बिलासपुर मंडल ने लिया फौरी निर्णय, छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश आवाजाही करने वाली 22 ट्रेनें रद्द

बिलासपुर/रायपुर. मध्य प्रदेश आवाजाही करने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का किया जाना है। इसकी वजह से अम्बिकापुर और नर्मदा एक्सप्रेस समेत 22 ट्रेनों को निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे की ओर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल में तीसरी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का काम किया जा रहा है। इस दौरान प्री एनआई और एनआई कमीशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का काम भी किया जाएगा। इसके चलते कुछ पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान भोपाल से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 2 से 12 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। जबलपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 2 से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। यही नहीं अंबिकापुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 3 से 12 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। बिलासपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस पहली से 9 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। रीवा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। इसी तरह 4, 7, 9 और 11 अक्टूबर को रीवा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी और 5, 8, 10 एवं 12 अक्टूबर को चिरमिरी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी। कटनी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 06617 कटनी-चिरमिरी एक्सप्रेस 2 से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। चिरमिरी से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 06618 चिरमिरी-कटनी एक्सप्रेस 3 से 12 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। यही नहीं पश्चिम मध्य रेलवे से गुजरने वाली और इंदौर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 1 से 12 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 30 सितंबर से 11 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस 3, 7 और 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। रायपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस 4, 8 एवं 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी। दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4, 8 एवं 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं निजामुद्दीन से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 5, 9 एवं 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी। दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस 6 और 8 अक्टूबर को रद्द रहेगी। यही नहीं कानपुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस 7 एवं 9 अक्टूबर को रद्द रहेगी। दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 06 अक्टूबर को रद्द रहेगी। अजमेर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द रहेगी। दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18205 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस 3 और 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। नवतनवा से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18206 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 5 और 12 अक्टूबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-कछपुरा-नैनपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी। ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 2 से 10 अक्टूबर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग वाया नैनपुर-कछपुरा-जबलपुर-कटनी होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 59

खाना खाने जाते समय हादसा, छत्तीसगढ़-सुकमा में स्कार्पियो ने प्रधान आरक्षक को मारी टक्कर

सुकमा. सुकमा के रक्षित केंद्र में पदस्थ प्रधान आरक्षक के साथ ही अन्य जवान नक्सली कैदी का इलाज कराने के लिए मेकाज पहुंचे थे। कैदी को भर्ती कराने के बाद आरक्षक खाना खाने जा रहा था। इस दौरान एक स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कांकेर जिले के मुसुरपुट्टा निवासी चंद्रभान अरकरा (55) अपने अन्य साथियों के साथ नक्सल मामले में गिरफ्तार नक्सली को इलाज के लिए मेकाज लेकर पहुंचे, जहां कैदी को भर्ती कराने के बाद प्रधान आरक्षक अपने साथियों के साथ खाना खाने के लिए निकले थे। इस दौरान अचानक से दंतेवाड़ा कर्मा परिवार में चलने वाले फॉलो वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद घायल प्रधान आरक्षक को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जहां प्रधान आरक्षक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्कार्पियो चालक ने गाड़ी को परपा थाने में ले जाकर खड़ा कर दिया। वहीं, घटना के बारे में जानकारी भी दी। परपा पुलिस ने घटना वाले दिन ही आरोपी स्कार्पियो चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। वहीं, प्रधान आरक्षक की मौत के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रधान आरक्षक के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे व एक बेटी है। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

एकीकृत शासकीय हाई स्कूल गाज़ीपुर के प्राचार्य के रिटायरमेंट पर दुःखी हुआ स्टाफ और स्कूली बच्चे

सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई एकीकृत शासकीय हाई स्कूल गाज़ीपुर के प्राचार्य के रिटायरमेंट पर दुःखी हुआ स्टाफ और स्कूली बच्चे मंडला एकीकृत शासकीय हाई स्कूल गाज़ीपुर के प्राचार्य के पद पर रहे रूपलाल मरकाम सोमवार को अपनी शासकीय सेवा अवधि पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। रूपलाल मरकाम ने 36 वर्ष 8 माह 6 दिन शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं प्रदान की हैं, जिसमें गाजीपुर में प्राचार्य के रूप में उन्होंने 12 वर्ष तक कार्य किया है। बता दें की सोमवार को एकीकृत शासकीय हाई स्कूल गाज़ीपुर के स्टाफ ने दोपहर लगभग 2 बजे विद्यार्थियों की मौजूदगी में विदाई समारोह आयोजित किया, जिसमें सेवानिवृत्त प्राचार्य रूपलाल मरकाम को प्रतीक चिन्ह सौंपा गया। विदाई समारोह कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई, हेमंत सारथी द्वारा तिलक वंदन किया गया। तत्पश्चात स्कूल के बच्चों ने विदाई का भावनात्मक गीत प्रस्तुत किया। महिमा लखेरा, दीक्षा सारथी, निहारिका सरोते द्वारा गुरु के ऊपर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। स्कूल के बच्चों ने प्राचार्य की राहों में फूल बरसाए और नाचते गाते उनका स्वागत वंदन किया गया, तो वहीं स्कूल के स्टाफ फूल माला लेकर प्राचार्य रूपलाल मरकाम के विदाई समारोह में शामिल हुए, इसके बाद सेवानिवृत्त प्राचार्य को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी आवश्यकता होगी वह सेवानिवृत्ति के बाद भी शाला के विकास में हरसंभव सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए तत्पर रहेंगे। बता दें की अपने अनुशासित व्यवहार और सरकारी स्कूल के प्रति अलग ही लगन के चलते सेवानिवृत प्राचार्य रूपलाल मरकाम ने अपनी अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम का कुशल संचालन ट्वेटा से दिलीप मरावी और आभार प्रदर्शन प्रमोद शुक्ल ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने कहा कि प्राचार्य रूपलाल मरकाम हमारे लिए एक आदर्श के रूप में हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उनसे हमने अनेक कार्य सीखे हैं, वे बड़े ही कुशल नायक, कर्मठ, प्रशंसक रहे हैं। उन्होंने हमेशा अपने कर्तव्यों का बड़े ही ईमानदारी और बहुत ही सरलता पूर्वक निर्वहन किया है। विद्यालय परिवार उनके कार्यों को हमेशा याद रखेगा। विद्यालय की शिक्षिका झीनी मरावी ने कहा हम प्राचार्य रूपलाल मरकाम के हमेशा ऋणी रहेंगे क्योंकि उनके बिना हमारा विद्यालय अभिभावक विहीन हो गया है जिसकी भरपाई करना बहुत ही मुश्किल है। उन्होंने प्राचार्य के कुशल कार्य दक्षता की प्रसंशा करते हुए कहा की उनके दिशा निर्देशन में विद्यालय ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। विद्यालय की शिक्षिका कीर्ति दुबे ने प्राचार्य को विदाई देते हुए कहा की इतने वर्षों में उनके द्वारा हमें अच्छे कर्मठ होने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में बिताए हुए समय का महत्व समझाया गया। साथ ही विवादों से बचकर रहने की प्रेरणा भी प्राचार्य रूपलाल मरकाम द्वारा हमें दी गई। हमारा स्कूल स्टाफ उन्हे और उनकी सीख को कभी नहीं भूल पाएगा। विद्यालय के शिक्षक अरविंद तिवारी ने कहा की मैं प्राचार्य जी को 27 वर्षों से जान रहा हूं जो अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा ईमानदार व कर्मठ रहे है, मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है, मैं अपने जीवन में उनकी बातों को अमल भी करता हूं। शिक्षक दिनेश उपाध्याय ने कहा की प्राचार्य रूपलाल मरकाम जी का एक गांव से निकलकर इतनी तरक्की करना हम सबके लिए प्रेरणा का विषय है। कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित – पूर्व प्राचार्य केहरपुर, के.के. हरदा प्रभारी प्राचार्य, ओमप्रकाश चौबे, अरविंद तिवारी, चित्रलेखा ठाकुर, स्मृति ठाकुर, खेमराज महान, प्रमोद शुक्ल, रामुलिया पंद्राम, दीपा पटेल, रीता पटेल, शिवा कुरेशी, रश्मि साहू, रश्मि मरकाम, मीना श्रीवास्तव, स्वाति परते, श्रद्धा चौरसिया, पलास नामदेव, जी.पी. झरिया, परमू पंद्राम, हेमंत सारथी सहित अन्य शिक्षक और स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 52

सुरक्षा बलों का ध्यान भटकाकर हमला कर रहे नक्सली, छत्तीसगढ़ में पटाखे और अगरबत्तियों से धमाके

रायपुर/नई दिल्ली. दिवाली पर फोड़े जाने वाले पटाखे और पूजा के लिए जलाई जाने वाली अगरबत्तियां नक्सलियों का नया हथियार बन गई हैं। नक्सली दूरदराज के इलाकों में सुरक्षा बलों के कैंपों पर हमला करने के लिए इनका सहारा ले रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों की ओर से 25 सितंबर को तेलंगाना के कोठागुडेम जिले में सीआरपीएफ के पुसुगुप्पा शिविर के आसपास राकेट हमला और गोलीबारी के लिए अगरबत्ती के जरिए पटाखे फोड़ कर सुरक्षा बल के जवानों का ध्यान भटकाने का अनोखा तरीका अपनाया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 25 सितंबर की शाम को करीब साढ़े छह बजे जब अंधेरा छा रहा था तभी तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर कैंप में तैनात जवानों को धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने बेस सीमा से करीब 200 मीटर दूर धुआं निकलते देखा। घने जंगल वाले इलाके में जब CRPF जवानों ने उधर मोर्चा संभाला तो कुछ ही देर में दूसरी ओर छिपे नक्सलियों की ओर से गोलीबारी होने लगी। नक्सलियों ने रॉकेट या ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) से हमला किया। जवानों ने इंसास और एके सीरीज की असॉल्ट राइफलों से जवाबी फायरिंग की, जबकि कुछ बम और ग्रेनेड भी दागे गए। करीब 45 मिनट तक आवाजें और फायरिंग जारी रही, जिसके बाद जवानों को पता चला कि नक्सली पीछे हट गए हैं। एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि कैंप की बाड़ को कुछ नुकसान पहुंचा क्योंकि उनके पास रॉकेट गिरे थे। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि दिवाली के पटाखे रस्सियों के सहारे पेड़ों पर लटकाए गए थे और उनको जलाने के लिए अगरबत्तियों का इस्तेमाल किया गया था। इससे पहले भी कुछ घटनाएं हुई हैं, जिनमें जवानों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह से पटाखे फोड़े गए थे। फिर शिविरों पर गोलीबारी की गई थी। रॉकेटों से भी हमला किया गया था। हालांकि तब इस हथकंडे के कोई सबूत नहीं मिले थे। तेलंगाना की घटना का जिक्र करने वाले अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने पुसुगुप्पा सीआरपीएफ कैंप पर हुए हमले ने नक्सलियों की इस नई तरकीब की पोल खोली है। विशेषज्ञों के अनुसार, नक्सली अगरबत्तियों का इस्तेमाल टाइमर के रूप में कर रहे हैं। वे पटाखों के पास इन्हें जलाते हैं। जब तक पटाखों में धमाका होता है तब तक वे कैंपों के पास गोलीबारी के लिए पोजीशन ले चुके होते हैं। नक्सली अगरबत्तियों से पटाखे फोड़कर सुरक्षा बलों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं। वे सुरक्षा बल के जवानों को कैंपों से बाहर निकालना चाहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि चूंकि नक्सली आमने-सामने की लड़ाई करने की स्थिति में अब नहीं हैं, इसलिए वे प्रॉक्सी हमले कर रहे हैं। जवानों पर हमले करने के लिए वह आईईडी का इस्तेमाल सहित इन तकनीकों का सहारा ले रहे हैं। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 72

आईपीएल मैच में 18 मई को आरसीबी और सीएसके के बीच खेला गया मैच हर किसी को याद होगा, हरभजन ने खोला राज

नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी को सबसे कूल क्रिकेटर्स में शुमार किया जाता है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान उनका गुस्सा कई बार देखा जा चुका है। ऐसे ही एक किस्से के बारे में हरभजन सिंह ने एक पॉडकास्ट में बताया है। 2024 आईपीएल मैच में 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच खेला गया मैच हर किसी को याद होगा। इस मैच के बाद किस तरह से धोनी ने गुस्से में स्क्रीन पर मुक्का मारा था और क्या कुछ हुआ था, उसके बारे में हरभजन सिंह ने खुलकर बात की है, जो उस समय स्टेडियम में ही मौजूद थे। स्पोर्ट्स यारी पर जब हरभजन सिंह से पूछा गया कि 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वर्सेस चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच के बाद क्या हुआ था, एंकर ने पूछा- उन्होंने (धोनी) हाथ नहीं मिलाया था इस बार, जब हार गए थे, इस पर भज्जी ने जवाब में कहा, ‘मुझे लगता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सेलिब्रेट कर रही थी और उनको पूरा हक बनता है यार, क्योंकि जिस तरह टीम वो जीती, क्योंकि मैं वहां पर मौजूद था, ऊपर से नीचे जब देख रहा था, तब वो (आरसीबी) अपना सेलिब्रेट कर रहे हैं, इन्होंने (धोनी) लाइन लगा ली थी, हाथ मिलाने के लिए। और वो लेट हो गए। और वहां सेलिब्रेशन खत्म हो गई और जब तक आए वो हाथ मिलाने के लिए, ये अंदर गए और इन्होंने (धोनी) ड्रेसिंग रूम से पहले जो स्क्रीन लगी हुई है, उस पर मुक्का भी मारा। क्योंकि मैं वहां पर ऊपर से देख रहा था। जीत-हार में ऐसा होता है।’ एंकर ने कहा इतनी भी देर नहीं हुई थी, 10 सेकेंड ज्यादा लगे थे, इस पर हरभजन सिंह ने कहा, ‘मैं कह रहा हूं वो तीन मिनट भी ज्यादा ले लें, उनका वो हक बनता है, सेलिब्रेट उन्होंने करना है। खैर वहां उनकी (धोनी) अपनी एक सोच थी, वो चले गए। वो शायद सोच रहे थे कि ये मैच जीतेंगे, ये आईपीएल जीतेंगे। शायद उनका जो सपना था कि मैं ट्रॉफी के साथ रिटायर हो जाऊं, वो नहीं हो रहा था, वो चूर-चूर हो गया था।’ 18 मई को आईपीएल 2024 का कहने को तो यह लीग मैच था, लेकिन किसी नॉकआउट मैच से कम नहीं था। सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना था या फिर कम से कम 200 रन बनाने थे और आरसीबी को यह मैच जीतना था और वह भी सीएसके को कम से कम 18 रनों के अंतर से हराना था। आखिरी ओवर यश दयाल ने किया था। सीएसके को जीत के लिए आखिरी ओवर में 35 रन चाहिए थे, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 17 रनों की जरूरत थी। धोनी ने पहली गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन अगली गेंद पर आउट हो गए। आरसीबी ने 27 रनों से मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी और सीएसके प्लेऑफ की दौड़ से आउट हो गया था। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 93

आईएसएल: ओडिशा एफसी के सामने केरला ब्लास्टर्स चुनौती

भुवनेश्वर ओडिशा एफसी की टीम आज शाम अपने घरेलू मैदान कलिंगा स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स एफसी की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों ने अब तक अपने तीन मैचों में एक-एक जीत हासिल की है। ओडिशा ने पिछले शनिवार को जमशेदपुर एफसी को 2-1 से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की जबकि केरला ब्लास्टर्स एफसी ने गुवाहाटी में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी से 1-1 का ड्रा खेला। उसे आगामी मुकाबले में जीत की राह पर लौटने की उम्मीद होगी। ओडिशा एफसी के स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा ने केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ अपने 11 मुकाबलों में से नौ जीते है, जो 82% की सफलता दर है। इस कैलेंडर वर्ष में, केरला ब्लास्टर्स ने लीग के अपने आठ मैचों में केवल एक जीत हासिल की है। उन्होंने इन सभी मैचों में गोल खाए हैं, और यह निश्चित रूप कोच मिकेल स्टेहरे के लिए चिंता का विषय होगा। ओडिशा एफसी और उसके फैंस लगातार दो हार के सिलसिले के टूटने से खुश हैं। लोबेरा ने मुश्किल समय में टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं क्योंकि आखिरकार, हमने तीन महत्वपूर्ण अंक बटोर लिये। हर बार जब अधिक फैंस स्टेडियम आते हैं, तो वे हमें मुश्किल क्षणों से निकालते हैं। मैं इनका समर्थन पाकर खुश हूं।” केरला ब्लास्टर्स एफसी के स्वीडिश हेड कोच मिकेल स्टेहरे को भरोसा है कि सीजन के शुरुआती तीन मैचों के बाद उनकी टीम सही रास्ते पर है। स्टाहरे ने कहा, “मैं खुश नहीं हूं, लेकिन मैं बहुत दुखी भी नहीं हूं। हम और बेहतर कर सकते हैं। हम अभी भी मजबूत हैं और अंक जीत रहे हैं। मुझे लगता है कि हम सही रास्ते पर हैं।” दोनों टीमें आईएसएल में 23 बार एक-दूसरे से खेल चुकी हैं, जिसमें केरला ब्लास्टर्स ने नौ मुकाबले जीते हैं, जबकि ओडिशा को सात जीत मिली है। सात मुकाबले ड्रा रहा है।   Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 62

दो आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजे, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में रेलवे ट्रैक पर रखा पत्थर

जगदलपुर. श्रीविल्लिपुत्तूर रेलवे स्टेशन की पुलिस ने छत्तीसगढ़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के ऊपर रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने का आरोप है। तेनकासी जिला के कदयानल्लूर रेलवे स्टेशन और तिरुनेलवेली जिला के पंबाकोविलशांडे रेलवे स्टेशन के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया था। 25 सितंबर को ट्रेन नंबर 12662 के साथ ये घटना घटी। ट्रेन का नाम चेन्नई एग्मोर- पोथिगई एक्सप्रेस है। ट्रैक पर पत्थर होने के कारण ट्रेन टकराई और कुछ समय के लिए रुक गई थी। रेलवे पुलिस ने सेनगोट्टई के सीनियर इंजीनियर की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। आरपीएफ ने दो टीमों को तैनात किया था। टीमें जांच के लिए स्थानीय लोगों के पास गईं और मामले की तह तक जाने की कोशिश की। बाद में पता चला कि बस्तर के ईश्वर मेदिया और जगदलपुर के बघेल पास के एक इलाके में पत्थर की खदान में काम करते हैं। शक के आधार पर इन लोगों को पकड़कर लाया गया और इनसे पूछताछ की गई। आरोपियों ने कबूला, इन धाराओं के तहत हुई गिरफ्तारी — पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों को धारा 150(1) ए और 147 के तहत गिरफ्तार किया गया है। धारा 150(1) ए अवैध रूप से रेलवे ट्रैक पर पत्थर या लकड़ी रखने के लिए है। वहीं धारा 147 रेलवे संपत्ति के अतिक्रमण से जुड़ी है। इन धाराओं का जिक्र रेलवे एक्ट में दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद इन लोगों को राजपालयम कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। इसके बाद दोनों आरोपियों को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच और पूछताछ के बाद पता लगेगा कि आखिर उन लोगों ने ट्रैक पर पत्थर क्यों रखा। हालांकि आरोपियों ने कबूल कर लिया है अब अन्य पक्षों की भी जांच होगी और इसके पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा। Pushpendra“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है।  और पढ़ें इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र  mysecretnews.com recent visitors 65