पुलिस को रेड दौरान मिली सफलता, अवैध हथियार के साथ पुलिस गिरफ्त में, थाना डाबा में केस दर्ज हुआ

लुधियाना अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। पकड़ा गया आरोपी विशाल सिंह राणा उर्फ मनी चाचा है जोकि मोहल्ला सरपंच कालोनी का रहने वाला है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना डाबा में केस दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए इंस्पैक्टर नरपिंदरपाल सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. अमरजीत सिंह एवं पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि उक्त आरोपी के साथ अवैध हथियार है जिसके बाद उस को रेड कर पकड़ लिया। तलाशी दौरान अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में 2 केस दर्ज हैं। आरोपी यू.पी. से देसी पिस्तौल लेकर आया था। पुलिस आरोपी का रिमांड हासिल कर उससे पूछताछ कर रही है। recent visitors 64

‘ख्वाबों का झमेला’ में नजर आयेगी प्रतीक बब्बर और सयानी गुप्ता की जोड़ी

मुंबई, जियो स्टूडियोज और बावेजा स्टूडियोज की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'ख्वाबों का झमेला' में प्रतीक बब्बर और सयानी गुप्ता की जोड़ी नजर आयेंगी। जियो स्टूडियोज और बावेजा स्टूडियोज एक बार फिर दानिश असलम द्वारा निर्देशित एक अनोखी रोमांटिक फिल्म कॉमेडी ख्वाबों का झमेला के लिए साथ आ रहे हैं। प्रतीक बब्बर, सयानी गुप्ता और कुबरा सैत अभिनीत यह फिल्म 08 नवंबर को जियो सिनेमा प्रीमियम पर प्रीमियर होगी। प्रतीक बब्बर ने कहा,दर्शकों को हंसाने से ज्यादा मुश्किल कुछ नहीं है। ख्वाबों का झमेला के साथ इस चुनौती को स्वीकार करना मजेदार था। यह फिल्म आत्म-खोज की एक मजेदार और दिल को छू लेने वाली यात्रा है। सयानी गुप्ता ने कहा, ख़्वाबों का झमेला की स्क्रिप्ट बहुत शानदार है। मज़ेदार, दुखद और वाकई शानदार। दानिश, अर्पिता और प्रतीक के साथ फिर से काम करना शानदार रहा और एक इंटिमेसी कोच की भूमिका निभाना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था। यह एक ऐसा विषय है जिसे भारतीय सिनेमा में वास्तव में नहीं दिखाया गया है। दानिश ने कहानी को हम सभी के लिए प्रासंगिक बना दिया। ठंड में शूटिंग करने से हमारा दिमाग खराब हो गया, लेकिन यह एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं कभी नहीं भूल पाउंगी। निर्देशक दानिश असलम ने कहा,रोमांटिक कॉमेडी वापस आ गई है।मुझे लगता है कि ऐसी कहानियाँ बताने वाली भारतीय फ़िल्मों की कमी है, जहां प्यार बस एक स्वाइप की दूरी पर है। 'मैं सेट पर ऊर्जा को स्क्रीन पर उतारने में दृढ़ विश्वास रखता हूँ और यह कलाकार जितने प्रतिभाशाली हैं उतने ही पागल भी हैं। प्रतीक, सयानी और कुबरा के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव था। ज्योति देशपांडे, पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और विक्की बाहरी द्वारा निर्मित और दानिश असलम द्वारा निर्देशित, ख्वाबों का झमेला प्यार में प्रतीक बब्बर, सयानी गुप्ता और कुबरा सैत की अहम भूमिका है। recent visitors 87

तेलीबांधा शूटआउट प्रकरण में अमन 28 तक पुलिस रिमांड पर

रायपुर तेलीबांधा में पीआरएस बिल्डिंग गोलीकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर अमन साव को तेलीबांधा पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर में जिला न्यायालय एवं सत्र न्यायालय में पेश किया और पूछताछ बाकी रहने का हवाला देते हुए रिमांड की मांग की जिसे माननीय न्यायालय ने स्वीकार करते हुए आगामी पूछताछ के लिए अमन को 28 अक्टूबर तक रिमांड पर दिए जाने आ आदेश दिया। इस मामले में पहले ही 18 आरोपी जेल में बंद हैं। recent visitors 60

सहारनपुर स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अनाज से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा रेल हादसा टला

सहारनपुर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर उस वक्त बड़ा रेल हादसा टल गया जब स्टेशन से कुछ ही दूरी पर अनाज से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी पंजाब के गुरुहरसहाय से मेरठ के बामहेड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान जब मालगाड़ी सहारनपुर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची तो दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना सुबह 6 बजे की बताई गई है। सूचना पर रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी समेत रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास मालगाड़ी के आने-जाने के लिए अलग से ट्रैक बनाया गया है। देर रात को एक मालगाड़ी पंजाब जिले के फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से अनाज लेकर निकली थी। सुबह जब वो सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों द्वारा रेल की आगे की पटरियों को काटकर रवाना कर दिया गया है। मालगाड़ी के दो डिब्बे किन कारणों के चलते बेपटरी हुए इसकी जांच की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की जाएगी। बता दें कि हाल में अलग-अलग जगहों पर ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे थे। 13 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर एक खाली लोकल ट्रेन (ईएमयू) के दो डिब्बे पटरी से उतरे थे। घटना के बाद, चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच का स्लो ट्रैक तुरंत बंद कर दिया गया था। रेलवे अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए फास्ट लाइन पर ट्रेन संचालन जारी रखा था। इससे पहले, 12 अक्टूबर को मैसूर से दरभंगा आने वाली ‘बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस’ ट्रेन, तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। यहां के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हो गए थे।   recent visitors 134

पंजाब सरकार के वित्त विभाग द्वारा सभी पेंशन देने वाले बैंकों को पत्र जारी किया गया, 30 अक्टूबर को जारी होगी पेंशन

चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए पैंशनधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, सरकार ने राज्य के पेंशनधारकों को अक्टूबर महीने की पेंशन 30 अक्टूबर, 2024 को जारी करने का फैसला लिया है। इस संबंध में पंजाब सरकार के वित्त विभाग द्वारा सभी पेंशन देने वाले बैंकों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में बताया गया है कि दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर 2024 को है, जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने पैंशनरों को अक्टूबर 2024 की पेंशन तिथि 30 अक्टूबर 2024 को जारी करने का निर्णय लिया है।इसलिए बैंकों को निर्देश दिया गया है कि पंजाब के सभी पेंशनधारकों को अक्टूबर 2024 की पेंशन का भुगतान 30 अक्टूबर 2024 को किया जाए।   recent visitors 49

दो आई.पी.एस. अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें आई.पी.एस. गौरव तूरा व अभिमन्यु राणा के नाम शामिल

पंजाब पंजाब सरकार की तरफ से अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है, जिसके तहत आज 2 आई.पी.एस. अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। अतः जिन दो आई.पी.एस. अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें आई.पी.एस. गौरव तूरा व अभिमन्यु राणा के नाम शामिल हैं। पंजाब सरकार द्वारा अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच एक IAS अधिकारी का ट्रांसफर होने की खबर मिली है। जारी हुए सूची के मुताबिक, तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर परमवीर सिंह की जगह पर उक्त IAS अधिकारी राहुल को जिले का नया DC लगाया गया है। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर 2024: पंजाब सरकार ने तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख का तबादला करके उनकी जगह IAS अधिकारी परमवीर सिंह को नियुक्त किया था। पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार की तरफ से अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है, जिसके तहत आज 2 आई.पी.एस. अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। अतः जिन दो आई.पी.एस. अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें आई.पी.एस. गौरव तूरा व अभिमन्यु राणा के नाम शामिल हैं। इन अधिकारियों को अब कहां की जिम्मेदारी दी गई हैं, इस संबंधी ब्यूरो आप लिस्ट में पढ़ सकते हैं। recent visitors 77

कैथल में सरकारी सिस्टम से किसान परेशान, ऊपर से रेट न आने के कारण किसानों को खाली हाथ जाना पड़ रहा: सेल्समेन

कैथल कैथल में किसानों को सरकारी सिस्टम का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, गेहूं के बीज का भंडार होने के बाद भी किसान को बीज नहीं मिल रहा, जिसका कारण है कि सरकार की तरफ से आज तक भी बीज का रेट तय नहीं किया गया, उधर गेहूं बिजाई का समय निकलता जा रहा है, गेहूं की बिजाई का सीजन जोरों पर होने के कारण किसानों को गेहूं के बीज की तुरंत आवश्यकता है, लेकिन किसान जब गेहूं का बीज उपलब्ध करवाने वाली सरकारी दुकान पर जाते हैं तो उनको एक ही जवाब मिलता है कि अभी सरकार की तरफ से बीज का रेट तय नहीं किया गया, किसान बीज मिलने की उम्मीद में हर रोज सरकारी बीज भंडार पर आते हैं लेकिन सरकार से रेट न आने के कारण मायूस होकर वापस लौट जाते हैं। समय पर बिजाई नहीं हुई तो बाद में कम उपजाऊ होगा बीज: किसान कैथल के किसान बलविंदर सिंह ने बताया कि गेहूं की बिजाई के लिए किसानों की जमीन तैयार है, अगर समय पर बिजाई नहीं हुई तो बाद में बीज कम उपजाऊ होगा, अगर समय पर बिजाई होगी तो पैदावार भी अच्छी होगी। अगर एक-दो दिन के अंदर सरकार ने बीज उपलब्ध नहीं करवाया तो किसानों को मजबूरन बीज प्राइवेट दुकान से खरीदना पड़ेगा, जो काफी महंगा मिलता है, जिससे किसानों पर दोहरी मार पड़ेगी। इसलिए सरकार जल्दी से जल्दी बीज का रेट तय करें ताकि किसान समय पर गेहूं की बिजाई कर सकें। बालू गांव के किसान बलवान ने बताया कि सरकारी बीज केंद्र के गोदाम में माल बहुत है, परंतु उनको गेहूं का बीज नहीं मिल रहा, बिजाई का सीजन सिर पर है, आधे से ज्यादा किसानों ने बिजाई भी कर ली है लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक भी बीज का रेट तय नहीं किया गया। अगर किसानों को जल्दी बीज नहीं मिला तो उनके खेत खाली रह जाएंगे, और अब भी समय पर बीज नहीं मिला तो बाद में बीज को कोई नहीं खरीदेगा। जिससे सरकार को भी भारी नुकसान होगा। इसीलिए सरकार को जल्दी से जल्दी बीज का रेट तय करना चाहिए। ऊपर से रेट न आने के कारण किसानों को खाली हाथ जाना पड़ रहा: सेल्समेन सरकारी बीज केंद्र के सेल्समेन मोहित कौशिक ने बताया कि उनके केंद्र पर 6 अक्टूबर से बीज आया हुआ है, लेकिन ऊपर से रेट न आने के कारण किसानों को खाली हाथ जाना पड़ता है। वह जब भी इस बारे में अधिकारियों से बात करते हैं तो वह कहते हैं कि एक-दो दिन के अंदर रेट आ जाएगा। उनको उम्मीद थी कि सरकार की तरफ से आज के दिन रेट जरूर आ जाएगा परंतु आज भी नहीं आया। सेल्समेन मोहित ने बताया कि अब तक 15 सौ क्विंटल बीज की स्टेकिंग सेल काउंटर पर हो चुकी है। रेट न होने के कारण हम सेल शुरु नहीं कर पा रहे। उन्होंने बताया कि हर साल यहां से 5000 से अधिक क्विंटल बीज की सेल होती है। पूरे जिले में ऐसे चार बिक्री केंद्र हैं। आज बीज लेने पहुंचे किसान जरनैल सिंह, पाला राम, सुरजभान, नरेश कुमार, गुरमुख सिंह, विजय ने कहा कि गेहूं की बिजाई का समय चल रहा है। किसानों को बीज की तुरंत आवश्यकता है, लेकिन कैथल रोड स्थित बीज की सरकारी दुकान पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है। किसानों ने कहा कि इस संबंध में वे कई बार अधिकारियों को सूचित करवा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हो रहा। किसानों ने मांग रखी कि सरकार जल्दी बीज के रेट निर्धारित करें ताकि किसानों को समय रहते बीज उपलब्ध हो सके। recent visitors 96