तक 12.59% मतदाननागौर जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत जिला परिषद के 21 वार्डों में मतदान जारी है। गुरुवार सुबह 10 बजे तक जिले में 12.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिला परिषद नागौर के 21 वार्डों में कुल 6,53,641 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से सुबह 10 बजे तक 82,289 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह सुबह 10 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत 12.59 रहा। सिरोही: आबूरोड में सबसे ज्यादा 13.85% मतदान, कालंद्री में सबसे कमसिरोही जिले में पंचायतीराज चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत गुरुवार को मतदान जारी है। जिले की चार पंचायत समितियों—मंडार, आबूरोड, शिवगंज और कालंद्री—में सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, आबूरोड में सबसे ज्यादा 13.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शिवगंज में 13.04 प्रतिशत, मंडार में 10.10 प्रतिशत और कालंद्री में 9.99 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में जिला परिषद की 13 सीटों और चार पंचायत समितियों की 72 सीटों के लिए मतदान कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुबह के आंकड़ों में आबूरोड मतदान प्रतिशत के मामले में आगे रहा, जबकि कालंद्री में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी दर्ज की गई। केकड़ी: सरवाड़ में मतदान की रफ्तार तेज, केकड़ी में सबसे कम वोटिंगकेकड़ी क्षेत्र में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। सुबह से ही केकड़ी, सरवाड़ और सावर पंचायत समितियों के मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच रहे हैं। सुबह के समय मतदान केंद्रों पर महिलाओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।सुबह 10 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, सरवाड़ पंचायत समिति में 16.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि सावर में 12.89 प्रतिशत और केकड़ी में 11.31 प्रतिशत मतदान हुआ। इस तरह तीनों पंचायत समितियों में सरवाड़ मतदान प्रतिशत के मामले में आगे रहा, जबकि केकड़ी में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया। व्हीलचेयर पर पोते के साथ वोट डालने पहुंचीं 70 वर्षीय जैता देवी केकड़ी क्षेत्र की सावर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 12 के अंतर्गत ग्राम पंचायत कालेड़ा कंवरजी के बूथ संख्या 26 पर 70 वर्षीय जैता देवी व्हीलचेयर पर अपने पोते के साथ मतदान करने पहुंचीं। उनकी मौजूदगी मतदान में भागीदारी के प्रति उत्साह को दर्शाती है। भीलवाड़ा: सुबह 10 बजे तक 11.26% मतदान, व्हीलचेयर पर पहुंचीं मोहनी देवीभीलवाड़ा जिले में जिला परिषद के 28 वार्डों और पहले चरण में पंचायत समिति सदस्यों के पदों के लिए मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में 1,00,765 मतदाताओं ने वोट डाले। इस दौरान कुल मतदान प्रतिशत 11.26 दर्ज किया गया। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बिजौलिया के सलावटिया मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की भीड़ रही। मतदाता कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए। इसी बूथ पर मोहनी देवी व्हीलचेयर पर पहुंचकर मतदान करने आईं। वहीं, आरोली के रसदपुरा मतदान केंद्र पर भी महिला मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। राजसमंद: देलवाड़ा में सबसे ज्यादा 13.19% मतदान, कुंभलगढ़ में रफ्तार धीमीराजसमंद जिले में पंचायतीराज चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। सुबह 10 बजे तक जिले में कुल 10.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। देलवाड़ा में सबसे ज्यादा 13.19 प्रतिशत और खमनोर में 13.13 प्रतिशत मतदान हुआ। आमेट में 11.40 प्रतिशत, चारभुजा में 10.37 प्रतिशत और कुंभलगढ़ में 5.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण में जिले के 3,68,917 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला परिषद के 13 निर्वाचन क्षेत्रों और पांच पंचायत समितियों के 81 वार्डों में मतदान कराया जा रहा है। इसके लिए जिले में 428 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पंचायत समितियों में कम मतदान कम मतदान वाले क्षेत्रों में राजसमंद की कुंभलगढ़ पंचायत समिति 5.71 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रही। उदयपुर की भिंडर पंचायत समिति में 5.73 प्रतिशत और कुराबड़ में 7.10 प्रतिशत मतदान हुआ। झालावाड़ की अकलेरा पंचायत समिति में 7.71 प्रतिशत और पाली की रानी स्टेशन पंचायत समिति में 8.67 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। शुरुआती आंकड़ों में अलवर की रामगढ़ पंचायत समिति मतदान प्रतिशत के मामले में आगे रही, जबकि राजसमंद की कुंभलगढ़ में वोटिंग की रफ्तार धीमी रही। मतदान के आगे के आंकड़ों में बदलाव संभव है। recent visitors 13

उदयपुर पंचायत चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान शुरू, महिलाओं में भारी उत्साह, 7.32 लाख मतदाता डालेंगे वोट

उदयपुर पंचायत चुनाव: पहले चरण के लिए मतदान शुरू, महिलाओं में भारी उत्साह, 7.32 लाख मतदाता डालेंगे वोट

Udaipur Panchayat Elections: Voting for the first phase begins; great enthusiasm among women; 7.32 lakh voters to cast their ballots. जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव के पहले चरण के लिए आज सवेरे मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। खासतौर पर महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। वल्लभनगर पंचायत समिति के बालाथल, गोटीपा और भींडर पंचायत समिति के पीथलपुरा स्थित मतदान केंद्रों पर महिलाएं समूह में और कतारों में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार करती दिखाई दीं। जिले में तीन चरणों में पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं। पहले चरण में झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भींडर और कुराबड़ पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देने के बाद रवाना किया गया था। 10 पंचायत समितियों के 160 वार्डों में मुकाबलापहले चरण में 10 पंचायत समितियों के 160 वार्डों में 435 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं जिला परिषद के कुल 47 वार्डों में से 25 वार्डों के लिए भी मतदान हो रहा है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में 7 लाख 32 हजार 667 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। बालाथल, गोटीपा और पीथलपुरा में महिलाओं लगी की कतारेंवल्लभनगर पंचायत समिति के बालाथल मतदान केंद्र पर सुबह से महिला मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। वहीं गोटीपा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर ग्रामीण महिलाएं समूह में वोट डालने पहुंचीं। भींडर पंचायत समिति के पीथलपुरा सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर भी महिला मतदाता अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। हर मतदाता डालेगा दो वोटपहले चरण में मतदाता जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान करेंगे। मतदाता पहले जिला परिषद सदस्य के लिए और उसके बाद पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट डालेंगे। मतदान के दौरान मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी यानी अंगूठे के पास वाली उंगली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी। दूसरे चरण में मतदान के लिए दाएं हाथ की तर्जनी पर स्याही लगाने की व्यवस्था बताई गई है। बता दें कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के लिए 22 अक्टूबर को मतदान हो रहा है, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के लिए 24 अक्टूबर को वोटिंग निर्धारित है। जिले में तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने की तैयारियां की गई हैं। recent visitors 18