MY SECRET NEWS

मंदसौर की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 6 करोड रूपये से ज्यादा का मिलेगा शगुन : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अगस्त को प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के पूर्व 250 रूपये की शगुन राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। साथ ही लाड़ली बहना योजना में सभी बहनों को 1250 की राशि अंतरित करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मंदसौर जिले की 2 लाख 67 हजार बहनों के खातों में 6 करोड़ रूपये से अधिक की राशि रक्षाबंधन के उपहार के रूप में अंतरित होगी। उप मुख्यमंत्री मंदसौर में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मे आभार सह उपहार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लाड़ली बहन, लाड़ली लक्ष्मी जैसी योजना से प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है। यह देश का सबसे बड़ा उदाहरण है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर महिलाओं ने बेहतर प्रदर्शन नहीं किया हो। ओलंपिक जैसे खेलों में भी महिलाएं आगे बढ़-चढ़कर भाग ही नहीं ले रही है, बल्कि पदक जीतकर देश का नाम रौशन कर रही है। सरकार ने महिलाओं के शिक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए है। उन्होंने कहा कि जब देश में हर व्यक्ति सशक्त एवं आत्मनिर्भर होगा तभी वर्ष 2047 में विकसित भारत बनेगा। उप मुख्यमंत्री ने "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम परिसर में पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि अपनी मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाए। पर्यावरण के लिए वन सबसे महत्वपूर्ण है। आज के समय जो प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं, उसको वन के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है। स्वयं पेड़ लगाएं तथा अपने पड़ोसियों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करें। लाड़ली बहनों ने उप मुख्यमंत्री को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को लाडली बहनों ने राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लगाई गई। खाद्य सामग्री के स्टॉल का उप मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने बेहतर एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने उन 13 खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक लाकर प्रदेश का नाम रोशन किया। आठ महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं तीन महिला जिन्होंने दिव्यांगों के हित में सराहनीय कार्य किया, उनको भी सम्मानित किया।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 51

विधायक टोप्पो का वाराणसी से गंगाजल लेकर पैदल लगभग 230 किलोमीटर का सफर तय करते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे

बलरामपुर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो 409 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा पर निकले हैं. विधायक टोप्पो का वाराणसी के गंगा घाट से गंगाजल लेकर पैदल लगभग 230 किलोमीटर का सफर तय करते हुए छत्तीसगढ़ के बसंतपुर ग्राम में पहुंचे. छत्तीसगढ़ पहुंचने पर विधायक ने छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना भी की. सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सरगुजा से साथियों के साथ वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया. इसके बाद साथियों के साथ अस्सी घाट से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की. वे 409 किलोमीटर की पदयात्रा कर सरगुजा के मैनपाट पहुंचेंगे. मैनपाट के नर्मदापुर से 10 किलोमीटर दूर पेंट घाट पर स्थित चोरकीधाम में जलाभिषेक करेंगे. विधायक की कांवर यात्रा में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं. यात्रा के दौरान वे रात में मंदिरों में सामूहिक रूप से विश्राम करते हैं. विधायक टोप्पो ने बताया कि पिछले दो वर्षों से वे कावड़ यात्रा करते आ रहे हैं. लेकिन इस वर्ष कांवड़ यात्रा बहुत कम समय मे तय की गई है. छत्तीसगढ़ पहुंचने पर धर्म प्रेमियों ने विधायक और उनके साथियों के पांव धोकर स्वागत किया. 12 अगस्त तक पूरी होगी यात्रा 1 अगस्त दिन गुरुवार से विधायक रामकुमार टोप्पो और साथियों ने कांवड़ यात्रा शुरू की है. बुधवार 7 अगस्त शाम तक उन्होंने 250 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर ली है. 409 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा 12 अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है. रास्ते में विश्राम और रूकने के लिए मंदिरों और अन्य स्थानों पर समर्थकों ने व्यवस्था की है. देशभक्ति का भी संदेश विधायक रामकुमार टोप्पो के साथ सीतापुर, मैनपाट और बतौली के युवा कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहे हैं. सैनिक से विधायक बने रामकुमार टोप्पो ने कांवड़ यात्रा में देशप्रेम का भी संदेश दिया. कांवड़ यात्रा में भगवा ध्वज के साथ तिरंगा ध्वज भी लहराता दिखा. विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि भक्ति के साथ देशप्रेम भी लोगों में होना आवश्यक है. Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 71

राज्य सभा की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया, मध्य प्रदेश में एक सीट के लिए 3 सिंतबर को उपचुनाव

भोपाल मध्य प्रदेश में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव तीन सितंबर को होगा। यह सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने के बाद त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई थी। चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्य सभा की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्य सभा का सदस्य होते हुए चुनाव लड़ाया था। 11 जून को उन्होंने राज्य सभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया, जिसके बाद यह सीट रिक्त घोषित की गई। आयोग ने मध्य प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से रिक्त राज्य सभा के स्थान भरने के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है।   चुनाव कार्यक्रम इसके अनुसार 14 अगस्त को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 21 अगस्त तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। 22 अगस्त को इनकी जांच होगी और 26 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। आवश्यकता पड़ी तो मतदान तीन सितंबर को सुबह नौ से चार बजे तक कराया जाएगा। पांच बजे से मतगणना होगी। भाजपा का सदस्य चुना जाना तय 230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में भाजपा का पूर्ण बहुमत है। पार्टी के सदस्यों की संख्या 163 है। जबकि, कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 64 है। एक विधायक आदिवासी का पार्टी से हैं। जबकि, दो स्थान शिवराज सिंह चौहान और रामनिवास रावत के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हैं। इस हिसाब से भाजपा द्वारा तय प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 75

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तेजस में बैठकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया

भोपाल   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बेंगलुरू पहुँचते ही हिन्दुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वदेशी तकनीक से निर्मित लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट तेजस में बैठकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। मुख्यमंत्री ने एचएएल द्वारा निर्मित कई विमान एवं हेलीकॉप्टर के निर्माण एवं कार्य पद्धति को समझा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एचएएल की देश में कई स्थानों पर यूनिट्स है। मध्यप्रदेश सरकार की मंशा है कि एचएलए द्वारा एयरोस्पेस एवं रक्षा में से किसी एक डेवलपमेंट विंग की प्रदेश में स्थापना हो। मध्यप्रदेश सरकार इसकी स्थापना के लिये भूमि सहित समस्त आधारभूत सुविधाएँ सिंगल विंडो से सारी कार्यवाही त्वरित गति से पूरी करवायेगा। यूनिट स्थापना के लिये एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की भी जायेगी, जिससे सम्पूर्ण प्रक्रिया आसानी से की जा सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एचएएल के इक्विपिंग एवं फाइनल असेंबली का अवलोकन किया। उन्होंने एलसीए एयरक्राफ्ट के मैन्युफैक्चरिंग सीक्वेंस को समझा। साथ ही स्ट्रक्चरल, असेंबली, कपलिंग इक्विपिंग एवं टेस्टिंग के चरणों को जाना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एयरक्राफ्ट को जानने की उत्सुकता और गौरव के पल को महसूस करने के लिये स्वयं तेजस एयरक्राफ्ट में बैठे और उसकी सुरक्षा तथा मारक क्षमता की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ध्रुव हेलीकॉप्टर में बैठकर पायलट से हेलीकॉप्टर की खूबियों को जाना। उन्होंने एच.ए.एल. के अधिकारी एवं कर्मचारियों को स्वदेशी तकनीक से एयरक्राफ्ट एवं रक्षा उपकरण बनाने के लिये बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एचएएल द्वारा स्वदेशी तकनीक से निर्मित विमान और सुरक्षा उपकरणों से भारतीय नौसेना की क्षमता में वृद्धि हुई, जो प्रत्येक भारतीय के लिये गौरव का विषय है। साथ ही विजिटर बुक में एंट्री भी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एच.ए.एल. के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सी.बी. कृष्ण अनंत तेजस लड़ाकू विमान की प्रतिकृति सम्मान स्वरूप भेंट की। एचएएल भारत सरकार का सार्वजनिक क्षेत्र का विशिष्ट उपक्रम है। इस उपक्रम में एयरोनॉटिकल एवं रक्षा क्षेत्र में उपयोगी उत्पादों का निर्माण किया जाता है। यह स्वदेशी सैन्य तथा विमानों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करता है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 49

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूजी में प्रवेश के लिए सात अगस्त से पोर्टल खुलेगा

 बिलासपुर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) में प्रवेश के लिए सात अगस्त से पोर्टल खुलेगा। छात्र-छात्राएं यहां आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसी आधार पर आफलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे। इस साल 29 विभागों के 2159 सीटों में प्रवेश मिलेगा। 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन का मौका होगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय के अकादमिक विभाग ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेबसाइट पर अधिसूचना पहले ही जारी कर दिया है। आफलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेने से पूर्व स्टूडेंट को आनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। 21 अगस्त की शाम पांच बजे कामन मेरिट सूची की घोषणा की जाएगी। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने (सीयूईटी-यूजी) 2024 कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट का परिणाम पहले ही घोषित कर दिया है। अब देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने स्तर प्रवेश की प्रक्रिया अपना रहे हैं। रजिस्ट्रेशन व काउंसिलिंग की चरणबद्ध प्रक्रिया विवरण तिथि समय आनलाइन पंजीकरण 07 से 15 अगस्त मेरिट सूची की घोषणा 21 अगस्त की शाम 5:00 बजे प्रथम चरण काउंसलिंग व फीस 29 अगस्त सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक द्वितीय चरण मेरिट की घोषणा 30 अगस्त शाम 4:00 बजे द्वितीय चरण काउंसलिंग व फीस जमा 04 सितंबर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक यह दस्तावेज रखें कक्षा 10वीं / 12वीं की अंकसूची, जाति / पीडब्ल्यूडी / ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, गैप सर्टिफिकेट, सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र, सीयूईटी यूजी स्कोर कार्ड, मोबाइल और डेबिट/क्रेडिट कार्ड के अलावा अपना फोटो, सिग्नेचर तथा ईमेल व मोबाइल नंबर जरूर साथ रखें।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 145

क्षतिग्रस्त सड़कों को चिहिन्त कर एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य सुनिश्चित करें-लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह

भोपाल लोकनिर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने मंत्रालय में बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की समीक्षा कर, एक सप्ताह का अभियान चलाकर सड़कों, शोल्डरों एवं पुल-पुलियाओं की मरम्मत करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों को शामिल होकर क्षतिग्रस्त सड़कों को चिहिन्त कर एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सिंह ने बैठक में यह भी निर्देश दिये कि मरम्मत उपरांत समस्त यंत्रियों से इस आशय का प्रमाण पत्र भी लिया जाये कि उनके क्षेत्र में अब कोई मरम्मत योग्य क्षतिग्रस्त सड़क शेष नहीं है। समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के.सी.गुप्ता, प्रबंध संचालक सड़क विकास निगम, प्रमुख अभियंता एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 58

रायपुर में फायरिंग करने वाले पेशेवर अपराधी नहीं हैं, लेकिन काम मिलते ही टारगेट किलिंग

रायपुर आतंकियों की तरह गैंगस्टरों ने अपना ‘स्लीपर सेल’ तैयार कर लिया है। इससे से जुड़े गुर्गे आम लोगों की तरह हमारे बीच ही रहते हैं। ये पेशेवर अपराधी नहीं हैं, लेकिन काम मिलते ही टारगेट किलिंग करने से भी नहीं हटते। राजधानी में 13 जुलाई को व्यापारी प्रह्लाद अग्रवाल के कार्यालय के बाहर फायरिंग की गई थी। आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस गोलीकांड की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई और अमन साहू के गैंग से जुड़े अमन सिंह ने ली है। झारखंड में सड़क बना रहे रायपुर के कारोबारी प्रह्लाद को डराने के लिए दो नकाबपोश शूटरों ने उनके दफ्तर के बाहर फायरिंग की थी। इसके बाद वहां से फरार हो गए। इनकी तलाश में पुलिस की 10 टीमें दिल्ली, पंजाब, झारखंड, उत्तरप्रदेश में छापामार कार्रवाई कर रही है। अब तक शूटआउट की सुपारी लेने वाले पंजाब के अमनदीप सहित उसके आठ साथियों को गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब शूटरों की पतासाजी करने में जुटी है। तीन दिन पहले पुलिस ने शूटरों को पिस्टल उपलब्ध करवाने वाले को गिरफ्तार किया है। हरियाणा, पंजाब में भी लारेंस-अमन का गैंग लारेंस और अमन साहू ने झारखंड के बाद अब गैंग का विस्तार किया है। ऐसे में इन्होंने हरियाणा और पंजाब में वसूली, फिरौती और अपहरण का काम करने वालों को गैंग में शामिल किया है। सभी मिल कर वारदात कर रहे हैं। चार्जशीट में ‘स्लीपर सेल’ शब्द का किया गया है उल्लेख जयपुर की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने जी-क्लब फायरिंग मामले में कुछ दिन पहले चार्जशीट पेश की थी। पहली बार अदालत में दाखिल चार्जशीट में ‘स्लीपर सेल’ शब्द का खासतौर पर उल्लेख किया गया है। यह पहली बार है कि गैंग द्वारा ‘स्लीपर सेल’ बनाने की बात कही गई है। वरना आतंकियों या आतंकी गैंग से जुड़े मामले में ही स्लीपर सेल का उल्लेख होता रहा है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 126